Surya Grahan 2019 Effects: 26 दिसंबर का सूर्य ग्रहण भारत में मचाएगा उथल पुथल, तूफान और भूकंप के भी संकेत

Surya Grahan 2019 Effects: सूर्य ग्रहण जहां पर भी दिखाई देता है, उस जगह पर इसका असर विशेष रूप से दिखाई देता है, इस साल 2019 में साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, जिसके कारण इसका असर भारत पर भी विशेष रूप से पड़ेगा, तो चलिए जानते हैं सूर्य ग्रहण का देश पर क्या होगा असर...;

Update: 2019-11-27 05:43 GMT

Surya Grahan 2019 : सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) को वैज्ञानिकों की दृष्टि से आम खगोलिय घटना माना जाता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र (Jyotish Shastra) के अनुसार इस घटना को एक विशेष घटना माना जाता है। सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) इस साल 2019 में 26 दिसबंर 2019 (26 December 2019) के दिन पड़ने जा रहा है। जिसका देश और देश के लोगों पर भी असर पड़ेगा तो चलिए जानते हैं सूर्य ग्रहण का देश पर क्या होगा असर...


सूर्य ग्रहण का भारत पर असर (Surya Grahan 2019 Effects On India)

इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर 2019 के दिन धनु राशि में हो रहा है। सूर्य ग्रहण के दिन धनु राशि में छह ग्रह विराजित होंगे। छह ग्रहों का एक राशि में स्थित होना ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक विशेष घटना है।

26 दिसंबर के दिन अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लगने को विशेष माना जा रहा है।इस दिन पांच ग्रह राहु और केतु की गिरफ्त में होंगे। इतना ही नहीं सूर्य और चंद्रमा भी इस समय राहु केतु के साथ युति में होंगे। जिसकी वजह से शुभ और अशुभ फल प्रबलता के साथ मिलेंगे।

धनु राशि देव गुरु बृहस्पति की राशि है। जो इस साल के महामंत्री भी हैं। इसलिए देश के महत्वपूर्ण व्यक्तियों, मंत्रियों और राज कार्यों से जुड़े लोगों पर यह सूर्य ग्रहण का कुप्रभाव पड़ेगा। गुरु समान लोगों पर भी इस सूर्य ग्रहण का कुप्रभाव पड़ेगा।

देश के व्यापारियाों और चिकित्सकों पर भी इस सूर्य ग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ेगा। वहीं भारत की अर्थव्यवस्था पर भी इस सूर्य ग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ेगा। सैन्य कार्यों, हथियार बनाने वाली कंपनियों पर भी इस सूर्य ग्रहण का कुप्रभाव पड़ेगा।


इस समय में महंगाई बढ़ सकती है और खाने पीने का सामान अवश्यकता से अधिक महंगा हो सकता है। जमींन के नीचे उगने वाली सब्जियों का मूल्य भी इस समय में बढ़ सकता है। इसके अलावा इस समय में कई जगहों पर सूखा भी पड़ सकता है और किसानों की समस्या और अधिक बढ़ सकती है।

धनु राशि में पांच ग्रहों के प्रभावित होने पर सैन्य बल का अधिक प्रयोग किया जा सकता है। यदि भारत की कुंडली पर विचार किया जाए तो उसकी नाम राशि धनु है जो लग्न कुंडली के हिसाब से अष्टम भाव में है।

सूर्य ग्रहण पड़ने के कारण भारत के कुछ राज्यों पर इसका ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। वहीं लोगों में इस समय में भय की स्थिति भी रहेगी। इस समय में भारत को अपने पड़ोसी राज्यों से भी सर्तक रहने की आवश्यकता है।

वहीं कुछ जगहों पर तूफान या फिर भूकंप आदि भी आ सकते हैं। इसके अलावा इस समय में कहीं पर आग लगने जैसी घटनाएं भी घट सकती हैं। इस समय में देश में कुछ संक्रमित बिमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।   

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News