Shani Rashi Parivartan 2020 : शनि का मकर राशि में गोचर, जानिए मकर राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव

Shani Rashi Parivartan 2020 / शनि राशि परिवर्तन 2020 : शनि का मकर राशि (Saturn Transit In Capricorn) में गोचर होने के कारण मकर राशि के जातको पर शनि साढ़ेसाती ( Shani Ki Sade Sati) का दूसरा चरण प्रारंभ हो जाएगा, जिसकी वजह से इन्हें अपनी पिछली कुछ तकलीफों से राहत मिल सकती है तो चलिए जानते हैं शनि के मकर राशि में गोचर करने पर कैसा रहेगा मकर राशि के जातको पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव;

Update: 2020-01-20 08:23 GMT

Shani Rashi Parivartan 2020 / शनि राशि परिवर्तन 2020 : शनि का मकर राशि में परिवर्तन होने के कारण इस राशि का पहला भाव मुख्य रूप से प्रभावति होगा। जिसकी वजह से इस समय में इन्हें शनि साढ़ेसाती (Shani Sade Sati) के कुछ शुभ तो कुछ अशुभ फल प्राप्त होंगे। शनि का गोचर (Shani Ka Gochar) 24 जनवरी 2020 को होने जा रहा है तो चलिए जानते हैं शनि के मकर राशि में गोचर करने पर कैसा रहेगा मकर राशि के जातको पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव


मकर राशि पर शनि के गोचर का प्रभाव (Makar Rashi Per Shani Ke Gochar Ka Prabhav)

शनि का गोचर मकर राशि के जातको के लग्न भाव पर हो रहा है। जिसकी वजह से आपको इस समय में कई सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। जो लोग कानून की पढ़ाई कर रहे हैं या सिविल सर्विसेज मे हैं उन्हें इस समय में अत्याधिक लाभ मिल सकता है। वहीं जो लोग शनि से संबंधित कोई व्यापार कर रहे हैं उन्हें भी इस समय में अत्याधिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इस समय में आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। जिसकी वजह से आप अपने सभी कार्यों को पूर्ण करने में सफल भी होंगे।

वहीं यदि आपके रिश्ते अपने भाई बहनों के साथ खराब चल रहे थे तो इस समय में आपके उनके साथ रिश्तों में सुधार होगा। लेकिन इस समय में कई बार आपका उनके साथ झगड़ा भी हो सकता है। इसके साथ ही आपका इस समय में अपने जीवनसाथी के साथ भी कोई विवाद हो सकता है। इसलिए जीवनसाथी के साथ वाद- विवाद में न पड़े। आपके जीवनसाथी का स्वाभाव इस समय में चिड़चिड़ा हो सकता है। वहीं उनके स्वास्थय में भी इस समय में कमीं आ सकती है।


आप इस समय में अपने जीवनसाथी पर शक कर सकते हैं। इसलिए शांत मन से ही कोई निर्णय लें। यदि आपने पहले से कोई निवेश किया हुआ था तो इसका लाभ आपको इस समय में मिल सकता है। आपको इस समय में व्यापार में लाभ तो होगा। लेकिन उसमें गति कुछ धीमीं हो सकती है। यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको लाभ के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आपको अपने पार्टनर पर अत्याधिक विश्वास नहीं करना चाहिए।

इस समय में आपके साथ कोई बड़ा धोखा भी हो सकता है। इसके साथ ही जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें इस समय में नौकरी में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। वहीं आपके काम क्षय इस समय में किसी और को भी मिल सकता है। जो लोग नौकरी ढुंढ रहे हैं उन्हें नौकरी तो मिल जाएगी लेकिन अपने मन के अनुरूप उन्हें नौकरी की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। यदि आपका नौकरी में प्रमोशन होने वाला था तो उसके लिए भी अभी आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

लेकिन इस समय में आपको अपने अच्छे कामों के यश भी मिलेगा और यदि आप कोई गलत काम करते हैं तो आपको शनि देव के द्वारा दंड भी तुरंत ही प्राप्त होगा। इसलिए इस समय में अच्छे काम करने की कोशिश करें। आपको इस समय में अपने सभी कामों के लिए समय लग सकता है। लेकिन आपको पूरी ईमानदारी से अपना काम करते रहना चाहिए। 

Tags:    

Similar News