Ramadan Mubarak 2020: भारत में कब है पहला रोजा, कब दिखेगा रमजान का चांद
Ramadan Mubarak 2020: हिज्र कैलेंडर (इस्लामिक कैलेंडर) के अनुसार नौवां महीना रमजान( Ramadan Mubarak 2020) का होता है। वहीं अगर 25 अप्रैल का रोजा होता है, तो भारत में 25 मई को ईद मनायी जाएगी। वहीं रमजान का महीना 29 दिन या 30 दिन का होता है।;
Ramadan Mubarak 2020: इस साल अगर रमजान मुबारक का चांद 24 अप्रैल को नजर आता है, तो रमजान (Ramadan) का पहला रोजा 25 अप्रैल को होगा। वहीं इस साल सभी मुस्लिम कोरोना वायरस की मुसीबत के दौरान एहतियात बरतते हुए रोजा रखेंगे। हिज्र कैलेंडर (इस्लामिक कैलेंडर) के अनुसार नौवां महीना रमजान( Ramadan Mubarak 2020) का होता है। वहीं अगर 25 अप्रैल का रोजा होता है, तो भारत में 25 मई को ईद मनायी जाएगी। वहीं रमजान का महीना 29 दिन या 30 दिन का होता है।
क्या है रमजान?
मुस्लिम समुदाय में यह महीना बहुत ही पाक माना जाता है। यह इबादत का महीना इसलिए भी खास माना जाता है कि क्योंकि इस महीने ही पैगेम्बर मौहम्मद को कुरान की पहली झलक पेश की गई थी। जिस वजह से यह रमजान का महीना और भी खास हो जाता है। वहीं रमजान अरबी शब्द रमीदा और रमद शब्द से मिलकर बना है। जिसका अर्थ गर्मी और सूखापन होता है।
रमजान को तीन भागों में बांटा गया है
वहीं रमजान को तीन भागों में बांटा गया है। जिसमें पहला हिस्सा 1 से 10 रोजे, दूसरा हिस्सा 11 से 20 रोजे और तीसरा हिस्सा 21 से 30 रोजे का होता है। पहले हिस्सा रहमत यानि कृपा को होता है। वहीं दूसरा हिस्सा मगफिरत यानि माफी का होता है और तीसरा हिस्सा दोजख यानि नर्क की आग से बचाने के लिए करार दिया गया है।
क्या है रमजान की फजीलत
- रमजान के महीने में जन्नत के दरवाजे खुल जाते हैं।
- इस पाक महीने में अच्छे काम का पुण्य कई गुना ज्यादा मिलता है।
- इस पाक महीने में शैतान को कैद कर दिया जाता है। इसके साथ ही नर्क के दरवाजे भी बंद हो जाते हैं।
- नफिल नमाजों का सवाब 70 गुनाह ज्यादा दिया जाता है।
- रोजे में झूठ बोलना, चुगली करना, गाली देना, गैर औरतों को बुरी नजर से देखना सख्ती से मना होता है।
- इस महीने में अपने बुरे कामों की माफी मांगी जाती है।