New Year 2020 : वास्तु के अनुसार नए साल पर किस्मत चमकाने के लिए करें ये अचूक उपाय

New Year 2020 : नए साल पर यदि आप वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ उपायों को आजमाते हैं तो न केवल आपके घर से वास्तु दोष दूर होगा, बल्कि आपके जीवन की सभी परेशानियां भी समाप्त हो जाएंगी तो चलिए जानते हैं वास्तु के अनुसार नए साल पर किस्मत चमकाने के अचूक उपाय;

Update: 2019-12-19 12:24 GMT

New Year 2020 नया साल जीवन में खुशियां लेकर आता है। लेकिन यदि आप वास्तु शास्त्र ( Vastu Shastra) के अनुसार नए साल (New Year) पर कुछ उपाय करते हैं तो आपकी यह खुशियां दुगनी हो जाएगी इतना ही नहीं आपकी किस्मत भी इस साल आपका पूरा साथ देगी और अगर आप इन उपायों के बारे में नहीं जानते तो हम आज आपको इनके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं वास्तु के अनुसार नए साल पर किस्मत चमकाने के अचूक उपाय


वास्तु के अनुसार नए साल के उपाय (New Year Remedies According To Vastu Shastra)

1. नए साल के पहले दिन घर की गृहणी स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करे और घर के मुख्य दरवाजे पर दोनों और स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। ऐसा करने से वास्तु के द्वारा आ रही नकारात्मक ऊर्जा आपके घर से दूर हो जाएगी। इसके साथ ही आप आप मुख्य द्वार पर ऊं का चिन्ह भी बना सकते हैं।

2. साल के पहले दिन आपको अपने घर की पूर्वोत्तर दिशा में पानी से भरा कलश अवश्य रखना चाहिए। आपको उस कलश पर एक नारियल भी अवश्य रखना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में सुख और समृद्धि का वास होगा।

3. वास्तु के अनुसार ड्रॉइंग रूम में फिश पॉट लगाना अत्यंत ही शुभ होता है।यदि आपके घर में वास्तु दोष के कारण ग्रह कलेश रहता है तो आपको नए साल के पहले दिन अपने ड्रॉइंग रूम में फिश पॉट अवश्य लगाना चाहिए।

4. यदि आपने घर के बैडरूम में कोई धार्मिक तस्वीर लगा रखी है तो आपको उसे तुरंत ही हटा देना चाहिए। क्योंकि धार्मिक तस्वीरों को बैडरूम में रखने से वास्तु दोष बढ़ता है और साथ ही घर के लोगों का भाग्य भी उनका साथ नहीं देता।

5. नए साल पर घर के ईशान कोण में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं। इस जगह पर तुलसी का पौधा लगाने से न केवल घर का वास्तु दोष दूर होता है।बल्कि घर में सुख और समृद्धि का भी वास होता है और साथ ही घर के लोगों की किस्मत भी उनका साथ देती है।


6. यदि आपको धन की कमी रहती है तो आपको घर के पूर्व कोण में तांबे से बनी कोई वस्तु नए साल को अवश्य ही रखनी चाहिए। ऐसा करने से न केवल आपकी धन की कमीं दूर होगी। बल्कि आपके मान- सम्मान में भी वृद्धि होगी। इसके साथ ही आप इस जगह पर पीले रंग का भी प्रयोग कर सकते हैं।

7. यदि आपके जीवन में ऐश्वर्य की कमीं है या आपका अपने जीवनसाथी के साथ अक्सर झगड़ा रहता है तो आप नए साल के पहले दिन अपने घर के दक्षिण पूर्व कोण में एक क्रिस्टल बॉल लाकर लटका दें। ऐसा करने से आपको जीवनसाथी का प्यार तो प्राप्त होगी ही साथ ही आपके जीवन में ऐश्वर्य की भी वृद्धि होगी।

8.अगर स्वास्थय अक्सर खराब रहता है तो आप अपने घर के दक्षिण कोण में लाल रंग का प्रयोग कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी स्वास्थय संबंधी सभी परेशानियां समाप्त हो जाएगी और आपके घर का वास्तु दोष भी दूर हो जाएगा।

9. वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण पश्चिम कोण में सिक्के का पिरामिड रखने से वास्तु दोष का निवारण तो होता ही है साथ ही व्यक्ति को मान- सम्मान की भी प्राप्ति होती है इसलिए इस दिशा में सिक्के का पिरामिड अवश्य रखें।

10. यदि आपको जीवन में सफलता प्राप्त नहीं होती तो आपको अपने घर के उत्तर पश्चिम कोण में चांदी से बनी हुई कोई चीज अवश्य रखनी चाहिए। जिससे आपके घर का वास्तु दोष दूर हो सके और आप जीवन में सफलताओं को प्राप्त कर सकें। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News