Surya Gochar 2019 Effects: 17 नवंबर को सूर्य का राशि परिवर्तन, बिजली से तेज चमकेगी इनकी किस्मत

Surya Gochar 2019 Effects: 17 नवंबर 2019 को सूर्य का राशि परिवर्तन हो रहा है, सूर्य का गोचर तुला राशि से वृश्चिक राशि में हो रहा है, जिसका सभी राशियों के जातकों पर प्रभाव पडे़गा। सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव को मान सम्मान के साथ अहंकार का भी कारक माना जाता है, तो आइये जानते हैं सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर करने पर 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है...;

Update: 2019-11-13 12:09 GMT

Surya Gochar 2019 Effects: सूर्य का राशि परिवर्तन 17 नवंबर 2019 को तुला राशि से वृश्चिक राशि में होने जा रहा है। सूर्य को यह गोचर सुबह 1 बजकर 8 मिनट पर होगा। जिसके बाद सूर्यदेव 16 दिसंबर 2019 को सुबह 3 बजकर 44 मिनट तक इसी राशि में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृश्चिक राशि को सूर्यदेव की मित्र राशि माना जाता है और सूर्यदेव और मंगलदेव की आपस में गहरी मित्रता भी है। जिसके कारण यह राशि परिवर्तन कुछ राशि के जातकों के लिए अत्यंत ही शुभ रहेगा तो चलिए जानते हैं। सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर करने पर 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है आइए जानते हैं।


सूर्य गोचर मेष राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2019 Effects On Mesh Rashi)

सूर्य का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए अष्टम भाव में होने जा रहा है। ज्योतिष में अष्टम भाव से मृत्यु  का विचार किया जाता है। अष्टम भाव में सूर्य का राशि परिवर्तन होने के कारण आपके नेत्रों में पीड़ा हो सकती है। सूर्य का परिवर्तन आपके मान सम्मान में भी कमीं कर सकता है। इस समय में आपकी वाणी भी कटू हो जाएगी। जिसके कारण आपका अपन सगे संबंधियों और ससुराल वालों के साथ झगड़ा हो सकता है। 


सूर्य गोचर वृषभ राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2019 Effects On Vrishabh Rashi)

सूर्य का गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए सातवें भाव में होने जा रहा है। ज्योतिष में सातवें भाव से विवाह का विचार किया जाता है। सातवें भाव में सूर्य का राशि परिवर्तन होने के कारण आपके जीवनसाथी में अहंकार जागेगा और वह लोगों के साथ बात करते कटू वाणी का प्रयोग करेंगे। सूर्य का परिवर्तन इस समय में आपका आपके बिजनेस पार्टनर के साथ भी झगड़ा करा सकता है। 


सूर्य गोचर मिथुन राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2019 Effects On Mithun Rashi)

सूर्य का गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए छठे भाव में होने जा रहा है। ज्योतिष में छठे भाव से रोग और शत्रु का विचार किया जाता है। छठे भाव में सूर्य का राशि परिवर्तन आपकी शत्रु पीड़ा को इस समय में कम करेगा। लेकिन सूर्य का परिवर्तन आपको हड़्डियों से जुड़ी कोई समस्या दे सकता है। वहीं दूसरी और इस समय में आप पर कर्ज का बोझ भी अधिक बढ़ सकता है और आपको खर्च भी बढ़ सकते  हैं। 


सूर्य गोचर कर्क राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2019 Effects On Kark Rashi)

सूर्य का गोचर आपकी राशि से  पाचवें भाव में होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पांचवें भाव से प्रेम और संतान का विचार किया जाता है। पांचवें भाव में सूर्य का राशि परिवर्तन होने के कारण आपके प्रेम संबंध पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। सूर्य का परिवर्तन आपके प्रेमी के अंदर अहंकार को बढ़ा देगा। जिसके कारण वह आपसे श्रेष्ठ व्यवहार नहीं  करेगा। लेकिन इस समय में सिंह राशि के विद्यार्थी कोई बढ़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। 


सूर्य गोचर सिंह राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2019 Effects On Singh Rashi)

सूर्य का गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए चौथे भाव पर होने जा रहा है। ज्याोतिष शास्त्र में चौथे भाव से सुख और माता का विचार किया जाता है। चौथे भाव में सूर्य का राशि परिवर्तन आपकी माता की सेहत को खराब कर सकता है। सूर्य का परिवर्तन होने के कारण आपकी माता जी को बुखार आदि की समस्या रह सकती है। इसके अलावा आपको भी इस समय में नौकरी में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।


