Saturn Transit 2020 Effects / शनि गोचर 2020 का वृश्चिक राशि पर क्या पड़ेगा असर, जानिए राशिफल

Saurn Transit 2020 Effects / शनि गोचर 2020 का वृश्चिक राशि पर प्रभाव : शनि का गोचर वृश्चिक राशि के तीसरे भाव को प्रभावित करेगा, जिसकी वजह से इनके पराक्रम में वृद्धि होगी और इन्हें शनि की साढ़ेसाती से भी छुटकारा मिलेगा तो चलिए जानते हैं शनि का मकर राशि में गोचर वृश्चिक राशि के जातको को क्या फल देगा।;

Update: 2019-12-06 02:34 GMT

Saturn Transit 2020 Effects / शनि गोचर 2020 का वृश्चिक राशि पर प्रभाव : शनि का गोचर मकर राशि में होने के साथ ही वृश्चिक राशि के जातको पर से शनि की साढ़ेसाती (Shani Sade Sati) का प्रभाव समाप्त हो जाएगा। जिसकी वजह से इनकी पिछली सभी परेशानियां कुछ कम हो जाएंगी तो चलिए जानते हैं शनि का मकर राशि में गोचर वृश्चिक राशि के जातको को क्या फल देगा।


वृश्चिक राशि शनि गोचर 2020 (Saturn Transit 2020 Scorpio)

शनि गोचर वृश्चिक राशि नौकरी और व्यापार की स्थिति (Saturn Transit Scorpio Job And Business)

वृश्चिक राशि के जो जातक नौकरी करते हैं उनको शनि का यह गोचर काफी लाभ पहुंच सकता है। यदि आप काफी समय से अपनी नौकरी में प्रमोशन के लिए कोशिश कर रहे थे तो इस समय में आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। लेकिन आपको उसके लिए परिश्रम भी करते रहना पड़ेगा। मगर आपको सफलता निश्चित ही प्राप्त होगी। वृश्चिक राशि के जो जातक व्यापार करते हैं उनके लिए भी यह समय काफी शुभ है। आपके व्यापार में चली आ रही पुरानी सभी परेशानियां समाप्त हो जाएगी। दलाली और कमीशन का व्यापार करने वाले लोगों को इस समय में अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है।


शनि गोचर वृश्चिक राशि स्वास्थय स्थिति ( Saturn Transit Scorpio Health)

शनि के गोचर के कारण इस समय में वृश्चिक राशि के पुरुषों को आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। वहीं महिलाओं को गर्भाश्य की समस्या हो सकती है। संतान की सेहत को लेकर भी आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपकी संतान को बुखार आदि की समस्या अधिक रह सकती है। शनि के वक्री काल में आपको सिरदर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती है। इस समय में आपको ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए। साल के मध्य में आपको इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन फिर भी आप पूरा साल योगा और व्यायाम करते हैं तो आपको स्वास्थय उत्तम रहेगा।


शनि गोचर वृश्चिक राशि पारिवारिक स्थिति (Saturn Transit Scorpio Family)

वृश्चिक राशि के जातको की पारिवारिक स्थिति की बात करें तो इस समय में इनके अपने भाई बहनों के साथ संबंध सुधरेंगे। वहीं आपको अपने छोटे भाई बहनों का भी साथ मिलेगा। अगर आपका किसी रिश्तेदार के साथ कोई विवाद चल रहा था तो वह इस समय में सुलझ जाएगा। इस समय में आप पर काम का बोझ अत्याधिक बढ़ेगा। जिसके कारण आप अपने परिवार के साथ समय कम ही बीता पाएंगे। इतना ही नहीं इस समय में आपका कोई पुराना मित्र भी आपको मिल सकता है। परिवार में चल रहा पुराना विवाद भी इस समय में समाप्त हो जाएगा। लेकिन आपको इस समय माता के साथ संबंधों को लेकर ध्यान अवश्य रखना चाहिए।


शनि गोचर वृश्चिक राशि विद्यार्थियों की स्थिति (Saturn Transit Scorpio Student)

वृश्चिक राशि विद्यार्थियों की शनि के इस गोचर काल में बौद्धिक और तार्किक शक्ति काफी मजबूत होगी। इस राशि के जो छात्र भौतिकी में अनुसंधान कर रहे हैं। उनके लिए समय काफी अच्छा है। इस समय में उनका प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा। लेकिन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे उन छात्रों को इस समय में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। उसके बाद ही उन्हें अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकता है। इतना ही नहीं वृश्चिक राशि के जो जातक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें भी इस समय में कोई विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है। वहीं जो इस राशि के जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उन्हें इस समय में निराशा हाथ लग सकती है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News