Sawan Shivratri 2019 : सावन शिवरात्रि पर राशि के अनुसार भगवान शिव को चढ़ाए फूल, आपकी सभी मनोकामनाएं होगी पूरी

सावन शिवरात्रि पर राशि के अनुसार भगवान शिव को फूल (Sawan Shivratri Rashi Ke Anusar Fool)) चढ़ाकर विशेष लाभ प्राप्त किया जा सकता है। सिंह राशि (Leo Sign)) के जातक अगर भगवान शिव को सावन शिवरात्रि पर बेला के फूल चढ़ाते हैं तो यह लोग मनोवांछित फल प्राप्त कर सकते हैं।;

Update: 2019-07-30 04:12 GMT

Sawan Shivratri 2019 सावन शिवरात्रि पर अगर आप अपनी राशि के अनुसार भगवान शिव को फूल चढ़ाते हैं तो आपके जीवन की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। आज सावन की शिवरात्रि है। सावन की शिवरात्रि (Sawan Shivratri) पर भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। सावन शिवरात्रि पर लोग भगवान शिव को अलग- अलग चीजें अर्पित करते हैं। जिससे वह भगवान शिव की कृपा प्राप्त कर सकें और उनके जीवन की सभी परेशानियां समाप्त हो जाए। लेकिन अगर आप अपनी राशि के अनुसार भगवान शिव (Lord Shiv) को फूल चढ़ाते है तो आप मनोवांछित फल प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं राशि के अनुसार भगवान शिव को सावन शिवरात्रि पर कौन सा फूल चढ़ाना चाहिए।


सावन शिवरात्रि मेष राशि के अनुसार फूल ( Sawan Shivratri Mesh Rashi Ke Anusar Fool)

मेष राशि के जातक अगर भगवान शिव को सावन की शिवरात्रि पर जूही के फूल चढ़ाते हैं तो आपके जीवन की सभी परेशानियां समाप्त हो जाएगी।


सावन शिवरात्रि वृष राशि के अनुसार फूल (Sawan Shivratri Vrish Rashi Ke Anusar Fool)

वृष राशि के लोग अगर भगवान शिव को सावन की शिवरात्रि पर कनेर के फूल चढ़ाते हैं तो आपका नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।


सावन शिवरात्रि मिथुन राशि के अनुसार फूल ( Sawan Shivratri Mithun Rashi Ke Anusar Fool)

मिथुन राशि के लोग अगर भगवान शिव को सावन की शिवरात्रि के दिन हरसिंगार का फूल चढ़ाते हैं तो आपके वैवाहिक जीवन की सभी परेशानियां खत्म हो जाएगी।


सावन शिवरात्रि कर्क राशि के अनुसार फूल (Sawan Shivratri Kark Rashi Ke Anusar Fool)

कर्क राशि के लोग अगर भगवान शिव को सावन की शिवरात्रि पर कुश का फूल चढ़ाते हैं तो आपको व्यापार में लाभ मिल सकता है।


सावन शिवरात्रि सिंह राशि के अनुसार फूल (Sawan Shivratri Singh Rashi Ke Anusar Fool)

सिंह राशि के जातक अगर भगवान शिव को सावन शिवरात्रि पर बेला के पुष्प चढ़ाते हैं तो इन लोगों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी।


सावन शिवरात्रि कन्या राशि के अनुसार फूल ( Sawan Shivratri Kanya Rashi Ke Anusar Fool)

कन्या राशि के जातक अगर भगवान शिव को सावन की शिवरात्रि के दिन आक का फूल चढ़ाएंगे तो इनके विवाह में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाएगी।


सावन शिवरात्रि तुला राशि के अनुसार फूल (Sawan Shivratri Tula Rashi Ke Anusar Fool)

तुला राशि के जातकों को भगवान शिव को सावन की शिवरात्रि पर सफेद डंठल वाला धतूरा अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपको जीवन में सुख और शांति प्राप्त होगी।


सावन शिवरात्रि वृश्चिक राशि के अनुसार फूल (Sawan Shivratri Vrischik Rashi Ke Anusar Fool)

वृश्चिक राशि के जातक अगर भगवान शिव को सावन शिवरात्रि पर लाल डंठल वाला धतूरा चढ़ाते हैं तो इन लोगों को गुस्सा शांत हो जाएगा।


सावन शिवरात्रि धनु राशि के अनुसार फूल (Sawan Shivratri Dhanu Rashi Ke Anusar Fool)

धनु राशि के लोग अगर भगवान शिव को सावन शिवरात्रि पर शमी का फूल अर्पित करते हैं तो आपको अपने सभी रोगों से मुक्ति मिल सकती है।


सावन शिवरात्रि मकर राशि के अनुसार फूल (Sawan Shivratri Makar Rashi Ke Anusar Fool)

मकर राशि के लोग अगर भगवान शिव को सावन की शिवरात्रि पर गूमा का फूल चढ़ाते है। तो आपकी विदेश यात्रा की सभी परेशानियां दूर हो जाएगी।


सावन शिवरात्रि  कुंभ राशि के अनुसार फूल (Sawan Shivratri Kumbh Rashi Ke Anusar Fool)

कुंभ राशि के लोग अगर भगवान शिव को सावन शिवरात्रि पर चमेली के फूल अर्पित करते हैं तो आपकी संतान संबंधी सभी परेशानियां दूर हो जाएगी।


सावन शिवरात्रि मीन राशि के अनुसार फूल (Sawan Shivratri Meen Rashi Ke Anusar Fool)

मीन राशि के लोगों को भगवान शिव को सावन शिवरात्रि के दिन अलसी के फूल चढ़ाने चाहिए। इससे आपको भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News