Sawan Shivratri 2019 : सावन शिवरात्रि पर राशि के अनुसार उपाय, मिलेगा शिव परिवार का आशीर्वाद

सावन के महीने को श्रावण मास कहा जाता है और सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। ज्योतिषाचार्य पंडित नवल किशोर जी के अनुसार सावन शिवरात्रि पर राशि के अनुसार उपाय करने से भगवान शंकर जी के साथ माता पार्वती का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। धनु राशि के जिन लोगों संतान की प्राप्ति नहीं हो रही ऐसे लोगों को भगवान शिव का केसर युक्त दूध से अभिषेक करें और शिवलिंग पर पीले फूल चढ़ाएं। इससे संतान प्राप्ति के योग प्रबल होंगे।;

Update: 2019-07-11 09:27 GMT

Sawan Shivratri 2019  सावन शिवरात्रि पर राशि के अनुसार उपाय करने से भगवान शिव का विशेष आर्शीवाद प्राप्त होता है। सावन मास में विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा की जाती है। माना जाता है कि सावन में भगवान शिव स्वंय धरती पर उपस्थित रहते हैं और अपने भक्तों को आर्शीवाद देते हैं । सावन मास 2019 का आरंभ 17 जुलाई 2019 से हो रहा है और सावन शिवरात्रि 2019 में  30 जुलाई 2019 के दिन पड़ रही है। सावन मास में सोमवार का व्रत विशेष लाभ देता है। सावन मास (Savan Mass) में लोग कांवड़ लेकर आते हैं । शास्त्रों के अनुसार कावंड़ लेकर आने और भगवान शिव पर जल चढ़ाने (Bhagwan Shiv Per Jal Chadana) से सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है । तो आइए जानते हैं सावन शिवरात्रि में राशि के अनुसार क्या उपाय (Savan Mass Rashi Ka Anusar Upay) करने चाहिए।


सावन शिवरात्रि मेष राशि के उपाय 

मेष राशि के जिन लोगों को मेहनत करने के बाद भी सफलता प्राप्त नहीं होती और न ही समाज में उचित मान - सम्मान मिलता उन्हें भगवान शिव का कच्चे दूध में शहद मिलाकर अभिषेक करना चाहिए और भगवान शिव पर लाल फूल चढ़ाने चाहिए। इसके बाद भगवान मेष राशि के लोगों को वहीं बैठकर भगवान शिव के नागेश्वराय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।


सावन शिवरात्रि वृषभ राशि के उपाय

वृषभ राशि के जिन लोगों के घर में शुभ और मागंलिक कार्य संपन्न नही हो पा रहे हैं या फिर शुभ और मांगलिक कार्य करने में बार- बार परेशानी आ रही है । उन्हें भगवान शिव का दही से अभिषेक करना चाहिए और उन्हें चमेली के फूल के फूल और बिल्व पत्र चढ़ाने चाहिए। इसके बाद रूद्राष्टाकर का पाठ का पाठ करने से शुभ और मागंलिक कार्यों की सभी समस्याएं खत्म हो जाती है।


सावन शिवरात्रि मिथुन राशि के उपाय

मिथुन राशि के जो लोग अपने उच्च अधिकारियों से परेशान रहते है या उनके उच्च अधिकारी उन पर ध्यान नहीं देते हैं । बार-बार उन्हें बिना किसी बात के क्रोध आता है। ऐसे लोगों को भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए और साथ भगवान शिव को धतुरा, भांग आदि चढ़ाने चाहिए। इसके बाद भगवान शिव के पंचाक्षरी मन्त्र ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।


सावन शिवरात्रि कर्क राशि के उपाय

कर्क राशि के जो लोग व्यर्थ की उलझनों में रहते हैं या वह विधार्थी जिनका पढ़ाई में मन नहीं लगता है। उन्हें भगवान शिव का दूध में शक्कर और भांग मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए और भगवान शिव को आंकड़े के फूल अर्पित करने चाहिए। इसके साथ ही भगवान शिव के रुद्राष्टाध्यायी का पाठ करें। ऐसा करने से इस राशि के लोगों को विशेष लाभ होगा।  


