New Year 2020 : अंक ज्यातिष के अनुसार जानिए साल 2020 में कैसी रहेगी मूलांक 7 वालों की पारिवारिक स्थिति

New Year 2020 अंक ज्योतिष के अनुसार नया साल मूलांक 7 (Mulank 7) वालों के लिए आर्थिक रूप से बहुत ही ज्यादा अच्छा है लेकिन पारिवारिक रूप से इन्हें परिवार पर इस साल अत्याधिक ध्यान देने की आवश्यकता है तो चलिए जानते हैं अंक ज्यातिष (Ank Jyotish) के अनुसार साल 2020 में कैसी रहेगी मूलांक 7 वालों की पारिवारिक स्थिति;

Update: 2019-12-26 04:52 GMT

New Year 2020 अंक ज्योतिष के अनुसार नए साल पर मूलांक 7 (Mulank 7) वालों की पारिवारिक स्थिति पहले से अधिक खराब होने वाली है। जिसके लिए उन्हें पहले से ही सतर्क रहना चाहिए। यदि आपका भी मूलांक 7 बनता है और आपके अपनी पारिवारिक स्थिति के बारे में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं अंक ज्यातिष (Numerology) के अनुसार साल 2020 में कैसी रहेगी मूलांक 7 वालों की पारिवारिक स्थिति


नए साल पर मूलांक 7 वालों की पारिवारिक स्थिति (New Year Numerology Mulank 7 Family Horoscope)

यदि आपका जन्म 7,16 या 25 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 7 बनता हैं। मूलांक 7 वालों का स्वामी केतु है। यदि आप इस साल अपने वाणी पर संयम नहीं रखते तो आपको पारिवार में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस साल आपको अपनी माता और पिता की सेहत की विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। इस साल आपके माता पिता को मानसिक और शारीरीक दोनों तरह का कष्ट मिल सकता है। जिसके लिए आपको पहले से ही सावधानी बरतनी चाहिए।

परिवार में इस साल कोई नया वाहन आ सकता है। परिवार में किसी के विवाह होने से आप काफी उत्साहित भी रह सकते हैं। इस साल आपको व्यवहार में बहुत बड़ा परिवर्तन आने के योग हैं। जिसकी वजह से आपका जीवनसाथी आपसे परेशान रह सकता है। वहीं जीवनसाथी के स्वास्थय की और भी इस समय में आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस साल आपके जीवनसाथी का मानसिक कष्ट अधिक हो सकता है। यदि आपका अपनी पत्नी के साथ कोई विवाद चल रहा था तो इस साल आपका तलाक भी हो सकता है।

इस साल कोई भी फैसला लेने से पहले अपने बड़ो से सलाह अवश्य कर लें। इस साल आपकी अपने परिवार में मानहानि भी हो सकती है। इसलिए इस और भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस साल आपका अपने ससुराल वालों के साथ भी किसी तरह का विवाद हो सकता है। इसलिए अपने मुख से कोई भी ऐसी बात न बोलें। जिसकी वजह से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो। यदि आपका अपने ससुराल वालों के साथ कोई विवाद होता है तो आपके जीवनसाथी को इससे अत्याधिक मानसिक तनाव पहुंच सकता है।


यदि बात करें मूलांक 7 वालों के संतान पक्ष की तो नवविवाहित लोगों को संतान प्राप्ति के पूर्ण योग बन रहे हैं। इसके साथ जिन लोगों की संतान पहले से ही है। उन्हें संतान की और से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इतना ही नहीं यदि आप काफी समय से अपनी संतान के विवाह के लिए प्रयास कर रहे थे तो इस साल आपकी संतान का विवाह भी अवश्य ही हो जाएगा। आपको इस साल अपने परिवार की जिम्मदारियों को समझना होगा और उनकी सभी जिम्मेदारियों को पूर्ण करने की कोशिश भी करनी होगी।

इस साल आपको परिवार में किसी भी कलह को उभरने नहीं देना चाहिए नहीं तो यह कलह काफी लंबे समय तक आपको परेशान कर सकता है। इसके अलावा स्वंय भी कटू वाणी का प्रयोग परिवार वालों के साथ बिल्कुल भी न करें। वैसे इस साल आपको अपने छोटे भाई बहनों से भी पूर्ण सहयोग की प्राप्त होगी। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News