सूर्य का तुला से वृश्चिक राशि में गोचर, यह तीन राशियां होंगी मालामाल

सूर्य का गोचर तुला राशि से वृश्चिक राशि में 17 नवंबर 2019 से 16 दिसंबर 2019 तक हो रहा है, ग्रहों के राजा सूर्य इस गोचर के बाद अपनी नीच राशि तुला को छोड़ देगें, आइए जानते हैं सूर्य का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव डालेगा।;

Update: 2019-11-07 13:00 GMT

Sun Transit 2019 सूर्य अपनी नीच राशि तुला को छोड़कर वृश्चिक राशि में प्रवेश करना जा रहा है।सूर्य को मान- सम्मान का कारक माना जाता है। इतना ही नहीं सूर्य को सरकारी नौकरी का कारक भी माना जाता है। सूर्य 17 नवंबर 2019 सुबह 01:08 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा और 16 दिसंबर 2019 दोपहर 03:44 बजे तक इसी राशि में रहेगा।जिसका सभी राशियों पर अलग- अलग प्रभाव पड़ेगा। लेकिन यदि आप सूर्य के कुछ उपाय करते हैं तो आपको सूर्य के नकारात्मक परिणाम नहीं भुगतने पड़ेंगे। सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर करने पर 12 सभी राशियों के लिए उपाय आइए जानते हैं.....


 मेष राशि सूर्य का गोचर (Mesh Rashi Surya ka Gochar)

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर आठवें भाव में होने जा रहा है । आठवें भाव से मृत्यु का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए अशुभ है। सूर्य के परिवर्तन के कारण आपको अनेकों प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपकी मान हानि भी हो सकती है। इसलिए आपको इस और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारक आपकी वाणी में कटुता आ जाएगी। जिसकी वजह से आपका अपनों के साथ झगड़ा भी हो सकता है। 


 वृषभ राशि सूर्य का गोचर (Vrisabh Rashi Surya Ka Gochar)

वृषभ राशि के लिए सूर्य का गोचर सातवें भाव में होने जा रहा है। सातवें भाव से वैवाहिक जीवन का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए अशुभ स्थिति पैदा करेगा। सूर्य के परिवर्तन के कारण आपके अंदर क्रोध की अधिकता बढ़ सकती है। वहीं आपके जीवनसाथी का अहंकार भी इस समय में बढ़ सकता है। जिसके कारण आप दोनों के बीच में अहम की भावना जाग्रत हो सकती है और आपके बीच में झगड़े भी बढ़ सकते हैं। 


 मिथुन राशि सूर्य का गोचर (Mithun Rashi Surya Ka Gochar)

मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य छठे भाव में गोचर करेगा। छठे भाव से रोग और शत्रु का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए सामान्य रहेगा। सूर्य के परिवर्तन के कारण आपको अपने शत्रुओं से तो छुटकारा प्राप्त होगा। लेकिन इस समय आपके खर्चों में अधिकता रह सकती है। वहीं दूसरी और आपको हड्डियों से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। इसलिए आपको इस समय में अपनी सेहत की और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। 


कर्क राशि सूर्य का गोचर (Kark Rashi Surya Ka Gochar)

कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर पाचवें भाव में होने जा रहा है। पाचंवे भाव से प्रेम और संतान का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए अशुभ है। सूर्य के परिवर्तन के कारण आपके अंदर अहंकार की प्रवृत्ति जागेगी। जिसकी वजह से आपका अपने साथी के साथ भी झगड़ा हो सकता है। इतना ही नहीं इस समय में आपकी आय बढ़ने की बजाय खर्च अधिक हो सकते हैं। वहीं आपका अपने बड़े भाई के साथ भी झगड़ा हो सकता है। 


 सिंह राशि सूर्य का गोचर (Singh Rashi Surya Ka Gochar)

सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर चौथे भाव में होने जा रहा है। चौथे भाव से सुख और माता का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए सामान्य रहेगा। सूर्य के परिवर्तन के कारण आपका मन खराब रह सकता है। वहीं आपकी माता जी को हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या भी हो सकती है। लेकिन यदि आपका कोई सरकारी काम काफी समय से अटका हुआ है तो वह इस समय में पूर्ण हो जाएगा। इस समय आपको अपनी माता की सेहत की और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। 


