Surya Grahan 2019 : जानिए कैसा रहेगा ममता बनर्जी पर सूर्य ग्रहण का असर
सूर्य ग्रहण साल 2019 में 26 दिसंबर 2019 के दिन पड़ने जा रहा है, यह साल का अंतिम सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन यह सूर्य ग्रहण पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर ममता बनर्जी को कई प्रकार की समस्याएं दे सकता है तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा ममता बनर्जी पर सूर्य ग्रहण का असर;
Surya Grahan 2019 सूर्य ग्रहण का असर सभी राजनेताओं और नेत्रियों पर पड़ेगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee)पर भी इस साल के अंतिम सूर्य ग्रहण का असर (Surya Grahan Effect) मुख्य रूप से पड़ेगा। जिसकी वजह से पश्चिम बंगाल की राजनीति में भी उथल पुथल मच सकती है और ममता बनर्जी को भी इस समय में कई कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा ममता बनर्जी पर सूर्य ग्रहण का असर
ममता बनर्जी पर सूर्य ग्रहण असर (Surya Grahan Ka Mamta Banerjee Per Asar)
ममता बनर्जी की कुंडली की बात करें तो उनका जन्म मेष लग्न और वृषभ राशि की है। उनके दूसरे भाव में चंद्रमा, तीसरे भाव में केतु, चौथे भाव में गुरु, सातवें भाव में शनि, आठवें भाव में शुक्र,नवें भाव में राहु, सूर्य और बुध और ग्यारहवें भाव में मंगल है। इसके साथ ही ममता बनर्जी पर इस समय में शनि की महादशा और चंद्रमा की अंतरदशा चल रही है। जिसकी वजह से ममता बनर्जी को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
इस समय में उन्हें मानिसक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है। ममता बनर्जी को इस समय में लोगों का विरोध झेलना पड़ सकता है। वहीं इस समय में उन्हें अपने ही लोग धोखा दे सकते हैं। इस समय में उनकी पार्टी में विद्रोह भी हो सकता है। जिसकी वजह से उन्हें मान हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। सूर्य ग्रहण के कारण ममता बनर्जी पर कोई झूठा आरोप भी लग सकता है। इस समय में ममता बनर्जी की वाणी में कर्कशता आ सकती है। जिसकी वजह से लोग उनके दुश्मन भी बन सकते हैं।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री इस समय में सरकार की नीतियों का भी विरोध कर सकती हैं। जिसकी वजह उनके और सत्ता पक्ष के बीच में टकराव भी हो सकता है। वहीं पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में इस समय में हिंसा भी बढ़ सकती है। जिसकी वजह से उनकी विरोधी पार्टियां उन्हें घेर सकती हैं। लेकिन ममता बनर्जी उन विरोधों का डटकर सामना करेंगी और उन्हें विरोधियों को कदम पीछे हटाने पर मजबूर भी कर देंगी। वहीं इस कारण ममता बनर्जी को मान हानि का सामना भी करना पड़ सकता है।
इस समय काल में उनके विरोधी अत्याधिक बढ़ सकते हैं। जिसके कारण उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा। वहीं यदि ममता बनर्जी के सेहत की बात करी जाए तो इस समय में उन्हें सेहत की समस्या हो सकती है। उन्हें इस समय में पैरों और आंखों से जुड़ी किसी समस्या का विशेष रूप से सामना करना पड़ सकता है। अपने स्वास्थय का ममता बनर्जी को विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए नहीं तो उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
ममता बनर्जी की इस समय में दशा अनुकूल नहीं है और साथ ही सूर्य ग्रहण के लगने के कारण इस समय में ममता बनर्जी की और से लिए गए सभी फैसले गलत ही साबित होंगे। जिसकी उनकी विरोधियां पार्टियां पूरी तरह से फायदा भी उठाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App