Surya Grahan 2019 : 26 दिसंबर को सूर्य ग्रहण और अमावस्या एक साथ, इस विधि से करें घर को शुद्ध

सूर्य ग्रहण का सूतक काल 25 दिसंबर 2019 को शाम 5 बजकर 30 मिनट से ही प्रारंभ हो जाएगा और यह 26 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 57 मिनट पर समाप्त हो जाएगा, सूर्य ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों से घर को बचाने के लिए उसे शुद्ध करना अत्यंत ही आवश्य है तो चलिए जानते हैं कैसे करें सूर्य ग्रहण के बाद घर की शुद्धि;

Update: 2019-12-07 10:47 GMT

Surya Grahan 2019 सूर्य ग्रहण को बहुत ही अशुभ माना जाता है। इसका प्रभाव न केवल मानव जीवन पर पड़ता है। बल्कि उस घर पर भी पड़ता है जिसमें आप रहते हैं। इसलिए आपको सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) के बाद अपने घर की शुद्धि अवश्य कर लेनी चाहिए सूर्य ग्रहण इस साल 2019 में 26 दिसंबर 2019 (26 December 2029) को पड़ेगा और यदि आप सूर्य ग्रहण की शुद्धि के बारे में नहीं जानते हैं तो हम आपको बताएंगे की कैसे करें सूर्य ग्रहण के बाद घर की शुद्धि


सूर्य ग्रहण के बाद ऐसे करें घर को शुद्ध (Surya Grahan Ke Baad Aise Kare Ghar Ko Sudh)

1.सूर्य ग्रहण के समाप्त होने के बाद अपने पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव अवश्य करें। ऐसा करने से आपके घर पर से ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव समाप्त हो जाएगा।

2. जब भी ग्रहण समाप्त हो जाए उसके बाद अपने मंदिर में भी गंगाजल मिलाकर उसका छिड़काव करें। ऐसा करने से आपको मंदिर भी शुद्ध हो जाएगा।

3.ग्रहण के समाप्त होने के बाद अपने घर की अच्छी तरह से सफाई करें और घर में समुद्री नमक का पौंछा लगाएं। आप चाहें तो आप सेंधा नमक का भी प्रयोग किया जा सकता है।

4.सूर्य ग्रहण की समाप्ति के बाद स्वंय भी पानी में गंगाजल मिलाकर नहाएं । उसके बाद पूजा करने के बाद अपने घर की चारों दिशाओं में अगरबत्ती लगाएं

5.इस दिन आप चाहें तो पंचगव्य का मिश्रण बनाकर उसका भी छिड़काव अपने घर में कर सकते हैं। पंचगव्य में आप दूध, दही, घी, गौ मूत्र, और गोबर का प्रयोग कर सकते हैं।


6. सूर्य ग्रहण के खत्म होने पर एक मीटर लाल कपड़ा लेकर उसमें 1 नारियल,100 ग्राम चावल, 100 ग्राम दही लेकर सभी चीजों को खुला रखें और सबको लेकर अपने ईशान कोण से एक परिक्रमा शुरू करें और पूरे घर की परिक्रमा करने के बाद उसे ईशान कोण में ही समाप्त करें। इसके बाद उन सभी समानों की पोटली बनाकर उसे किसी बहते जल में प्रवाहित कर दें।

7. जिस समय सूर्य ग्रहण समाप्त हो जाए उस समय में आपको स्नान करने के बाद गुगल की धूनी पूरे घर में अवश्य देनी चाहिए।

8. घर मे सूर्य ग्रहण के बाद यदि आपको अपने घर में किसी भी प्रकार की कोई नकारात्मक ऊर्जा महसूस हो रही हो तो आप एक नारियल लेकर उसे घर की चारों दिशाओ में छुआकर किसी बहती नदी में प्रवाहित कर दें।

9. सूर्य ग्रहण की समाप्ति के बाद आपको अपने घर की चारों दिशाओं को अच्छी प्रकार से साफ कर लेना चाहिए और उन दिशाओं में थोड़ा से सेंधा नमक या समुद्री नमक अवश्य रखना चाहिए।

10.घर की सभी प्रकार की परेशानियों और नकारात्मक प्रभाव को समाप्त करने के लिए आपको सूर्य ग्रहण के बाद किसी गरीब व्यक्ति या ब्राह्मण को दान अवश्य देना चाहिए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News