Saturn Transit 2020 Effects / शनि गोचर 2020 का सिंह राशि पर क्या पड़ेगा असर, जानिए राशिफल

Saturn Transit 2020 Effects / शनि गोचर 2020 का सिंह राशि पर प्रभाव: शनि का गोचर सिंह राशि के जातको को विशेष रूप से लाभ पहुंचा सकता है, क्योंकि शनि का गोचर साल 2020 (Shani Gochar 2020) में अपनी ही राशि मकर ((Shani Transit 2020 In Capricorn)) में होने जा रहा है,जो इस राशि के छठे भाव में गोचर करेगा, शनि को छठे भाव में अत्यंत ही शुभ और कल्याणकारी माना जाता है तो चलिए जानते हैं शनि का गोचर सिंह राशि के जातको को कैसा फल प्रदान करेगा।;

Update: 2019-12-05 13:15 GMT

Saturn Transit 2020 Effects / शनि गोचर 2020 का सिंह राशि पर प्रभाव: शनि का गोचर (Shani Gochar) सिंह राशि के जातको के लिए छठे भाव में होगा। जिसके कारण इनके विरोधी इनके सामने आने से भी डरेंगे। इस समय में सिंह राशि के जातक को रोग और कोर्ट कचहरी के मामलों में भी शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। शनि का यह गोचर मकर राशि (Shani Transit 2020 In Capricorn) में 24 जनवरी 2020 को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर होगा। इसके अलावा क्या रहेगा शनि के गोचर का सिंह राशि के जातको पर प्रभाव आइए जानते हैं।


सिंह राशि शनि गोचर 2020 (Saturn Transit 2020 Leo)

शनि गोचर सिंह राशि नौकरी और व्यापार की स्थिति (Saturn Transit Leo Job And Business)

सिंह राशि के जातको के लिए शनि का गोचर का काफी शुभ है। इस गोचर के कारण इनके कार्यक्षेत्र में इनके विरोधी इनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। इस समय में जो जातक किसी सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे है्ं। उन्हें नौकरी की प्राप्ति अवश्य हो जाएगी। इतना ही नहीं जो लोग काफी समय से अपनी नौकरी में ट्रांसफर की कोशिश कर रहे थे उनका इस समय में ट्रासंफर हो जाएगा। लेकिन इस राशि के व्यापारियों के लिए यह ठीक नही है। इस समय में इनका खर्च अधिक होगा। व्यापार को लेकर इनकी दूर- दूर की यात्राएं भी होगी। जो व्यर्थ ही जाएंगी। इस समय में सिंह राशि के व्यापारियों का धन और समय दोनों ही नष्ट होंगे।


शनि गोचर सिंह राशि स्वास्थय स्थिति ( Saturn Transit Leo Health)

सिंह राशि के स्वास्थय की बात करें तो इस समय में इस राशि के जातको का स्वास्थय उत्तम रहेगा। अगर इस राशि के जातको को किसी प्रकार का रोग काफी समय से सता रहा था तो वह इस समय में ठीक हो जाएगा। इस समय में आप अपने अंदर ऊर्जा और आत्मविश्वास को महसूस करेंगे। लेकिन शनि के वक्री होने पर आपको रोगो का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपको मौसमी बिमारी परेशान कर सकती है। जिस पर आपका खर्च भी अधिक हो सकता है। इस समय में आपके ससुराल में आपकी कोई अधिक बिमार हो सकता है। जिस पर आपका खर्च भी हो सकता है।


शनि गोचर सिंह राशि पारिवारिक स्थिति (Saturn Transit Leo Family)

शनि को गोचर के कारण सिंह राशि के जातको का अपने जीवनसाथी के साथ किसी तरह का मतभेद हो सकता है। इतना ही नहीं इस समय में आपका अपने ससुराल वालों के साथ किसी प्रकार का झगड़ा भी हो सकता है। जो काफी लंबे समय तक चलेगा। यह स्थिति आपको कोर्ट तक भी ले जा सकती है। इसलिए आपको इस समय में जीवनसाथी की और से विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इतना ही नहीं इस समय मे आपका अपने छोटे भाई बहनों के साथ भी किसी तरह का वैचारिक मतभेद हो सकता है। जो आपके लिए कष्टकारी रह सकता है। शनि के वक्री काल में यह स्थिति और भी भयानक हो जाएगी। इसलिए इस समय में विशेष सावधानी बरतें।


शनि गोचर सिंह राशि विद्यार्थियों की स्थिति (Saturn Transit Leo Student)

सिंह राशि के विद्यार्थियों की बात करें तो इस समय में जो विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूरी कर चूके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें इस समय में नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। इतना ही नहीं सिंह राशि के जिन जातको को अभी तक पढ़ाई को लेकर तरह- तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही थी। वह भी इस समय में दूर हो जाएंगी। सिंह राशि के जा जातक स्कूल या कॉलेज में हैं उन्हें अपने टीचरों से हर संभव मदद मिलेगी। जिसकी वजह से वह अपनी परिक्षा में अच्छे अंको से उत्तीर्ण हो सकेंगे। प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी करने वालों के लिए समय काफी शुभ है। यदि यह लोग अपना फोकस लगातार बनाए रखते हैं तो इन्हें सफलता अवश्य ही प्राप्त होगी।  

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News