सावन शिवरात्रि सिंह राशि के उपाय

सिंह राशि के जिन लोगों को राजनिति में सफलता नहीं मिल रही है या फिर व्यवसाय में लाभ नहीं हो रहा है। ऐसे लोगों को जल में लाल चंदन मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए और इसके बाद भगवान शिव को कनेर के लाल रंग फूल अवश्य चढ़ाने चाहिए। इसके बाद शिव चालीसा का 108 बार पाठ करना चाहिए । ऐसा करने से इन्हें न केवल राजनिति में सफलता प्राप्त होगी । बल्कि इनका समाज में मान - सम्मान भी बढ़ेगा।


सावन शिवरात्रि कन्या राशि के उपाय

कन्या राशि के जिन लोगों को अपने उच्च अधिकारियों से सम्मान प्राप्त नहीं होता या उनकी किसी बड़े बुजुर्ग से नही बनती ऐसे लोगों को जल में भांग मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इसके बाद भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि भी चढ़ाना चाहिए । सभी पूजा विधि संपन्न करने के बाद भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए।


सावन शिवरात्रि तुला राशि के उपाय

तुला राशि के जिन लोगों को प्रयास करने पर भी सफलता प्राप्त नहीं होती या फिर प्रतियोगी परिक्षा में सफलता प्राप्त नहीं होती। उन लोगों को शिवलिंग पर गाय के घी , इत्र और मिश्री मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इसके बाद भगवान विष्णु को केसर से बनी मिठाई का भोग लगाएं फिर भगवान शिव के सामने बैठकर शिव सहस्त्रनाम का पाठ करें।


सावन शिवरात्रि वृश्चिक राशि के उपाय

वृश्चिक राशि के जिन लोगों को नौकरी में सफलता प्राप्त नहीं हो रही उन लोगों को जल में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए और भगवान शिव को गुलाब का फूल और बिल्वपत्र की जड़ चढ़ानी चाहिए। इसके बाद किसी एकांत में जाकर रूद्राष्टक का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से न केवल आपके धन में बल्कि आपके यश और कीर्ति में भी वृद्धि होगी।


सावन शिवरात्रि धनु राशि के उपाय

धनु राशि के जिन लोगों संतान की प्राप्ति नहीं हो रही या संतान बाधा है । ऐसे लोगों को भगवान शिव के केसर के दूध से अभिषेक करना चाहिए और भगवान शिव को पीले फूल चढ़ाने चाहिए । इसके बाद भगवान शिव को खीर का भोग लगाएं और शिवाष्टक का पाठ करें । ऐसा करने से आपकी संतान संबंधी सभी परेशानियां समाप्त हो जाएगी।


सावन शिवरात्रि मकर राशि के उपाय

मकर राशि के जिन लोगों को भौतिक सुख और साधनों की प्राप्ति नहीं हो रही। उन लोगों को तिल्ली के तेल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इसी के साथ भगवान शिव को बिल्व पत्र, धूतरा, फूल, भांग एंव अष्टगंध चढ़ाएं और पार्वतीनाथाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी भौतिक सुख की सभी इच्छांए पूर्ण होगी।


सावन शिवरात्रि कुम्भ राशि के उपाय

कुंभ राशि के जिन लोगों के परिवार में सुख और शांति नही रहती है। उन्हें सावन के पूरे महिने गन्ने का रस और नारियल पानी से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इसी के साथ इन्हें शिवाष्टाक का पाठ करना चाहिए। इससे आपके परिवार में सुख और शांति का वास होगा। 



सावन शिवरात्रि मीन राशि के उपाय

मीन राशि के जिन लोगों को प्रतिष्ठा प्राप्ति में परेशानी आ रही है। उन लोगों को भगवान शिव को शिवलिंग पर पंचामृत, दही, दूध और पीले फूल चढ़ाने चाहिए । इसके बाद भगवान शिव के पंचाक्षरी मन्त्र ओम नम : शिवाय का पाठ करना चाहिए। इस राशि के लोगों को यह उपाय करने लाभ प्राप्त होगा। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News