Saturn Transit 2020 : शनि गोचर 2020, जानिए क्या है शनि के कुप्रभाव से बचने के लिए राशि के अनुसार उपाय
Saturn Transit 2020/ शनि गोचर 2020 : शनि को न्याय का देवता माना जाता है, जो प्रत्येक राशि के जातको को उनके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं, लेकिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार कुछ उपाय करते हैं तो आपको शनि (Shani) के अशुभ फलों की प्राप्ति नहीं होगी तो चलिए जानते हैं शनि का मकर राशि (Saturn Transit In Capricorn) में गोचर करने पर राशि के अनुसार उपाय;
Saturn Transit 2020/ शनि गोचर 2020 : शनि का गोचर (Shani Gochar) होने पर प्रत्येक राशि पर इसका कुछ न कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। साल 2020 में कुछ राशियों के जातकों के लिए शनि का गोचर (Shani Gochar 2020) सफलता और मान- सम्मान लेकर आ रहा है तो कुछ राशि के जातकों के लिए कई प्रकार की परेशानियां। लेकिन आप यदि कुछ उपाय करते हैं तो आपको शनि के नकारात्मक परिणाम प्राप्त नहीं होंगे तो चलिए जानते हैं शनि का मकर राशि में गोचर करने पर राशि के अनुसार उपाय
मेष राशि शनि गोचर के उपाय (Saturn Transit Remedies For Aries)
मेष राशि के शनि का गोचर शुभफल प्रदान करने वाला है। क्योंकि यह गोचर उनके दसवें भाव में होने जा रहा है। जिसके कारण उन्हें नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है और इतना ही नहीं इस समय में इस राशि के जातकों को मान- सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है। पिता की सेहत और संबंधों के लिए भी यह गोचर बहुत अनुकूल है। शनि के और भी अधिक शुभ फल प्राप्त करने के लिए उपाय के रूप में हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदरों को गुड़ और चना खिलाएं।
वृषभ राशि शनि गोचर के उपाय (Saturn Transit Remedies For Taurus)
शनि के गोचर की बात करें तो यह वृषभ राशि के जातको के लिए नवम भाव में होने जा रहा है। शनि के नवम भाव में गोचर करने के कारण इन पर से शनि की ढैया का प्रभाव समाप्त हो जाएगा और इन्हें शुभफलों की प्राप्ति होगी। इस समय में इनके भाग्य में वृद्धि होगी। जिसकी वजह से इनके सभी काम आसानी से बनने लगेंगे उपाय के तौर पर इस राशि के जातको को प्रत्येक शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहिए और गरीबों में कंबल अवश्य बांटना चाहिए।
मिथुन राशि शनि गोचर के उपाय (Saturn Transit Remedies For Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर अष्टम भाव में होने के कारण इस राशि के जातकों को अष्टम शनि यानी अष्टम ढैया का फल प्राप्त होगा। जिसके कारण आपको कई प्रकार की परेशानियों के साथ धन हानि भी हो सकती है। इस समय में अपने परिवार की और आपको विशेष ध्यान देना चाहिए नहीं तो आपकी पारिवारिक स्थिति भी खराब हो सकती है उपाय के रूप में आपको हर शनिवार को सरसों के तेल से शनिदेव का अभिषेक करना चाहिए और पक्षियों को सात प्रकार का अनाज मिक्स करके खिलाना चाहिए।
कर्क राशि शनि गोचर के उपाय (Saturn Transit Remedies For Cancer)
शनि का गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए सातवें भाव में होने जा रहा है। जिसकी वजह से इनकी आय में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही इस राशि के व्यापारियों को भी लाभ पहुंच सकता है। जीवनसाथी के अंदर आलस्य आ सकता है और साथ ही इस राशि के जिन जातकों का अभी तक विवाह नहीं हुआ है उनका इस समय में विवाह हो सकता है। उपाय की बात करें तो आपको इस समय में दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए और इसी के साथ आपको काले कुत्ते की भी सेवा करनी चाहिए।
सिंह राशि शनि गोचर के उपाय (Saturn Transit Remedies For Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर शुभ परिणाम लेकर आ रहा है। क्योंकि इस समय में शनि आपके छठे भाव में गोचर करेगा। जिसके कारण इस राशि के जातको के शत्रुओं का नाश होगा। इतना ही नहीं इस समय में इन्हें कोर्ट कचहरी के मामलों में भी शुभफलों की प्राप्ति होगी। शनिदेव के और भी अधिक शुभफल प्राप्त करने के लिए शनिवार के दिन अपनी मध्यमा उंगली में काले घोड़े के नाल की अंगूठी पहननी चाहिए।
