Tulsi Vivah Niyam : जानिए क्या कुंवारी लड़की या लड़के कर सकते हैं माता तुलसी का विवाह

Tulsi Vivah Niyam : तुलसी विवाह देवउठनी एकादशी के दिन कराया जाता है, इसी दिन भगवान विष्णु अपनी चार माह की निंद को समाप्त करके जाग्रत अवस्था में आते हैं, तो आइए जानते हैं क्या कुंवारी लड़की या लड़के कर सकते हैं माता तुलसी का विवाह;

Update: 2019-11-06 11:58 GMT

Tulsi Vivah NiyamTulsi Vivah 2019 : तुलसी माता का विवाह शालिग्राम जी के साथ 9 नवंबर 2019 (9 November 2019) के दिन कराया जाएगा। तुलसी माता (Tulsi Mata) के विवाह को सबसे शुभ माना जाता है। क्योंकि ऐसा करने से न केवल भगवान विष्णु बल्कि माता लक्ष्मी और तुलसी माता का भी आर्शीवाद प्राप्त होता है। इतना ही नहीं तुलसी विवाह कराने से कन्यादान जैसे शुभ फलों की भी प्राप्ति होती है तो चलिए जानते हैं क्या कुंवारी लड़की या लड़के कर सकते हैं माता तुलसी का विवाह


इसे भी पढ़ें : Tulsi Vivha 2019 : तुलसी विवाह कब है 2019 में, शुभ मुहूर्त, महत्व, तुलसी विवाह पूजा विधि, तुलसी विवाह कथा और तुलसी जी की आरती

क्या कुंवारी लड़की या लड़के कर सकते हैं तुलसी विवाह

तुलसी विवाह को हिंदू धर्म में अतिशुभ माना जाता है। क्योंकि तुलसी विवाह के साथ ही हिंदू धर्म में विवाह जैसे मांगलिक कार्य शुरू होते हैं। इसके अलावा तुलसी माता का विवाह शालिग्राम जी के साथ कराने से पुण्य की प्राप्ति तो होती ही है। इसके साथ कन्यादान जैसे महादान का पुण्य भी मिलता है। लेकिन क्या आपको पता है कि तुलसी विवाह अकेले नहीं कराया जाता है। क्योंकि शास्त्रों के अनुसार विवाह में जब भी कन्यादान या विवाह के कोई अन्य कार्य किए जाते हैं तो वह जोड़े से किए जाते हैं। यानी उसमें पति और पत्नी का एक साथ रहना आवश्यक है। क्योंकि तुलसी माता का विवाह शालिग्राम जी के साथ पूरे विधि विधान से किया जाता है।

इसके साथ ही शास्त्रों में यह भी वर्णित है कि यदि कोई कुंवारा लड़का या कुंवारी लड़की तुलसी जी का विवाह अकेले करती है तो उसे इसका कोई भी लाभ प्राप्त नहीं होता। इसके अलावा तुलसी विवाह वही लोग करते हैं। जिनके कन्या संतान नहीं होती। वह लोग मां तुलसी को अपनी बेटी समझकर उनका विवाह करके कन्यादान का फल प्राप्त करते हैं। लेकिन यदि आप अकेले हैं या आपका विवाह नहीं हुआ है तो आप माता तुलसी का विवाह शालिग्राम जी के साथ नहीं कर सकते। यदि आप तुलसी विवाह के दिन पुण्य फल प्राप्त करना चाहते हैं तो आप तुलसी विवाह के दिन तुलसी का दान अवश्य कर सकते हैं।


इसे भी पढ़ें : Tulsi Vivah 2019 Upay : तुलसी विवाह पर करें राशि के अनुसार ये उपाय

इस दिन आप किसी तुलसी के पौधे को अपने हाथ से किसी ऐसे स्थान पर लगाएं। जहां पर इसकी नियमित रूप से देखभाल कर सके। आप तुलसी विवाह के दिन किसी निर्धन व्यक्ति को भी तुलसी का पौधा दान में दे सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो मंदिर में भी तुलसी का पौधा दान कर सकते हैं।

यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको तुलसी विवाह के पुण्य फलों की प्राप्ति हो जाएगी। लेकिन आपको तुलसी विवाह नहीं करना चाहिए आप चाहें तो कहीं पर भी तुलसी विवाह में सम्मिलित हो सकते हैं और माता तुलसी से अपनी शादी के लिए प्रार्थना कर सकते हैं।   

इस दिन यदि कुंवारी लड़की माता तुलसी पर चढ़े श्रृंगार को अपने पास संभाल कर रखती हैं तो उनका विवाह शीघ्र हो हो जाता है। लेकिन कुंवारी लड़कियों को इस श्रृंगार का उपयोग नहीं करना चाहिए और यदि कुंवारे लड़के शालिग्राम जी चढ़ाए गए वस्त्र को अपने पास संभाल कर रखते हैं तो उनका भी विवाह शीग्र ही होता हो जाता है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News