Saturn Transit 2020 : शनि का गोचर 2025 तक इन पांच राशियों को मिलेगा लाभ
Saturn Transit 2020 शनि का गोचर साल 2020 में मकर राशि में तो होगा ही साथ ही शनि का गोचर 2022 में कुंभ राशि में भी होगा, जिसके कारण पांच राशियों को अत्याधिक लाभ प्राप्त होगा तो चलिए जानते हैं,कौन सी हैं वो पांच भाग्यशाली राशियां जिन्हें 2025 तर लाभ प्राप्त होगा।;
Saturn Transit 2020 शनि साल 2020 ( Shani Gochar 2020) में पूरे 30 साल के बाद अपनी खुद की राशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि की दो राशियां मानी जाती है मकर और कुंभ। सिर्फ साल 2020 में ही नहीं बल्कि साल 2022 में भी शनि (Saturn) अपनी स्वंय की राशि कुंभ में ही प्रवेश करेंगे। जिसके अनुसार पांच ऐसी भाग्यशाली राशियां हैं। जिन्हें पूरे पांच साल तक लाभ प्राप्त होगा। तो चालिए जानते हैं कौन सी हैं वो पांच भाग्यशाली राशियां जिन्हें 2025 तक लाभ प्राप्त होगा।
मेष राशि शनि का प्रभाव (Saturn Effect On Aries)
मेष राशि के जातको को शनि न केवल शनि 2020 में बल्कि 2025 तक शुभ फल प्रदान करेगा। क्योंकि शनि इस राशि के लिए दसवें और ग्यारहवें भाव का स्वामी होता है। साल 2020 में शनि जब मकर राशि में गोचर करेगा तो इन्हें दसवें भाव के फल प्रदान करेगा। जिसके कारण इनका नौकरी में प्रमोशन, पिता के साथ सामंजस्य और मान सम्मान प्राप्त होगा। लेकिन इसके बाद जब शनि 2022 में राशि परिवर्तन करेगा तो वह कुंभ राशि में गोचर करेगा। जिसकी वजह से इन्हें आय के नए- नए साधन मिलेंगे। इस समय में इनकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होगी और इनके मन की सभी इच्छाएं भी इस समय में पूर्ण होंगी।
वृषभ राशि शनि का प्रभाव (Saturn Effect On Taurus)
वृषभ राशि के लिए शनि नवें और दसवें भाव का स्वामी होता है। 24 जनवरी 2020 को मकर राशि में गोचर करने पर इस राशि के जातको को नवें भाव का फल प्राप्त होगा। जिसके अनुसार इनके भाग्य में वृद्धि होगी और इनके सभी कार्य पूर्ण होंगे। इसके साथ ही ये लोग धार्मिक क्रियकलापों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। लेकिन जब शनि 29 अप्रैल 2020 को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तो वह इन्हें दसवें भाव का फल प्रदान करेगा। जिसके अनुसार इस राशि के जातको को मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। इसी के साथ इस राशि के लोग किसी उच्च पद को भी प्राप्त कर सकते हैं और इस राशि के जिन जातको को अभी तक नौकरी की प्राप्ति नही हुई है उन्हें नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क राशि शनि का प्रभाव (Saturn Effect On Cancer)
शनि इस राशि सातवें और आठवें भाव के स्वामी होते हैं। जब शनि मकर राशि में गोचर करेंगे तो इस राशि के जातकों के व्यापार में जबरदस्त लाभ देगा साथ ही इस राशि के जिन जातको का अभी तक विवाह नही हुआ है। उनका इस समय में विवाह हो सकता है। इतना ही नहीं इस समय में इन लोगों को व्यक्तितव में भी निखार आएगा। लेकिन जब शनिदेव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तो उस समय में शनि आपके आठवें भाव में गोचर करेगा। जिसकी वजह से आपको लॉटरी या सट्टे में भी लाभ मिल सकता है। इतना ही नहीं इस समय में आपको अपने ससुराल पक्ष से भी लाभ प्राप्त हो सकता है।
तुला राशि शनि का प्रभाव (Saturn Effect On Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए शनिदेव चौथे और पांचवें भाव के स्वामी होते हैं। जब शनिदेव मकर राशि में गोचर करेंगे। उस समय में आपको चतुर्थ भाव का फल प्राप्त होगा। जिसके अनुसार आपके सुखों में तो वृद्धि होगी ही। इसी के साथ आपको संपत्ति की प्राप्ति भी होगी। इतना ही नहीं इस समय में आपको माता का पूर्ण सुख प्राप्त होगा। लेकिन जब शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेगा तो आपको पाचंवें भाव के फल प्राप्त होंगे। जिसके अनुसार आपको प्रेम संबंधों में मधुरता, संतान सुख आदि प्राप्त होंगे। इतना ही नहीं इस राशि के विद्यार्थीयों को भी इस समय में कई प्रकार के लाभ प्राप्त हो सकते हैं।
मकर राशि शनि का प्रभाव (Saturn Effect On Capricorn)
शनि का गोचर मकर राशि पर होने के साथ ही इनके लग्न भाव पर शनि का प्रभाव रहेगा। इस समय में इस राशि के जातको को संघर्ष तो करना पड़ेगा। लेकिन इन्हें मान- सम्मान की भी प्राप्ति होगी और साथ ही इस राशि के लोगो को अच्छा और बुरा समझने में भी मदद मिलेगी। लेकिन जब शनिदेव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तो उस समय में इनको धन लाभ होगा और साथ ही इनको इस समय में परिवार का पूर्ण सुख प्राप्त होगा। इतना ही नहीं इस समय मे इनके घर में कोई नया मेहमान भी आ सकता है और इन्हें पैतृक संपत्ति की भी प्राप्ति हो सकती है। जिसकी वजह से इनका साल 2025 तक का समय बहुत शुभ है।