कन्या राशि सूर्य का गोचर (Kanya Rashi  Surya Ka Gochar)

कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर तीसरे भाव में होने जा रहा है। तीसरे भाव से पराक्रम और छोटे भाई बहनों का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ है। सूर्य के परिवर्तन के कारण आपका पराक्रम तो बढ़ेगा ही साथ ही आपके छोटे भाई बहनों को मान- सम्मान की भी प्राप्ति हो सकती है। सूर्य के परिवर्तन के कारण आपके भाग्य में भी वृद्धि होगी और इस समय आपके सभी काम भाग्य की वजह से पूर्ण हो जाएंगे। 


 तुला राशि सूर्य का गोचर (Tula Rashi Surya Ka Gochar)

तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर दूसरे भाव में होने जा रहा है। दूसरे भाव से वाणी और धन का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए सामान्य रहेगा। सूर्य का परिवर्तन होने के कराण आपकी वाणी में कटूता आ जाएगी। जिसकी वजह से आपकी अपने परिवार में किसी लड़ाई हो सकती है। वहीं आपको इस समय कोई पुराना रोग भी परेशान कर सकता है। लेकिन धन के लिहाज से आपके लिए यह गोचर शुभ है। इस समय में आपको कोई उधार का पैसा मिल सकता है। 


 वृश्चिक राशि सूर्य का गोचर (Vrishchik Rashi Surya Ka Gochar)

सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए पहले भाव में होने जा रहा है। पहले भाव से लग्न का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए भी सामान्य रहेगा। सूर्य के परिवर्तन के कारण आपके अंदर अहंकार जागेगा और आपके जीवनसाथी में गुस्सा। जिसकी वजह से आप दोनों के बीच में झगड़े होते रहेंगे। वहीं दूसरी और आप अपने आपको इस समय में अधिक थका हुआ महसूस करेंगे इसलिए आपको अपनी सेहत की और विशेष ध्यान देना चाहिए।


 धनु राशि सूर्य का गोचर (Dhanu Rashi Surya Ka Gochar)

धनु राशि के लिए सूर्य का गोचर बारहवें भाव में होने जा रहा है। बारहवें भाव से व्यय का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए अशुभ है। सूर्य का परिवर्तन होने के कारण आपके खर्चों में अधिकता आएगी और आपको आपके शत्रु भी इस समय में परेशान कर कर सकते हैं। यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आपको उसमें असफलता भी प्राप्त हो सकती है। इस समय में आपको बहुत ही सावधानी बरतने की आवश्यकता है। 


मकर राशि सूर्य का गोचर (Makar Rashi Surya Ka Gochar)

सूर्य का गोचर आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। ग्यारहवें भाव से आय का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ है। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण आपको सरकार से लाभ मिल सकता है। इस समय में न केवल आपकी आय बढ़ेगी। बल्कि आपकी इच्छा पूर्ति भी हो सकती है। सूर्य के परिवर्तन के कारण न केवल आपको बल्कि आपके बड़े भाई को भी सरकार से लाभ प्राप्त हो सकता है। 


कुंभ राशि सूर्य का गोचर (Kumbh Rashi  Surya Ka Gochar)

कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर दसवें भाव में हो रहा है। दसवें भाव से कर्म का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए अत्यंत ही शुभ है। सूर्य का परिवर्तन होने के कारण आपको सरकारी क्षेत्रों से लाभ प्राप्त हो सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं। उन्हें इस समय में नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। इतना ही नही कुंभ राशि के जो लोग सरकारी नौकरी की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें सरकारी नौकरी भी मिल सकती है।


मीन राशि सूर्य गोचर (Meen Rashi Surya Ka Gochar)

सूर्य का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए दसवें भाव पर होने जा रहा है। दसवें भाव से कर्म का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ है। सूर्य के परिवर्तन के कारण आपको नौकरी में उच्चपद की प्रप्ति हो सकती है। इतना ही नहीं यदि आप काफी समय से नौकरी बदलने का विचार कर रहे थे तो इस समय में आप अपनी नौकरी बदल सकते हैं। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको इस समय में एक अच्छी नौकरी  की भी प्राप्ति हो सकती है।   

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News