सूर्य गोचर कन्या राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2019 Effects On Kanya Rashi)

कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर तीसरे भाव में होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तीसरे भाव से पराक्रम और छोटे भाई बहन का विचार किया जाता है। तीसरे भाव में सूर्य का गोचर होने के कारण आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और आपको अपने छोटे भाई बहनों का साथ भी मिलेगा। सूर्य का परिवर्तन आपको धार्मिक कार्यों की और प्रोत्साहित करेगा। वहीं दूसरी और आपकी छोटी यात्राएं भी हो सकती हैं। 


सूर्य गोचर तुला राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2019 Effects On Tula Rashi)

सूर्य का गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव में हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दूसरे भाव से धन और कुटूंब का विचार किया जाता है। दूसरे भाव में सूर्य का राशि परिवर्तन होने के कारण आपको धनलाभ तो होगा। लेकिन आपकी वाणी में कटूता आ जाएगी। सूर्य के परिवर्तन के कारण आपको इस समय में दातं मेंं दर्द और बुखार जैसी  समस्या भी हो सकती है। सेहत को लेकर इस समय में लापरवाही न बरतें। 


सूर्य गोचर वृश्चिक राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2019 Effects On Vrischik Rashi)

सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए पहले भाव में गोचर करेगा। ज्योतिष शास्त्र में पहले भाव से शरीर का विचार किया जाता है। पहले भाव में सूर्य का राशि परिवर्तन होने के कारण आप अहंकारी हो सकते हैं। इस समय आप अपने अपनों को कुछ ऐसी बात भी बोल सकते हैं। जो उन्हें चुभ सकती है। सूर्य का परिवर्तन आपके वैवाहिक सुख को भी प्रभावित करेगा। इस समय में आप अपने जीवनसाथी को भी कुछ अपशब्द बोल सकते हैं।


सूर्य गोचर धनु राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2019 Effects On Dhanu Rashi)

सूर्य का गोचर धनु राशि के जातकों के लिए बारहवें भाव पर पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बारहवें भाव से व्यय का विचार किया जाता है। बारहवें भाव में सूर्य का राशि परिवर्तन होने के कारण आपके खर्च बढ़ सकते हैं। सूर्य के परिवर्तन के कारण आप कर्ज के बोझ से भी दब सकते हैं। इसके अलावा इस समय में आपको आपके शत्रु अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। सेहत के लिहाज से भी यह समय ठीक नहीं है।


 सूर्य गोचर मकर राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2019 Effects On Makar Rashi)

सूर्य का गोचर मकर राशि के जातकों के लिए ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्यारहवें भाव से आय का विचार किया जाता है। ग्यारहवें भाव में सूर्य का राशि परिवर्तन आपको आपके बड़े भाई बहनों से लाभ दिला सकता है। सूर्य का परिवर्तन आपकी संतान को किसी प्रकार की समस्या दे सकता है। इस समय में आपको आपकी संतान की सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वैसे यह समय आपकी आय के लिए बहुत शुभ है। 


सूर्य गोचर कुंभ राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2019 Effects On Kumbh Rashi)

सूर्य का गोचर आपके दसवें भाव में होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दसवें भाव से कर्म का विचार किया जाता है। दसवें भाव में सूर्य का राशि परिवर्तन होने के कारण सरकारी क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को अधिक लाभ हो सकता है। सूर्य का परिवर्तन आपके मान- सम्मान को बढ़ाएगा। यदि आपका कोई सरकारी काम काफी समय पूरा नहीं हो पा रहा था तो वह इस समय में पूरा हो जाएगा।लेकिन इस समय में आपको अपने माता- पिता की सेहत का ख्याल रखना होगा।


सूर्य गोचर मीन राशि पर प्रभाव (Sun Transit 2019 Effects On Meen Rashi)

सूर्य का गोचर मीन राशि के जातकों के नवें भाव में हो रहा है।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवें भाव से भाग्य का विचार किया जाता है। नवें भाव में सूर्य का राशि परिवर्तन होने से आप धार्मिक कार्यों में अधिक रूचि लेंगे। सूर्य का परिवर्तन आपको छोटी यात्रा भी करा सकता है। यह यात्रा आप अपने परिवार के साथ करेंगे। इसके अलावा सूर्य का गोचर आपके आत्मविश्वास को अधिक बढ़ा देगा। जिसके कारण आप अपने सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News