Saturn Transit 2020 / शनि गोचर से कर्क राशि के जातको के स्वास्थ्य, संतान सुख और संपत्ति पर क्या पड़ेगा असर, जानिए राशिफल 2020

Saturn Transit 2020 / शनि गोचर 2020 : शनि का गोचर (Saturn Transit 2020 In Cancer) कर्क राशि के सातवें भाव में हो रहा है, जिसकी वजह से इन्हें स्वास्थ्य, संतान सुख और संपत्ति सुख के मिले जुले परिणाम प्राप्त होंगे तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा कर्क राशि के जातको का स्वास्थय, संतान सुख और संपत्ति सुख;

Update: 2019-12-14 03:03 GMT

Saturn Transit 2020 / शनि गोचर 2020 : शनि 24 जनवरी 2020 को अपनी राशि बदल रहे हैं। जिसके कारण कर्क राशि के जातको लाभ तो अवश्य प्राप्त होगा। लेकिन कुछ घटनाएं भी इनके साथ घटित हो सकती है। कर्क राशि का स्वास्थय,संतान सुख और संपत्ति सुख शनि के प्रभाव में रहेंगे तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा कर्क राशि के जातको का स्वास्थय, संतान सुख और संपत्ति सुख


कर्क राशि के जातको का स्वास्थय (Saturn Transit 2020 Taurus Health)

इस साल कर्क राशि के जातको को किडनी और लिवर की समस्या अधिक परेशान कर सकती है। यदि आपको स्टोन आदि की समस्या है तो वह इस समय काल में और भी ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए संतुलित भोजन ही ग्रहण करें और डॉक्टर से अपना चैकअप अवश्य कराते रहें। इसके साथ ही आपको शराब और मासांहार का प्रयोग भी बिल्कुल बंद कर देना चाहिए। शनि के इस गोचर काल में आपको कुछ मानसिक चिंताएं भी रह सकती है। जिसकी वजह से कई बार आपको सिरदर्द की समस्या का सामना भी करना पड़ेगा। आपको इस समय में मेडिटेशन अवश्य ही करना चाहिए। जिससे आपको सिरदर्द और मानसिक चिंताओं से छुटकारा मिल सके।


कर्क राशि के जातको का संतान सुख (Saturn Transit 2020 Gemini Children)

कर्क राशि के जातको को इस समय में अपने बच्चों की सेहत की और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि इस समय में आपके बच्चों को रक्त संबंधित बिमारी हो सकती है। वहीं यदि आपके बच्चे वाहन चलाते हैं तो उन्हें इस समय में वाहन बिल्कुल भी न दें नहीं तो उनका एक्सीडेंट भी हो सकता है। इसके अलावा यदि आपके बच्चे पुलिस या फिर सेना की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रह हैं तो उन्हें शनि के इस गोचर काल में सफलता अवश्य प्राप्त हो जाएगी। इसके साथ ही कर्क राशि के जातको को अपने बच्चों के साथ किसी तरह का कोई गलत व्यवहार नहीं करना चाहिए नहीं तो आपके बच्चे आपका विरोध कर सकते हैं। जिसकी वजह से आपके परिवार में कलेश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।


कर्क राशि के जातको की संपत्ति (Saturn Transit 2020 Gemini Wealth)

कर्क राशि के जातको को संपत्ति के मामले में इस समय में इस साल बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है। क्योंकि इस साल संपत्ति को लेकर आपके साथ किसी तरह का कोई धोखा हो सकता है या फिर किसी के साथ आपका विवाद हो सकता है। इसलिए इस समय में किसी भी विवाद की स्थिति में बिल्कुल भी न फंसे। यदि आप किसी तरह की कोई जमींन या घर आदि खरीदना चाहते हैं तो इन ढाई सालों में बिल्कुल भी न खरीदें। इसके अलावा यदि आप कोई वाहन खरीदना चाहते हैं तो भी आपको अभी इसके लिए थोड़ा इंतजार अवश्य कर लेना चाहिए। लेकिन आप इस समय में अपने परिवार का बीमा अवश्य करा सकते हैं। जो भविष्य में आपको लाभ दे सकता है।  

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News