Tulsi Vivah 2019 Upay : तुलसी विवाह पर करें राशि के अनुसार ये उपाय
Tulsi Vivah 2019 Upay तुलसी विवाह पर राशि के अनुसार उपाय करने से आपको ने केवल आपकी सभी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी, बल्कि आपको जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति भी होगी तो आइए जानते हैं तुलसी विवाह के दिन राशि के अनुसार क्या उपाय कर सकते हैं।;
Tulsi Vivah 2019 तुलसी विवाह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी के दिन किया जाता है। इस दिन माता तुलसी का भगवान विष्णु के रूप में विराजित शालिग्राम के साथ विवाह कराया जाता है। तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी (Mata Tulsi) का आर्शीवाद आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। तुलसी विवाह इस साल 2019 में 9 नवंबर 2019 (9 November 2019) के दिन मनाया जाएगा। जिसमें यदि आप राशि के अनुसार कुछ उपाय करते हैं तो आप जीवन के सभी सुखों को प्राप्त कर सकते हैं तो आइए जानते हैं तुलसी विवाह पर राशि के अनुसार उपाय
तुलसी विवाह मेष राशि के उपाय (Tulsi Vivah Mesh Rashi Ke Upay)
तुलसी विवाह के दिन मेष राशि के जातकों को माता तुलसी और शालिग्राम के विवाह के समय लाल चुनरी स्वंय अपने हाथों उनके ऊपर डालनी चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और आपको मां तुलसी का आर्शीवाद प्राप्त होगा।
तुलसी विवाह वृषभ राशि के उपाय (Tulsi Vivah Vrishbh Rashi Ke Upay)
वृष राशि के जातकों को तुलसी विवाह पर मां तुलसी को इत्र अर्पित करना चाहिए। यदि इस राशि के जातक ऐसा करते हैं तो इन्हें जीवन में कभी धन की कोई कमीं नही होगी और इनके जीवन में ऐश्वर्य हमेशा बना रहेगा। इसी के साथ इनके ऊपर से सभी प्रकार के ग्रह दोष भी समाप्त होंगे।
तुलसी विवाह मिथुन राशि के उपाय (Tulsi Vivah Mithun Rashi Ke Upay)
तुलसी विवाह के दिन मिथुन राशि के जातकों को मां तुलसी को हरे रंग के वस्त्र और हरे रंग की चूड़ियां अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और यदि आपका विवाह में कोई ग्रह बाधा आ रही है तो वह भी समाप्त हो जाएगी।
तुलसी विवाह कर्क राशि के उपाय (Tulsi Vivah Kark Rashi Ke Upay)
तुलसी विवाह के दिन कर्क राशि के जातकों को शाम के समय तुलसी के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से इस राशि के लोगों का न केवल चंद्रमा ठीक होगा। बल्कि इन्हें मानसिक शांति भी प्राप्त होगी। इसलिए तुलसी विवाह के दिन इस राशि के लोगों को तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक अवश्य जलाना चाहिए।
तुलसी विवाह सिंह राशि के उपाय (Tulsi Vivah Singh Rashi Ke Upay)
तुलसी विवाह के दिन सिंह राशि के जातकों को माता तुलसी के पौधे पर लाल पुष्प अवश्य अर्पित करने चाहिए और शाम के समय रोली का तिलक करके तुलसी के पौधे के नीचे दीपक अवश्य जलाना चाहिए। ऐसा करने से आपको जीवन में मान सम्मान की प्राप्ति होगी।
तुलसी विवाह कन्या राशि के उपाय (Tulsi Vivah Kanya Rashi ke Upay)
तुलसी विवाह के दिन कन्या राशि के जातकों को तुलसी का पौधा मंदिर में दान करना चाहिए। ऐसा करने से इस राशि के जातकों को सफलता के योग बनेंगे। इतना हीं नहीं यह उपाय करने से इनकी नौकरी और व्यापार में चल रही सभी समस्याएं भी समाप्त हो जाएगी।
तुलसी विवाह तुला राशि के उपाय (Tulsi Vivah Tula Rashi Ke Upay)
तुलसी विवाह के दिन तुला राशि के जातकों को माता तुलसी को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। यह उपाय करने से इन्हें सुख और शांति की प्राप्ति की होगी। इतना हीं नहीं इस उपाय से इनके परिवार के लोगों को आपस में प्रेम भी बढ़ेगा।
तुलसी विवाह वृश्चिक राशि के उपाय (Tulsi Vivah Vrischik Rashi Ke Upay)
तुलसी विवाह के दिन वृश्चिक राशि के जातकों तुलसी विवाह के समय स्वंय अपने हाथों से माता तुलसी को श्रृंगार की सभी वस्तुएं अर्पित करनी चाहिए। इससे इन्हें शत्रु बाधा से मुक्ति मिलेगी और यदि इनका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसमें भी इन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
तुलसी विवाह धनु राशि के उपाय (Tulsi Vivah Dhanu Rashi Ke Upay)
तुलसी विवाह के दिन तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराते समय माता तुलसी को हल्दी अवश्य लगाएं। ऐसा करने आपके घर में मांगलिक कार्यों में आ रही सभी प्रकार की रुकावटें समाप्त हो जाएगी और आपके घर खुशियों का आगमन होगा।
तुलसी विवाह मकर राशि के उपाय (Tulsi Vivah Makar Rashi Ke Upay)
तुलसी विवाह के दिन मकर राशि के जातकों को तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी का कन्यादान अपने हाथों से करना चाहिए। ऐसा करने से आपको न केवल कन्यादान का फल प्राप्त होगा। बल्कि आपकी संतान के विवाह में आ रही सभी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।
तुलसी विवाह कुंभ राशि के उपाय (Tulsi Vivah Kumbh Rashi Ke Upay)
कुंभ राशि के जातकों को तुलसी विवाह के दिन तुलसी का पौधा स्वंय अपने हाथ से किसी गरीब व्यक्ति या किसी मंदिर में लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपको न केवल शनिदेव की आर्शीवाद ुप्राप्त होगा। बल्कि आपको दुर्घटना, अकाल मृत्यु और सभी तरह की परेशनियों से छुटकारा प्राप्त होगा।
तुलसी विवाह मीन राशि के उपाय (Tulsi Vivah Meen Rashi Ke Upay)
तुलसी विवाह के दिन मीन राशि के जातकों तुलसी का पौधा घर के आंगन में लगाते हैं तो इनके घर से सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी। तुलसी लगाने के बाद तुलसी के पौधे के नीचे शालिग्राम अवश्य रखें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App