Saturn Transit 2020 / शनि गोचर से सिंह राशि के जातको के स्वास्थ्य, संतान सुख और संपत्ति पर क्या पड़ेगा असर, जानिए राशिफल 2020

Saturn Transit 2020 / शनि गोचर 2020 : शनि का गोचर साल 2020 में सिंह राशि (Saturn Transit 2020 In Leo) के लिए अत्यंत ही लाभदायक रहेगा, जिसकी वजह से इन्हें कई कार्यों में सफलता भी प्राप्त होगी, लेकिन कैसा रहेगा सिंह राशि के जातको का स्वास्थ्य, संतान सुख और संपत्ति सुख आइए जानते हैं.....;

Update: 2019-12-14 03:01 GMT

Saturn Transit 2020 / शनि गोचर 2020 : शनि सिंह राशि के जातको साल 2020 में शुभ परिणाम ही देंगे। क्योंकि इस साल शनि सिंह राशि के जातको के छठे भाव का फल देने जा रहे हैं। यहां पर शनि सदैव ही शुभफल ही प्रदान करते हैं।इसके साथ ही शनि के इस गोचर काल में इनकी सेहत तो ठीक रहेगी लेकिन इनके लिए संतान सुख और संपत्ति के मामलों में कुछ समस्याएं उभर सकती हैं।


सिंह राशि के जातको का स्वास्थय (Saturn Transit 2020 Leo Health)

सिंह राशि के जातको को स्वास्थय को लेकर शनि के इस गोचर काल में किसी तरह की कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। बल्कि यदि आप काफी समय से किसी रोग से परेशान थे तो वह इस समय में पूरी तरह से ठीक हो जाएगा। विशेषकर जो लोग पेट संबंधी रोगों से परेशान थे उनके लिए समय काल काफी शुभ रहेगा। लेकिन आपको शनि के इस गोचर काल में तली और भुनी चीजों से परहेज करके चलाना होगा। क्योंकि ऐसी चीजें खाने से आपको पेट संबंधीं रोग हो सकते हैं। वहीं आपको इस समय में शराब और मांसाहार का भी प्रयोग बिल्कुल बंद कर देना चाहिए नहीं तो आपकी कोई पुरानी बिमारी आपको परेशान कर सकती है।


सिंह राशि के जातको का संतान सुख (Saturn Transit 2020 Leo Children)

यदि आपके विद्या ग्रहण कर रहे हैं तो इस समय में उन्हें अवश्य ही लाभ प्राप्त होने वाला है। इस समय में वह अच्छे अंको के साथ उत्तीर्ण होंगे। वहीं जो लोग काफी समय से संतान सुख पाने की इच्छा रखे हुए थे। उन्हें इस समय में संतान सुख की प्राप्ति निश्चित ही हो जाएगी। लेकिन इस राशि की जो महिलाएं गर्भवती हैं उन्हें अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। यदि आपका कोई बच्चा विदेश नौकरी या पढ़ाई के लिए जाना चाहता है तो उसे अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। इसके अलावा सिंह राशि के जातको के जो बच्चे किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। उन्हें भी शनि के इस गोचर काल में सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होगी।


सिंह राशि के जातको की संपत्ति (Saturn Transit 2020 Leo Wealth)

सिंह राशि के जातक यदि इस समय में कोई प्रॉपर्टी खरीदने से ज्यादा बेचते हैं तो उन्हें इस समय में अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। लेकिन यदि आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो अवश्य ही खरीद सकते हैं। इसके साथ ही यदि आप काफी समय से कोई गाड़ी खरीदने की सोच रहे थे तो शनि के इस गोचर काल मे आपका यह सपना भी अवश्य ही पूर्ण हो जाएगा। लेकिन इस समय में आपका अपने छोटे भाई बहनों के साथ किसी तरह का प्रापर्टी विवाद हो सकता है। लेकिन इस विवाद में भी आपका ही पक्ष भारी रहेगा। वहीं यदि आपका प्रॉपर्टी को लेकर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो इस साल आपका वह केस समाप्त हो जाएगा और आपको उसमें सफलता भी अवश्य प्राप्त होगी।  

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News