शुक्र का वृश्चिक से धनु राशि में गोचर, इन तीन राशियों पर पड़ेगा बुरा असर

Venus Transit 2019 Effects शुक्र का गोचर वृश्चिक राशि से धनु राशि में 21 नवंबर 2019 से 15 दिसंबर 2019 के दिन हो रहा है, शुक्र का यह गोचर देव गुरु बृहस्पति की राशि में हो रहा है, ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार शुक्र को दैत्यों का गुरु माना जाता है और इनकी देव बृहस्पति से शत्रुता है, आइए जानते हैं शुक्र का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव डालेगा।;

Update: 2019-11-07 10:51 GMT

Venus Transit 2019 Effects : शुक्र का गोचर 21 नवंबर 2019 (Venus Transit In Sagittarius 2019) को यानी बृहस्पतिवार के दिन दोपहर 12:36 बजे वृश्चिक राशि (Scorpio) से धनु राशि (Sagittarius) में हो रहा है और 15 दिसंबर 2019 यानी रविवार को शाम 6:12 बजे तक इसी राशि में स्थित रहेगा। शुक्र को भोग विलास का कारक ग्रह माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र की स्थिति खराब होती है। उसे धन कमाने में बहुत संघर्ष करना पड़ता है। शुक्र का धनु राशि में गोचर करने पर 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है आइए जानते हैं।


मेष राशि शुक्र का गोचर (Mesh Rashi Shukra ka Gochar)

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर नवें भाव में होने जा रहा है। नवें भाव से भाग्य और धर्म का विचार किया जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ है। शुक्र के परिवर्तन के कारण आपको आपके भाग्य का साथ तो मिलेगा ही साथ ही आप इस समय में धर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगें। इस समय धार्मिक कार्यों में भाग लेने के कारण आपका मान- सम्मान भी बढ़ेगा। शुक्र का यह गोचर आपके न केवल आपके लिए बल्कि आपके छोटे भाई बहनों के लिए भी शुभ है।


वृषभ राशि शुक्र का गोचर (Vrisabh Rashi Shukra Ka Gochar)

वृषभ राशि के लिए शुक्र का गोचर आठवें भाव में होने जा रहा है। आठवें भाव से मृत्यु का विचार किया जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ नहीं कहा जा सकता। शुक्र का परिवर्तन होने के कारण आपको स्वास्थय संबंधी परेशानियां हो सकती है। इस समय में आपको खांसी, जुकाम आदि की भी समस्या हो सकती है। इस समय आपको अपने धन को लेकर भी सतर्क रहना चाहिए। अगर आप किसी को धन उधार दे रहें हैं या किसी से धन उधार ले रहे हैं तो आपके लिए यह समय शुभ नही है। 


मिथुन राशि शुक्र का गोचर (Mithun Rashi Shukra Ka Gochar)

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर सातवें भाव में होने जा रहा है। सातवें भाव से विवाह और व्यापार का विचार किया जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ है। शुक्र के परिवर्तन के कारण आपके वैवाहिक जीवन में चली आ रही सभी प्रकार की परेशानियां समाप्त हो जाएगी। यदि आप विवाह के योग्य हैं और आपका विवाह नहीं हो पा रहा है तो इस समय में आपका विवाह हो सकता है। वहीं यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको इस समय में अत्याधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। 


कर्क राशि शुक्र का गोचर (Kark Rashi Shukra Ka Gochar)

कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर छठे भाव में होने जा रहा है। छठे भाव से रोग और शत्रु का विचार किया जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन कर्क राशि के लिए अशुभ है। शुक्र का राशि परिवर्तन होने के कारण इन्हें मौसमी बिमारी हो सकती है। इस समय आपको सर्दी से होने वाले रोग भी सता सकते हैं। इसलिए आपको विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इसके अलावा आपको किसी महिला शत्रु से भी परेशानी हो सकती है। इसलिए आपको इस समय में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। 


 सिंह राशि शुक्र का गोचर (Singh Rashi Shukra Ka Gochar)

सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर पाचवें भाव में होने जा रहा है। पांचवें भाव से प्रेम और संतान का विचार किया जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ है। शुक्र का परिवर्तन होने के कारण आपके प्रेम सबंधों में मधूरता आएगी। यदि आपका साथी आपसे रूठा हुआ है तो आप इस समय में उसे मना सकते हैं। इसके अलावा जिन दंपत्तियों को संतान सुख की प्राप्ति नहीं हुई है। उसे इस समय में संतान सुख की प्राप्ति होगी और जिन लोगों की संतान पहले से है उन्हें संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। 


