Saturn Transit 2020 / शनि गोचर से वृषभ राशि के जातको के स्वास्थ्य, संतान सुख और संपत्ति पर क्या पड़ेगा असर, जानिए राशिफल 2020
Saturn Transit 2020 / शनि गोचर 2020 : : शनि का गोचर वृषभ राशि (Saturn Transit 2020 In Taurus) के नवम भाव को प्रभावित करेगा, जिसकी वजह से इन्हें स्वास्थ्य, संतान सुख और संपत्ति सुख में मिलेजुले फल प्राप्त हो सकते हैं तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा वृषभ राशि के जातको का स्वास्थ्य, संतान सुख और संपत्ति सुख;
Saturn Transit 2020 / शनि गोचर 2020 : शनि का गोचर वृषभ राशि के जातको के लिए लाभदायक कहा जा सकता है। क्योंकि शनि के वृषभ राशि में गोचर करने के साथ ही इस राशि के जातको पर शनि की ढैया का प्रभाव समाप्त हो जाएगा। जिसकी वजह से इन्हें कई मामलों में शुभफल प्राप्त होंगे तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा वृषभ राशि के जातको का स्वास्थ्य, संतान सुख और संपत्ति सुख
वृषभ राशि के जातको का स्वास्थय (Saturn Transit 2020 Taurus Health)
वृषभ राशि के जातको को इस समय में अपने स्वास्थय को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। शनि के इस गोचर काल में आपको आपका कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। यदि आपके पैरों और कमर में काफी दर्द रहता है तो इस समय में आपको अवश्य सावधानी बरतनीं चाहिए। इसी के साथ ही आपको अपने पेट का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। इस समय में आपको लंबी दूरी की यात्राएं भी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि इस समय में लंबी दूरी यात्रा करना आपकी सेहत को अधिक खराब कर सकता है और यदि किसी कारणवश आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाना भी पड़े तो आपको अपनी दवाईयां ध्यान से रख लेनी चाहिए। जिससे आपको सेहत को लेकर किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
वृषभ राशि के जातको का संतान सुख (Saturn Transit 2020 Taurus Children)
वृषभ राशि के जातको को संतान की और से इस साल किसी भी समस्या का कोई सामना नहीं करना पड़ेगा। यदि आप नवविवाहित हैं तो आपको घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। इसके साथ ही यदि आपका बच्चा काफी समय से बिमार चल रहा था तो इस समय में उसकी सेहत में सुधार होगा। जिन माता पिता के बच्चे बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे हैं। उनके बच्चे आपके अनुमान से ज्यादा नंबरों से पास होंगे। जिसकी वजह से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। वहीं यदि आपकी संतान विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहती है तो उसे अभी थोड़ा सा और इंतजार करना पड़ेगा। वहीं यदि आपके बच्चे शादी के लायक हैं तो उनका विवाह किसी अच्छे परिवार में हो सकता है।
वृषभ राशि के जातको की संपत्ति (Saturn Transit 2020 Taurus Wealth)
संपत्ति के मामले में शनि का यह गोचर आपके लिए शुभ नहीं कहा जा सकता। आपका इस समय में प्रॉपर्टी को लेकर अपने छोटे भाई बहनों के साथ किसी तरह का विवाद हो सकता है। जो काफी लंबे समय तक चल सकता है। इसके अलावा यदि आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना भी चाहेंगे तो आप इस समय में उसे खरीद नहीं पाएंगे। इसके साथ ही निवेश करने के लिए भी यह समय बिल्कुल ठीक नहीं है। यदि आपका कोई प्रॉपर्टी का विवाद पहले से चल रहा है तो आपको इस समय में उसके शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। यदि आप अपनी पत्नी के नाम पर कुछ इंवेस्ट करना चाहते हैं तो उसके लिए भी समय ठीक नहीं है। लेकिन आप अपने बच्चों के नाम पर कुछ इंवेस्ट अवश्य कर सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App