Shani Gochar 2020 Effects: शनि का पाया किस राशि पर पड़ेगा भारी, जानिए शनि राशि परिवतन 2020 का प्रभाव
Shani Gochar 2020 Effects: शनि का गोचर 2020 (Saturn Transit 2020 Effects) मुख्य रूप से चार पायों (Shani Paya 2020 Effects) के साथ होगा, जिसमें सोने, चांदी, तांबे और लोहे के पाये होते हैं, शनि के पाए का असर (Shani Paya Effects) जिसका असर सभी राशियों (Horoscope) के जातकों पर अलग- अलग होता है, तो चलिए जानते हैं किस पाये से शनिदेव आ रहे हैं आपकी राशि पर...;
Shani Gochar 2020 Effects: शनि देव जब भी किसी राशि में गोचर (Saturn Transit 2020 Effects) करते हैं तो उसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। शनि देव साल 2020 में भी 24 जनवरी 2020 को मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों पर शनि के पाये (Shani Paya 2020 Effects) के अनुसार पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र में पाये को विशेष महत्व दिया जाता है। क्योंकि इससे ही शनि देव के शुभ और अशुभ परिणामों का पता चलता है, तो चलिए जानते हैं किस पाये से शनिदेव आ रहे हैं आपकी राशि पर...
शनि पाया 2020 का प्रभाव मेष राशि पर (Shani Paya 2020 Effects On Aries Horoscope)
मेष राशि के लिए शनि दसवें भाव में गोचर करने जा रहा है। जब भी शनिदेव किसी राशि में दसवें भाव में गोचर करता है तो उस राशि में शनिदेव तांबे के पाये से प्रवेश करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि देव के तांबे के पाये को मिले जुले फल का कारक माना जाता है। जहां इस राशि के जातकों कुछ श्रेत्रों में सफलता तो कुछ क्षेत्रों में असफलता भी प्राप्त हो सकती है।
शनि पाया 2020 का प्रभाव वृषभ राशि पर (Shani Paya 2020 Effects On Taurus Horoscope)
वृषभ राशि के शनि का राशि परिवर्तन नवम भाव में होने जा रहा है। जब शनि इस राशि के लिए नवम भाव में गोचर करेंगे तो वह इस भाव में चांदी के पाये के साथ आएंगे। जिसकी वजह से इस राशि के जातकों को सभी प्रकार के भौतिक सुख और साधनों की प्राप्ति होगी।
शनि पाया 2020 का प्रभाव मिथुन राशि पर (Shani Paya 2020 Effects On Gemini Horoscope)
मिथुन राशि के लिए शनि अष्टम भाव में गोचर करेंगे। अष्टम भाव में शनि इस राशि के लिए लोहे का पाये से आएंगे। लोहे के पाये को अति अशुभ माना जाता है। जिसकी वजह से इस राशि के जातकों को सभी क्षेत्रो में असफलता और मानसिक कष्टों की प्राप्ति होगी। इतना ही नहीं इस समय में इन्हें अपने परिवार से दूर भी जाना पड़ सकता है।
शनि पाया 2020 का प्रभाव कर्क राशि पर (Shani Paya 2020 Effects On Cancer Horoscope)
शनि देव कर्क राशि के जातको के सातवें भाव में आ रहे है। शनि देव का यह गोचर इस राशि के लोगों के लिए ताम्रपद से होगा। जिसकी वजह से इन्हें मिश्रित फलों की प्राप्ति होगी। एक और जहां इनकी शादी हो सकती है तो वहीं दूसरी और इनका स्वास्थय भी खराब रह सकता है।
शनि पाया 2020 का प्रभाव सिंह राशि पर (Shani Paya 2020 Effects On Leo Horoscope)
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि देव छठे भाव में स्वर्ण पाद से प्रवेश करेंगे जो इनके लिए काफी शुभ है। क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में स्वर्ण पाद को शुभ माना गया है। स्वर्ण पाद से शनि देव के प्रवेश करने पर इस राशि के जातकों को सुख समृद्धि और धन की प्राप्ति होगी।
शनि पाया 2020 का प्रभाव कन्या राशि पर (Shani Paya 2020 Effects On Virgo Horoscope)
शनि देव कन्या राशि के जातकों के लिए पांचवें भाव पर चांदी के पाए से प्रवेश करने जा रहे हैं। चांदी के पाये को भी शुभ माना जाता है। शनि देव के इस पाए के साथ आने के कारण इस राशि के जातकों को सभी प्रकार की भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी।
शनि पाया 2020 का प्रभाव तुला राशि पर (Shani Paya 2020 Effects On Libra Horoscope)
तुला राशि के जातको के लिए शनि देव चौथे भाव में आ रहे हैं और लोहे के पाए से इस भाव में प्रवेश करेंगे। जिसकी वजह से इस राशि के जातकों को मानसिक कष्टों का सामना तो करना ही पड़ेगा साथ ही इनकी सेहत भी इस समय में खराब रह सकती है।
शनि पाया 2020 का प्रभाव वृश्चिक राशि पर (Shani Paya 2020 Effects On Scorpio Horoscope)
शनि के पाए की बात करें तो वृश्चिक राशि में शनि देव का गोचर तीसरे भाव में होने जा रहा है जिसकी वजह से शनि देव इस भाव में तांबे के पाए से आएंगे। ताबें को पाए को शुभ और अशुभ दोनों ही श्रेणी में रखा जाता है। क्योंकि इससे कुछ मामलों में लाभ तो कुछ मामलों में हानि होती है।
शनि पाया 2020 का प्रभाव धनु राशि पर (Shani Paya 2020 Effects On Sagittarius Horoscope)
धनु राशि के लिए शनि देव दूसरे भाव में चांदी के पाए के साथ गोचर करेंगे। चांदी के पाये को शुभ माना जाता है। जिसकी वजह से इस राशि के लोगों को जमीन जायदाद, वाहन,सम्पत्ति का आदि का सुख प्राप्त होगा।
शनि पाया 2020 का प्रभाव मकर राशि पर (Shani Paya 2020 Effects On Capricorn Horoscope)
शनि देव मकर राशि के लोगों के लिए शनि देव सोने के पाए के साथ पहले भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसकी वजह से इन्हें धन, वैभव, ऐश्वर्य, परिवार सुख और मान- सम्मान की प्राप्ति होगी।
शनि पाया 2020 का प्रभाव कुंभ राशि पर (Shani Paya 2020 Effects On Aquarius Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि देव बारहवें भाव में गोचर करेंगे और शनि का यह गोचर उनके इस भाव में लोहे के पाए के साथ होगा। जिसकी वजह से इनके खर्च बढ़ेंगे और इन्हें परिवार से दूर जाना पड़ेगा वहीं दूसरी और इन्हें मानसिक चिंताएं भी रहेंगी।
शनि पाया 2020 का प्रभाव मीन राशि पर (Shani Paya 2020 Effects On Pisces Horoscope)
शनि देव का गोचर मीन राशि के ग्यारहवें भाव में सोने के पाए के साथ होगा। जो इस बात की और इशारा करता है कि इस राशि के जातकों को इस समय में जीवन के सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी और साथ ही धन लाभ भी होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App