कन्या राशि शुक्र का गोचर (Kanya Rashi  Shukra Ka Gochar)

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर चौथे भाव में होने जा रहा है। चौथे भाव से सुख और माता का विचार किया जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ है। शुक्र के परिवर्तन के कारण आपके सुखों में वृद्धि होगी। यदि आप काफी समय से वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो आप इस समय में वाहन खरीद सकते हैं। यदि आपकी माता जी की सेहत खराब थी तो इस समय में उनकी सेहत भी ठीक हो जाएगी। वहीं दूसरी और कार्यक्षेत्र में आपके मान- सम्मान में भी वृद्धि होगी। 


 तुला राशि शुक्र का गोचर (Tula Rashi Shukra Ka Gochar)

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर तीसरे भाव में होने जा रहा है। तीसरे भाव से पराक्रम और छोटे भाई बहनों का विचार किया जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए सामान्य रहेगा। शुक्र के परिवर्तन के कारण आपके पराक्रम और भाग्य में वृद्धि तो होगी। लेकिन इस समय में आपका स्वास्थय भी खराब हो सकता है। वहीं दूसरी और आप अपनी शक्ति का दुरुपयोग भी कर सकते हैं।जिसकी वजह से आपको परेशनी हो सकती है। 


 वृश्चिक राशि शुक्र का गोचर (Vrishchik Rashi Shukra Ka Gochar)

शुक्र का गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए दूसरे भाव में होने जा रहा है। दूसरे भाव से धन और वाणी का विचार किया जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ है। शुक्र के परिवर्तन के कारण आपके धन में वृद्धि हो सकती है। इस समय में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं आपकी वाणी से भी लोग प्रभावित होंगे। आपके परिवार के लिए भी यह समय काफी अच्छा है। इस समय आपका अपने परिवार के साथ सामंजस्य स्थापित होगा। 


 धनु राशि शुक्र का गोचर (Dhanu Rashi Shukra Ka Gochar)

धनु राशि के लिए शुक्र का गोचर लग्न भाव में हो रहा है। लग्न भाव से शरीर का विचार किया जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए सामान्य रहेगा। शुक्र के परिवर्तन के कारण आपका स्वास्थय कुछ खराब हो सकता है। लेकिन आपको इस समय में वैवाहिक सुख की प्राप्ति हो सकती है। पति पत्नी में चली रही मतभेद की स्थिति अब ठीक हो जाएगी। इस समय में आप विलासिताओं की चीजों पर अपने धन को खर्च कर सकते हैं। 


मकर राशि शुक्र का गोचर (Makar Rashi Shukra Ka Gochar)

शुक्र का गोचर आपकी राशि के बारहवें भाव होने जा रहा है। बारहवें भाव से खर्च का विचार किया जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए अशुभ है। शुक्र के परिवर्तन के कारण आपके खर्चों में अधिकता होगी। इस समय में आप अपने धन को विलासिताओं की वस्तुओं को क्रय करने में खर्च करेंगे। जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। इस समय में आपका अपने किसी पुराने शत्रु से भी सामना हो सकता है और यदि वह महिला है तो आपको इस समय में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।


कुंभ राशि  शुक्र का गोचर (Kumbh Rashi  Shukra Ka Gochar)

कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर ग्यारहवें भाव में हो रहा है। ग्यारहवें भाव को आय भाव भी कहा जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है। शुक्र का परिवर्तन होने के कारण आपकी आय के नए मार्ग खुलेंगे और यदि आप नौकरी करते हैं तो आपकी आय में भी वृद्धि हो सकती है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आपके प्रेम संबंध और भी ज्यादा मजबूत होंगे। इस समय आपके लिए काफी शुभ है। इसलिए आपको इस समय का भरपूर लाभ उठाना चाहिए।


मीन राशि शुक्र का गोचर (Meen Rashi Shukra Ka Gochar)

शुक्र का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए दसवें भाव पर होने जा रहा है। दसवें भाव से कर्म का विचार किया जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ है। शुक्र के परिवर्तन के कारण आपको नौकरी में उच्चपद की प्रप्ति हो सकती है। इतना ही नहीं यदि आप काफी समय से नौकरी बदलने का विचार कर रहे थे तो इस समय में आप अपनी नौकरी बदल सकते हैं। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको इस समय में एक अच्छी नौकरी  की भी प्राप्ति हो सकती है।   

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News