Putrada Ekadashi 2019 : पुत्रदा एकादशी पर जानें किन पापों के कारण नहीं होती संतान प्राप्ति

पुत्रदा एकादशी पर भगवान विष्णु की संतान संबंधी सभी परेशानियों के समाधान के लिए आराधना कि जाती है, लेकिन अनजाने में हमसे कई बार ऐसे पाप हो जाते हैं जिनकी वजह से हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, मां के द्वारा दिया श्राप इन्हीं में से एक है।;

Update: 2019-08-12 01:23 GMT

Putrada Ekadashi 2019 पुत्रदा एकादशी का व्रत संतति प्राप्ति के लिए विशेष मान जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जानें - अनजाने में हम कुछ ऐसे पाप कर जाते हैं जिनकी वजह से हमें संतान सुख से वंचित रहना पडता है। पुत्रदा एकादशी का व्रत कल यानी 11 अगस्त 2019 (11 August 2019) के दिन रखा जाएगा। पुत्रदा एकादशी का व्रत (Putrada Ekadashi Vrat) करने से न केवल संतान संबंधी सभी बाधाएं समाप्त होती है। बल्कि अश्वमेघ यज्ञ का भी फल प्राप्त होता है। पुत्रदा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। तो आइए जानते हैं किन पापों के कारण नहीं होती संतान प्राप्ति


मातृश्राप के कारण नहीं होती संतान प्राप्ति (Matra Sraap Ke Karan Nahi Hoti Santan Prapti)

दूनिया में मां को सबसे ऊंचा स्थान प्राप्त है। लेकिन कुछ लोग अपनी मां का अपमान करते हैं। चाहें वह अपमान इस जन्म में हो या आपने पिछले जन्म में अपनी मां का अपमान किया था तो आपके निश्चित ही संतान संबधीं कष्ट झेलना ही पड़ेगा। इस श्राप से मुक्ति के लिए आपको रामेश्वरम् तीर्थ में जाकर स्नान अवश्य करना चाहिए। इसके साथ ही आपको चादीं के पात्र में दूध भरकर भी दान करना चाहिए। इस उपाय को पूरी श्रद्धा के साथ करें और अपने पापों की माफी मांगे। ऐसा करने से निश्चित ही आपको एक सुंदर और अच्छी संतान की प्राप्ति होगी।


भातृश्राप के कारण नहीं होती संतान प्राप्ति (Pitra Sraap Ke Karan Nahi Hoti Santan Prapti)

आपने पिछले जन्म में या इस जन्म में यदि अपने भाई का दिल दुखाया है तो आप अपने भाई से मिले श्राप के कारण संतान सुख से वंचित हैं। इस श्राप के उपाय के लिए आपको भगवान विष्णु की पूजा अवश्य करनी चाहिए और लक्ष्मी नारायण की कथा भी अवश्य सुननी चाहिए। इसी के साथ किसी पवित्र नदी में भी स्नान अवश्य करें। पीपल का वृक्ष लगाएं और उसकी सेवा करें। ऐसा करने से आप अपने भाई के द्वारा मिले श्राप से अवश्य ही मुक्त हो जाएंगे और आपके घर में भी बच्चे कि किलकारियां गुंजने लगेगी।


पितृश्राप के कारण नहीं होती संतान प्राप्ति ( Pitra Sraap Ke Karan Nahi Hoti Santan Prapti)

यदि आपने अपने पिता का दिल इस जन्म या पिछले जन्म में दुखाया है तो आप अपने पिता के द्वारा दिए गए श्राप के कारण अभी तक संतान सुख से वंचित हैं। इसके लिए आपको अपने पित्तरों का तर्पण अवश्य करना चाहिए। इसी के साथ आपको पूर्णिमा और अमावस्या पर सफेद वस्तुओं का दान अवश्य करना चाहिए और गंगा नदी में भी स्नान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आप निश्चित ही आप अपने पिता के द्वारा दिए गए श्राप से मुक्त हो जाएंगे और आपको भी एक उतम संतान की प्राप्ति होगी।


ब्राह्मण श्राप के कारण नहीं होती संतान प्राप्ति (Brahaman Sraap Ke Karan Nahi Hoti Santan Prapti)

यदि आपने पिछले जन्म में या इस जन्म में किसी ब्राह्मण का अपमान किया है तो आप ब्राह्मण के श्राप से पीड़ित हैं। इस श्राप से मुक्त होने के लिए आपको चांद्रायण व्रत अवश्य करना चाहिए। इसके साथ ही आपको किसी योग्य ब्राह्मण को गाय का दान भी अवश्य करना चाहिए और निरंतर उनका आर्शीवाद भी लेते रहना चाहिए। ऐसा करने से आपको निश्चित ही इस श्राप से मुक्ति मिल जाएगी। अगर आप यह उपाय करते हैं तो आपको न केवल एक सुंदर संतान बल्कि एक आज्ञाकारी संतान की भी प्राप्ति होगी।


पत्नी श्राप के कारण नहीं होती संतान प्राप्ति (Patni Sraap Ke Karan Nahi Hoti Santan Prapti)

यदि आपने अपनी पत्नी पर पिछले जन्म में या इस जन्म में कोई अत्याचार किया है तो आप आप अपनी पत्नी के श्राप से पीड़ित हैं। इस श्राप से मुक्ति के लिए आपको भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का विधिवत पूजन करना चाहिए। इसी के साथ आपको गौदान या कन्यादान भी अवश्य करना चाहिए। इसके लिए आप किसी कन्या की शादी का भार भी ले सकते हैं। ऐसा करने से आपको निश्चित ही श्राप से मुक्ति मिल जाएगी और आपके घर में जल्द ही बच्चे के किलकारियां गुंजने लगेगी।  

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News