Saturn Transit 2020 / शनि का गोचर धनु मकर और कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव, फिर भी होगा लाभ, जानिए कैसे
Saturn Transit 2020/ शनि गोचर 2020 : शनि का गोचर (Shani Gochar) होने के कारण धनु मकर और कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा लेकिन इस बार शनि अपनी ही राशि मकर में गोचर कर रहे हैं जिसकी वजह से इन राशियों के पर शनि साढ़ेसाती (Shani Sade Sati) का प्रभाव होने के कारण भी इन्हें लाभ की प्राप्ति होगी जानिए कैसे;
Saturn Transit 2020/ शनि गोचर 2020 : शनि का गोचर मकर (Saturn Transit In Capricorn) राशि में 24 जनवरी 2020 को होने जा रहा है। जिसके कारण कुछ राशि के जातको पर शनि की साढ़ेसाती (Shani Sade Sati) का प्रभाव रहेगा। लेकिन यह साढ़ेसाती इन राशियों को नुकसान की जगह फायदा ही पहुचाएगी तो चलिए जानते हैं शनि के गोचर के कारण कैसे मिलेगा धनु मकर और कुंभ राशि के जातको को लाभ
धनु राशि शनि साढ़ेसाती का प्रभाव (Saturn Sade Sati Effect Sagittarius)
धनु राशि के जातको के लिए शनि का गोचर दूसरे भाव में हो रहा है।जिसके कारण इस राशि के जातको को धन लाभ होने की पूरी संभावनाएं हैं। इस समय में इन्हें न केवल धनलाभ होगा। बल्कि इनका पारिवारिक सुख भी बढ़ेगा। इस समय में इन्हें पैतृक संपत्ति की प्राप्ति भी हो सकती है। इसके साथ ही इस समय में इन्हें अपने किसी रिश्तेदार से भी लाभ प्राप्त हो सकता है। इस लेकिन इस समय में इनका अपने ससुराल वालों से किसी प्रकार का कोई झगड़ा हो सकता है। जिसके लिए इन्हें पहले से ही सावधान रहने की आवश्यकता है। इस समय में इन्हें आय के नए साधन भी प्राप्त हो सकते हैं।
मकर राशि शनि साढ़ेसाती का प्रभाव (Saturn Sade Sati Effect Capricorn)
मकर राशि के जातको के लिए शनि का गोचर पहले भाव में होने जा रहा है। जिसकी वजह से आपको शश योग का लाभ प्राप्त होगा। इस समय में आप गंभीर स्वाभाव के हो जाएंगे। जिसकी वजह से आप फैसलों को काफी सोच समझकर लेंगे। इस समय में आपका पराक्रम पूरी तरह से बढ़ा रहेगा। जिसकी वजह से आप अपने कार्यों को करने में पूरी जान लगा देंगे। वहीं जो लोग नौकरी कर रहे हैं। उन्हें अपनी नौकरी में इस समय अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन उनकी मेहनत देखकर उनके उच्च अधिकारी काफी खुश होंगे। जिसका उन्हें लाभ भी प्राप्त होगा। इतना ही नहीं इस समय में इनका मान- सम्मान भी अधिक बढ़ेगा।
कुंभ राशि शनि साढ़ेसाती का प्रभाव (Saturn Sade Sati Effect Aquarius)
कुंभ राशि के जातको पर शनि की साढ़ेसाती प्रारंभ हो रही है और शनि इनके बारहवें भाव में गोचर करेगा। जिसके कारण इनके खर्च अत्याधिक बढ़ेंगे। लेकिन इनके यह खर्च शुभ और मांगलिक कार्यों पर अधिक होंगे। इन खर्चों का आपको भविष्य में लाभ भी प्राप्त होगा। इसके अलावा इस राशि के जो जातक काफी समय से विदेश जाने की सोच रहे थे। वह इस समय में विदेश जा सकते हैं। इस समय में आपकी यात्राएं भी होंगी। आपकी व्यापारिक यात्राएं भले ही आपको शुरुआत में लाभ न दें। लेकिन आने वाले समय में आपको लाभ अवश्य देंगी। इसके अलावा आपको इस समय में भाग्य का साथ भी समय-समय पर मिलता रहेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App