Saturn Transit 2020 / शनि गोचर से कन्या राशि के जातको के स्वास्थ्य, संतान सुख और संपत्ति पर क्या पड़ेगा असर, जानिए राशिफल 2020
Saturn Transit 2020 / शनि गोचर 2020 : शनि का गोचर साल 2020 में कन्या राशि (Saturn Transit 2020 In Virgo ) के जातको के लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला कहा जा सकता है, क्योंकि शनि के राशि परिवर्तन करने के कारण इनकी ढैया समाप्त हो जाएगी, ऐसे में शनि का गोचर कन्या (Virgo) राशि के जातको के स्वास्थ्य, संतान सुख और संपत्ति पर क्या डालेगा असर आइए जानते हैं...;
Saturn Transit 2020 / शनि गोचर 2020 : शनि कन्या राशि के पांचवें भाव में गोचर करने जा रहा है। जिसकी वजह से आपको शनि की संतान की और से तो शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। लेकिन आपको इस समय में स्वास्थय और संपत्ति को लेकर किसी प्रकार की चिंता रह सकता है। तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा शनि के गोचर का कन्या राशि के जातको स्वास्थ्य, संतान सुख और संपत्ति पर क्या पड़ेगा असर
कन्या राशि के जातको का स्वास्थय (Saturn Transit 2020 Virgo Health)
कन्या राशि के जातको का शनि के इस गोचर काल में स्वास्थय बिल्कुल ठीक रहेगा। जिसकी वजह से आप अपने आपको अत्याधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। लेकिन इस समय में आपका क्रोध अधिक बढ़ सकता है। जिसकी वजह से कई बार आपको रक्तचाप बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए भोजन में नमक कम ही लें। इस समय में संतुलित भोजन करने से आपको स्वास्थय में और भी बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। इस समय में आपका ध्यान व्यायाम करने में अधिक लगेगा जो स्वस्थय की दृष्टि से बेहद शुभ है। यदि आपको पहले से स्वसाथ्य लेकर कोई परेशानी थी तो वह इस समय में बिल्कुल ठीक हो जाएगी।
कन्या राशि के जातको का संतान सुख (Saturn Transit 2020 Virgo Children)
कन्या राशि के नवविवाहित लोगों को इस समय में संतान की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन उसके साथ ही इस राशि की गर्भवती महिलाओं को किसी तरह की समाना भी करना पड़ सकता है। इसलिए डॉक्टर से परार्मश अवश्य लेते रहें हैं और खाने पीने का विशेष ध्यान रखें। वहीं जिन लोगों की पहले से ही संतान हैं। उनके बच्चे इस समय में कुछ आलसी हो जाएंगे। लेकिन ऐसा वह अपने सभी कार्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। इस साल संतान की किसी उपलब्धि से आपका भी नाम रोशन होगा। जिसकी वजह से आपको अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा। इसके अलावा इस राशि के जिन माता पिता की संतान बोर्ड की परीक्षा दे रही है। वह भी अच्छे अंको से साथ इस साल में पास हो जाएगी।
कन्या राशि के जातको की संपत्ति (Saturn Transit 2020 Virgo Wealth)
कन्या राशि के जातको का इस समय में अपने बड़े भाई बहनों से प्रॉपर्टी को लेकर कुछ विवाद हो सकता है। इसके अलावा इस समय में आपको पैतृक संपत्ति में मिलने में भी कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए समय बहुत शुभ है। इसके साथ ही यदि आप कहीं पर निवेश करना चाहते हैं तो आपको लिए यह समय भी ठीक है। लेकिन कहीं पर भी निवेश करने से पहले उसकी पूर्ण जानकारी अवश्य ले लें। क्योंकि इस समय में आपका अपना ही कोई रिश्तेदार आपको धोखा भी दे सकता है। वहीं यदि आप काफी समय से वाहन खरीदना चाहते थे तो आप वह भी शनि के इस गोचर काल में खरीद सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App