Saturn Transit 2020 / शनि गोचर से तुला राशि के जातको के स्वास्थ्य, संतान सुख और संपत्ति पर क्या पड़ेगा असर, जानिए राशिफल 2020

Saturn Transit 2020 / शनि गोचर 2020: तुला राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर साल 2020 (Saturn Transit 2020 In Libra) में कई समस्याएं उत्पन्न कर सकता है, क्योंकि शनि के इस गोचर के कारण तुला राशि के जातको पर शनि की ढैया प्रारंभ होने जा रही है, तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा तुला राशि के जातको का स्वास्थ्य, संतान सुख और संपत्ति...;

Update: 2019-12-14 12:30 GMT

Saturn Transit 2020 / शनि गोचर 2020 : शनि साल 2020 में तुला राशि के विपरित और अशुभ स्थितियां उत्पन्न करेगा। क्योंकि शनि के गोचर तुला राशि के चतुर्थ भाव में होने जा रहा है। जिसकी वजह से इन्हें स्वास्थय के साथ - साथ संतान और संपत्ति को लेकर विवादों की स्थिति का सामना करना पड़ेगा तो चलिए जानते हैं शनि का गोचर तुला राशि के जातको के स्वास्थय, संतान सुख और संपत्ति पर कैसा डालेगा असर


तुला राशि के जातको का स्वास्थय (Saturn Transit 2020 Libra Health)

तुला राशि के जातको को इस समय में अपनी सेहत की और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि शनि की तीसरी दृष्टी आपके छठे भाव पर पड़ रही है। जिसकी वजह से आपको लिवर और किडनी की समस्या हो सकती है। जो आपको काफी लंबे समय तक परेशान कर सकती है। इसलिए आपको अपने खाने पीने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यदि आपको कोई बिमारी पहले से ही थी तो वह इस समय में आपको फिर से परेशान कर सकती है। इसके साथ ही आपको मौसमी बिमारियों से भी बचके रहना चाहिए। क्योंकि शनि के इस पूरे गोचर काल में आपको छोटी- मोटी बिमारियां तो लगी ही रहेंगी। इसके अलावा आपको कफ की समस्या भी अधिक रह सकती है।


तुला राशि के जातको का संतान सुख (Saturn Transit 2020 Libra Children)

इस समय में तुला राशि के जातको का स्वाभाव कुछ चिड़चिड़ा हो जाएगा। जिसकी वजह से इनका कई बार अपने बच्चों के साथ किसी प्रकार झगड़ा भी हो सकता है। वहीं इस राशि के गर्भवती महिलाओं को इस समय में अपना पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है। क्योंकि शनि की आपकी लग्न पर दृष्टि है। जिसके कारण कारण आपका गर्भपात भी हो सकता है। वहीं जिन माता पिता के बच्चे के अभी पढ़ रहे हैं। उन्हें अपनी संतान की चिंता करने की बिल्कुल भी अवश्यकता नहीं। क्योंकि इस समय काल में अपना कार्य पूरी गंभीरता के साथ करेंगे और उसमें सफल भी होंगे। यदि आपका बच्चा कोई प्रतियोगी परीक्षा दे रहा है तो उसे इस समय में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।


तुला राशि के जातको की संपत्ति (Saturn Transit 2020 Libra Wealth)

तुला राशि के जातको के लिए संपत्ति का लेकर यह समय ठीक रहेगा। इस समय में आपको आपके पुराने इंवेस्टमेंट लाभ पहुंचा सकते हैं। लेकिन यदि आप कोई नया इंवेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं तो अभी आपको थोड़े समय के लिए रूक जाना चाहिए। इसके अलावा यदि आप अपना मकान बनाना चाहते हैं तो उसके लिए भी यह बिल्कुल ठीक है। लेकिन किसी भी प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए आपको कर्ज नहीं लेना चाहिए और यदि आप किस्तों पर या कहीं से कर्ज लेकर कोई वाहन खरीदना चाहते हैं तो भी आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस समय में आप पर कर्ज बढ़ेगा। जो आप आसानी से चुका नहीं पाएंगे। इसलिए शनि के इस गोचर काल में कर्ज तो बिल्कुल भी न लें। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News