सूर्य का कर्क से सिंह राशि में गोचर, सूरज से तेज चमकेगी इन तीन राशि के जातक की किस्मत, इन दो का बुरा वक्त शुरू

सूर्य का गोचर कर्क राशि से सिंह राशि में होने जा रहा, सिंह राशि के लिए गोचर लग्न भाव में होने जा रहा है, इस गोचर से सिंह राशि वाले अपने आपको अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे, इसके अलावा अन्य राशि वाले जातकों पर सूर्य के गोचर का प्रभाव कैसा रहेगा, आइए जानते हैं सुर्य के सिंह राशि में गोचर करने पर सभी 12 राशियों पर असर;

Update: 2019-08-17 08:13 GMT

सूर्य ग्रह का गोचर 17 अगस्त 2019 यानी शनिवार के दिन दोपहर 12:47 बजे कर्क राशि से सिंह राशि में हो रहा है और 17 सितंबर 2019 यानी मंगलवार को दोपहर 12:43 तक इसी राशि में स्थित रहेंगें। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहते हैं, इस बार सिंह संक्रांति है । ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य का पिता का कारक ग्रह माना जाता है। कुंडली में सूर्य की अच्छी स्थिति सरकारी नौकरी, मान, प्रतिष्ठा, धन आदि सब कुछ दिलाती है। लेकिन अगर कुंडली में सूर्य खराब स्थिति में हो तो अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सुर्य का सिंह राशि में गोचर करने पर 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है आइए जानते हैं...


मेष राशि पर सूर्य का प्रभाव

मेष राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर पांचवें भाव में हो रहा है। पाचंवे भाव को संतान का भाव माना जाता है।सूर्य का राशि परिवर्तन आपकी संतान, प्रेम और विद्या को प्रभावित करेगा। सूर्य का परिवर्तन आपकी लव लाइफ के लिए सामान्य रहेगा। अगर आप काफी समय से एक अच्छी नौकरी में तलाश में थे तो इस समय में आपको एक अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। व्यापारियों के लिए सूर्य का यह गोचर काफी शुभ है। इस समय में आपको कोई नई डील मिल सकती हैं या आपके व्यापार का विस्तार भी हो सकता है। संतान की तरफ से भी आपको शुभ संदेश प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन वैवाहिक जीवन के लिए यह गोचर ठीक नहीं है।


वृष राशि पर सूर्य का प्रभाव

वृष राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर चौथे भाव में होने जा रहा है। चौथे भाव से सुख का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके सुख, माता, भूमि और भवन को प्रभावित करेगा। सूर्य का परिवर्तन आपके परिवार में लड़ाई झगड़ों को बढा सकता है। परिवरा के लोगों के बीच में तालमेल की कमीं दिखाई देगी। इसलिए शांति से काम लें। लेकिन इस समय में आपकी माता की सेहत में सुधार होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस समय में आपको प्रमोशन मिल सकता है। आपके उच्च अधिकारी भी इस समय में आपका पूरा साथ देंगे। आपके वैवाहिक जीवन की बात करें तो आपका वैवाहिक जीवन इस समय में सामान्य रहेगा।


मिथुन राशि पर सूर्य का प्रभाव

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर तीसरे भाव में होने जा रहा है। तीसरे भाव से पराक्रम का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके पराक्रम और छोटे भाई बहनों को प्रभावित करेगा। सूर्य का परिवर्तन आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा। इस समय में आप अपना कोई भी काम अपने पराक्रम के बल पर पूरा कर लेंगे। इस समय में आपके छोटे भाई बहनों को भी उनके कार्यक्षेत्र में तरक्की प्राप्त हो सकती है। इस समय में आपकी कोई छोटी मोटी यात्रा भी हो सकती है। जो आपको लाभ भी देगी। इस समय में आपको आपके जीवनसाथी का भूरपूर सहयोग प्राप्त होगा।


कर्क राशि पर सूर्य का प्रभाव

कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर दूसरे भाव में होने जा रहा है। दूसरे भाव से वाणी का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपकी वाणी और कुटुंब को प्रभावित करेगा। सूर्य का परिवर्तन आपकी वाणी को कठोर बनाएगा। इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अपने मुख से किसी के लिए भी कोई गलत शब्द न निकालें। इस समय में आपके जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। इस समय में आपका अपने परिवार के किसी व्यक्ति से झगड़ा भी हो सकता है। लेकिन अर्थिक रूप से यह गोचर आपके लिए काफी शुभ है। इस समय में आपको धन कमाने के नए- नए रास्ते प्राप्त होंगे। जो आपको काफी लाभ भी पहुंचाएंगे।


सिंह राशि पर सूर्य का प्रभाव

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर पहले भाव में होने जा रहा है। पहले भाव से शरीर का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लग्न को प्रभावित करेगा। सूर्य का परिवर्तन आपको समाज में मान- सम्मान की प्राप्ति करा सकता है। इस गोचर काल में आप अपने आपको अत्याधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। लेकिन इस समय में आपके अंदर अहंकार की भावना भी उत्पन्न हो जाएगी। आपको इस समय में अपनी वाणी पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके मुंह से निकले हुए शब्द इस समय में किसी को चुभ भी सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो इस समय में आपका वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा।


