Venus Transit 2019 : शुक्र का धनु राशि में गोचर, बुरे प्रभाव से बचने के लिए करें राशि के अनुसार ये उपाय
Venus Transit 2019 Effects : शुक्र को वृषभ और तुला राशि का स्वामी माना जाता है, शुक्र की स्थिति यदि कुंडली में खराब हो तो व्यक्ति को धन कमाने में अत्याधिक संघर्ष करना पड़ता है, शुक्र का गोचर सभी राशि के जातकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, इस बार शुक्र का गोचर देव गुरु बृहस्पति की राशि धनु में होने जा रहा है,जिसका सभी राशियों पर शुभ और अशुभ दोनों ही प्रकार का प्रभाव पड़ेगा, शुक्र का धनु राशि में गोचर करने पर सभी 12 राशियों के लिए उपाय आइए जानते हैं..;
Venus Transit 2019 Effects : शुक्र को दैत्यों का गुरु माना जाता है।इतना ही नहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी शुक्र को ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। शुक्र 21 नवंबर 2019 को दोपहर 12:36 बजे वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 15 दिसंबर 2019 शाम 6:12 बजे तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। जिसका सभी राशियों पर अलग- अलग प्रभाव पड़ेगा। लेकिन यदि आप शुक्र के कुछ उपाय करते हैं तो आपको शुक्र के नकारात्मक परिणाम नहीं भुगतने पड़ेंगे। शक्र का धनु राशि में गोचर करने पर 12 सभी राशियों के लिए उपाय आइए जानते हैं.....
शुक्र गोचर मेष राशि के उपाय (Shukra Gochar Mesh Rashi Ke Upay)
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर नवें भाव में होने जा रहा है। शुक्र का गोचर आपके लिए शुभ है। शुक्र के गोचर के कारण आपका भाग्य पूर्णत: आपका साथ देगा। इस समय आपका झुकाव भौतिक चीजों की जगह अध्यात्म की और होगा। लेकिन ऐसा भी नहीं की आप अपने परिवार को समय नहीं दे पाएंगे आप इस दौरान अपने परिवार के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। शुक्र के शुभ फलों को बढ़ाने के लिए उपाय के रूप में आपको गरीब बच्चों को खीर बांटनी चाहिए।
शुक्र गोचर वृषभ राशि के उपाय (Shukra Gochar Vrisabh Rashi Ke Upay )
वृषभ राशि के लिए शुक्र का गोचर आठवें भाव में होने जा रहा है। शुक्र के इस गोचर के कारण आपका स्वास्थय खराब हो सकता है। इस समय आपका अधिकतर झुकाव भौतिक वस्तुओं की और होगा और इसे प्राप्त करने के लिए आप अपना अधिक धन खर्च कर देंगे। जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। शुक्र के इन अशुभ फलों से बचने के लिए उपाय के रूप में ऊं द्रां द्रीम द्रौम सः शुक्राय नमः मंत्र का शुक्रवार के दिन 108 बार जाप करें।
शुक्र गोचर मिथुन राशि के उपाय (Shukra Gochar Mithun Rashi Ke Upay)
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर सातवें भाव में होने जा रहा है। शुक्र के इस गोचर के कारण आपके वैवाहिक जीवन में मधूरता आएगी। इस समय आप और आपका जीवनसाथी एक दूसरे सभी बातों को शेयर करेंगे। आप दोनों के बीच में जो गलतफहमियां चली आ रही थी। वह इस समय में दूर हो जाएंगी। शुक्र के इस गोचर के और भी अधिक शुभ फल प्राप्त करने के लिए प्रत्येक शुक्रवार ॐ शं शुक्राय नमः मंत्र का 11 माला जाप करें।
शुक्र गोचर कर्क राशि राशि के उपाय (Shukra Gochar Kark Rashi Ke Upay)
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर छठे भाव में होने जा रहा है। शुक्र के गोचर के कारण आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपके शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। यदि वह महिला है तो आपको इस समय में विशेष सावाधानी बरतने की आवश्यकता है। शुक्र के अशुभ फलों को कम करने के लिए आपको उपाय के तौर पर भगवान शिव को शुक्रवार के दिन सफेद फूल अर्पित करके उन
शुक्र गोचर सिंह राशि के उपाय (Shukra Gochar Singh Rashi Ke Upay)
सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर पाचवें भाव में होने जा रहा है। शुक्र के इस गोचर के कारण आपके प्रेम संबंधों में सुधार होगा। यदि आप सिंगल हैं तो इस समय में आपको कोई साथी भी मिल सकता है। इतना ही नौकरी करने वाले जातकों की इस समय में आय बढ़ सकती है। परिवार में इस समय छोटे बच्चों को मौसमी बिमारी भी हो सकती है। शुक्र के शुभफलों को प्राप्त करने के लिए उपाय के रूप में गाय की पूजा उसे हरा चारा खिलाएं।