कन्या राशि शनि गोचर के उपाय (Saturn Transit Remedies For Virgo)
शनि का गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए पांचवें भाव में होने जा रहा है। इसी के साथ इस राशि के जातको पर से शनि की ढैया की समाप्ति भी हो जाएगी। इस समय में इन्हें संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही इस राशि के विद्यार्थियों को भी लाभ प्राप्त हो सकता है। शनि के शुभ प्रभावों को और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए आपको शनि की वस्तुओं का दान करना चाहिए।
तुला राशि शनि गोचर के उपाय (Saturn Transit Remedies For Libra)
तुला राशि के जातको के लिए शनि का गोचर चौथे भाव में होने जा रहा है। जिसके बाद इस राशि पर शनि की ढैया प्रारंभ हो जाएगी। इस समय में इस राशि के जातको को काम में परेशानी आ सकती है। इसी के साथ इनके पिता की सेहत भी खराब रह सकती है।शत्रु पक्ष से भी इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उपाय के तौर पर इन्हें भगवान शिव की पूजा नियमित रूप से करनी चाहिए।
वृश्चिक राशि शनि गोचर के उपाय (Saturn Transit Remedies For Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि का मकर राशि में गोचर तीसरे भाव में होने जा रहा है। जिसके अनुसार इस राशि के जातको पर से शनि की साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी। इस समय में इनके पराक्रम में वृद्धि होगी और इनका अपने छोटे भाई बहनों के साथ संबंध सुधरेगा। शनि के और भी ज्यादा अच्छे फल प्राप्त करने के लिए इस राशि के जातकों को प्रत्येक शनिवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर उन्हें सिंदूर का चोला चढ़ाना चाहिए और उन्हें बूंदी का प्रसाद चढ़ाना चाहिए।
धनु राशि शनि गोचर के उपाय (Saturn Transit Remedies For Sagittarius)
धनु राशि के जातको के लिए शनिदेव दूसरे भाव में गोचर करेंगे। जिसके कारण इन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इस समय में इस राशि के जातकों का स्वास्थय भी ठीक नहीं रहेगा। संतान की और से भी इन्हें अशुभ फलों की प्राप्ति होगी। शनि की साढ़ेसाती के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए उपाय के रूप में इन्हें भगवान शिव की आराधना करना चाहिए और गरीब और रोगियों की सेवा करनी चाहिए।
मकर राशि शनि गोचर के उपाय (Saturn Transit Remedies For Capricorn)
शनि का गोचर मकर राशि के जातकों के लिए लग्न भाव पर हो रहा है। जिसके कारण इस राशि के जातको को जीवनसाथी से परेशानी और व्यापार में हानि हो सकती है। जिसकी वजह से इनकी मानसिक चिंताएं बढ़ सकती है। इतना ही नहीं इस समय में इनके अंदर आलस्य की प्रवृत्ति भी रहेगी। जिसकी वजह से इनके कई काम बनते बनते खराब हो सकते हैं। अगर उपाय की बात करें तो मकर राशि के जातको को शनि देव के आगे तेल का दीपक जलाकर ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः मंत्र का जाप करना चाहिए और इसके साथ ही उन्हें किसी गरीब व्यक्ति को भोजन अवश्य कराना चाहिए।
कुंभ राशि शनि गोचर के उपाय (Saturn Transit Remedies For Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर बारहवें भाव में हो रहा है। जिसके कारण इस राशि के खर्च बढ़ सकते हैं साथ ही लंबी दूरी की यात्राएं भी हो सकती है। इतना ही नहीं आप इस समय में विदेश भी जा सकते हैं। खर्चों की वजह से इस समय में आपकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो सकती है। इसलिए इस समय में आपको उपाय के रूप में शनिवार को व्रत करने के बाद काली वस्तुओं का दान अवश्य करना चाहिए।
मीन राशि शनि गोचर के उपाय (Saturn Transit Remedies For Pisces)
शनि का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। जिसके कारण इनकी आर्थिक तो स्थित मजबूत होगी। लेकिन इसके साथ ही इस राशि के जातको को आय के नए नए साधन प्राप्त होंगे। इस समय में इनके मन की सभी इच्छाएं पूर्ण होंगी। शनि के इस गोचर काल और भी शुभफल प्राप्त करने के लिए उपाय के तौर पर आपको हर शनिवार को हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करना चाहिए और काले जूते और चप्पलों का दान करना चाहिए।