कन्या राशि पर सूर्य का प्रभाव

कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर बारहवें भाव में हो रहा है। बारहवें भाव से व्यय का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके खर्च को प्रभावित करेगा। सूर्य का परिवर्तन आपके खर्चों को बढ़ा सकता है। इस समय में आप अपने खर्च को लेकर अत्याधिक परेशान रह सकते हैं। अगर आप काफी समय से विदेश जाने के लिए सोच रहे थे तो इस समय में आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। अगर आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो इस समय में आपको निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी। आपके शत्रु इस समय में आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। लेकिन आपको इस समय में किसी भी व्यक्ति से बिना वजह नही उलझना चाहिए।


तुला राशि पर सूर्य का प्रभाव

तुला राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर ग्यारहवें भाव में हो जा रहा है। ग्यारहवें भाव से आय का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपकी आय को प्रभावित करेगा। सूर्य का परिवर्तन इस समय में आपको सरकार की तरफ से विशेष लाभ पहुंचा सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो इस समय में आपको प्रमोशन मिल सकता हैं। इसके अलावा अन्य जातकों को आय के नए- नए स्रोत भी प्राप्त हो सकते हैं। अगर आपके प्रेम जीवन की बात करें तो इस समय में आपका अपने पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है। वहीं अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।


वृश्चिक राशि पर सूर्य का प्रभाव

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर दसवें भाव में हो जा रहा है। दसवें भाव से कर्म का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके कर्म श्रेत्र को प्रभावित करेगा। सूर्य का परिवर्तन इस समय आपको आपके सीनियर्स से मदद दिलवा सकता हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी इस समय में प्रमोशन मिल सकता है। इस समय में आप अपने काम में अधिक व्यस्त रहेंगे। जिसकी वजह से आप अपने परिवार को भी कम समय दे पाएंगे। इस वजह से आपके घर में कलेश की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती हैं। इस समय में आपकी माता जी की सेहत खराब हो सकती है। वैवाहिक जीवन भी सामान्य ही रहेगा।


धनु राशि पर सूर्य का प्रभाव

धनु राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर नवें भाव में होने जा रहा है। नवें भाव से भाग्य का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके भाग्य भाव में होने जा रहा है। सूर्य का परिवर्तन इस समय में आपके भाग्य में वृद्धि कर सकता है। आपके जो काम अभी तक नहीं बन रहे थे। वह काम इस समय में बनने लगेंगे। आपका भाग्य इस समय में आपका पूरा साथ देगा। सूर्य के इस गोचर की वजह से आप धार्मिक कामों में भी विशेष रुचि दिखाएंगे। आप इस समय में धार्मिक कामों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। लेकिन इस समय में आपके पिता की सेहत खराब हो सकती है। इसलिए आपको अपने पिता की सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।


मकर राशि पर सूर्य का प्रभाव

मकर राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर आठवें भाव में हो रहा है। आठवें भाव को मृत्यु भाव भी कहा जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन इस समय में आपके मृत्यु भाव को प्रभावित करेगा। सूर्य का परिवर्तन आपको इस समय में कई तरह की परेशानियां दे सकता है। आपको इस समय में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी और आपको अपनी वाणी पर भी नियंत्रण अवश्य रखना चाहिए।इस समय आपकी वाणी कटू हो सकती है। जिससे आपके अपनों को ठेस पहुंच सकती है। अगर आप वाहन चलाते हैं तो आपको इस समय में शराब पीकर वाहन बिल्कुल भी नहीं चलाना चाहिए।


कुंभ राशि पर सूर्य का प्रभाव

कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर सातवें भाव में हो रहा है। सातवें भाव से विवाह का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन इस समय आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित करेगा। सूर्य का परिवर्तन आपके जीवनसाथी को अहंकारी बना सकता है। जिसकी वजह से आपका अपने जीवनसाथी के साथ झगड़ा भी हो सकता है। स्वास्थय के लिहाज से भी यह गोचर आपके लिए काफी उत्तम है। सूर्य के इस गोचर से आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। अगर आप काफी समय से नौकरी में परिवर्तन करने की सोच रहे थे तो यह समय आपके लिए काफी उत्तम है। इस समय में सूर्य आपके लग्न को भी प्रभावित करेगा। जिसकी वजह से आपमें भी गुस्से की मात्रा बढे़गी।


मीन राशि पर सूर्य का प्रभाव

मीन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर छठवें भाव में हो रहा है। छठे भाव से रोग का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन इस समय में आपके रोग भाव को प्रभावित करेगा। सूर्य का परिवर्तन आपको आपके शत्रुओं पर विजय प्राप्त कराएगा। अगर आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आपको इस समय में सफलता अवश्य ही प्राप्त होगी। वहीं आपको किसी रोग ने काफी समय से परेशान कर रखा है तो वह रोग भी इस समय में ठीक हो जाएगा। लेकिन वैवाहिक जीवन के लिए यह गोचर शुभ नहीं। अगर आप मीन राशि के छात्र हैं और किसी प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सफलता प्राप्त हो सकती है।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News