शुक्र गोचर कन्या राशि के उपाय (Shukra Gochar Kanya Rashi Ke Upay)
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर चौथे भाव में होने जा रहा है। शुक्र के इस गोचर के कारण आपको सुखों की प्राप्ति होगी। इस समय में आप कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं। इस समय में आप अपने परिवार की खुशियों के लिए धन को खर्च करेंगे। वहीं आप अपने परिवार के साथ इस समय में कही घूमने के लिए भी जा सकते हैं। शुक्र के और भी अधिक अनुकूल फल प्राप्त करने के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा में कच्चे चावल अर्पित करें।
शुक्र गोचर तुला राशि के उपाय ( Shukra Gochar Tula Rashi Ke Upay )
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर तीसरे भाव में होने जा रहा है। शुक्र के इस गोचर के कारण आपकी छोटी मोटी यात्रा हो सकती है। इस समय में आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं आप अपना ज्यादातर समय अपने छोटे भाई बहनों के साथ व्यतीत कर सकते हैं। शुक्र के शुभ परिणामों को प्राप्त करने के लिए आपको उपाय के रूप में किसी मंदिर में पुजारी को इत्र दान करना चाहिए। इसके अलावा आप मां लक्ष्मी को भी इत्र अर्पित कर सकते हैं।
शुक्र गोचर वृश्चिक राशि के उपाय (Shukra Gochar Vrishchik Rashi Ke Upay)
शुक्र का गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए दूसरे भाव में होने जा रहा है। शुक्र के इस गोचर के कारण आपके धन में वृद्धि होगी। आपको इस समय स्त्री पक्ष के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक स्तर पर भी आपका यह समय अच्छा रहेगा। इस समय आपके घर में सुख और शांति का वास होगा। शुक्र के अनुकूल फलों को प्राप्त करने के लिए आपको उपाय के तौर पर शुक्रवार को सफेद चंदन का दान अवश्य करना चाहिए।
शुक्र गोचर धनु राशि के उपाय (Shukra Gochar Dhanu Rashi Ke Upay)
धनु राशि के लिए शुक्र का गोचर लग्न भाव में हो रहा है। लग्न भाव से शरीर का विचार किया जाता है। शुक्र के परिवर्तन के कारण आपको स्वास्थय संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए आपको इस और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। लेकिन आपको इस समय आपके जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्रपात होगा। शुक्र के अच्छे फलों के लिए उपाय के रूप में आपको शुक्रवार के दिन मां दुर्गा को केसर से बनी खीर का भोग लगाना चाहिए।
शुक्र गोचर मकर राशि के उपाय (Shukra Gochar Makar Rashi Ke Upay )
शुक्र का गोचर आपकी राशि के बारहवें भाव होने जा रहा है। शुक्र के इस गोचर के कारण आपके खर्चों में अधिकता रह सकती है। यह खर्च आप दिखावे के लिए करेगें। जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो सकती है। लेकिन यदि आप विदेश जाना चाहते हैं तो आपके लिए यह समय काफी शुभ है। शुक्र के प्रतिकूल फलों को कम करने के लिए आपको उपाय के रूप में छोटी कन्याओं के बीच में खीर बांटनी चाहिए।
शुक्र गोचर कुंभ राशि के उपाय (Shukra Gochar Kumbh Rashi Ke Upay )
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर ग्यारहवें भाव में हो रहा है। शुक्र का यह गोचर आपके लिए काफी शुभ है। शुक्र के इस गोचर के कारण आपकी आय में वृद्धि तो होगी ही साथ ही यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आपके साथ उनके रिश्तों में सुधार होगा। इस समय में आप अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहन घूमने के लिए भी जा सकते हैं। शुक्र के और भी अधिक शुभ फल प्राप्त करने के लिए प्रत्येक शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करें।
शुक्र गोचर मीन राशि के उपाय (Shukra Gochar Meen Rashi Ke Upay )
शुक्र का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए दसवें भाव पर होने जा रहा है। शुक्र का गोचर आपको आपकी नौकरी में अत्यंत लाभ दे सकता है। आपके उच्च अधिकारी इस समय में आपके काम से काफी खुश रहेगें। जिसकी वजह से आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। वहीं आपकी माता जी की सेहत में भी इस समय में सुधार हो सकता है।शुक्र के शुभ फलों को बढ़ान के लिए उपाय के तौर पर प्रत्येक शुक्रवार को श्री सुक्त का पाठ करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App