शुक्र का तुला से वृश्चिक राशि में गोचर, इन तीन के लिए बुना मकड़जाल
Venus Transit 2019 शुक्र ग्रह का 28 अक्टूबर गोवर्धन पूजा पर तुला राशि से वृश्चिक राशि में परिवर्तन हो रहा है। शुक्र को दैत्यगुरु माना जाता है। कुंडली में विवाह, संतान, नौकरी, रूप और प्रभाव के योग शुक्र ही बनाते हैं। 21 नवंबर तक शुक्र वृश्चिक राशि में ही रहेगा, जिसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा, आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका आने वाला समय...;
शुक्र का गोचर 28 अक्टूबर 2019 (Venus Transit 2019) यानी सोमवार के दिन सुबह 8:45 बजे तुला (Libra) से वृश्चिक राशि (Scorpio) में हो रहा है और 21 नवंबर 2019 यानी गुरुवार को दोपहर 12:36 तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। शुक्र को राक्षसों का गुरु और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। जिन व्यक्तियों की कुंडली में शुक्र अच्छा होता है। उन्हें सभी ऐशों आराम आसानी से प्राप्त हो जाते हैं। शुक्र के गोचर का सभी राशियों पर शुभ और अशुभ दोनों प्रकार का प्रभाव पड़ेगा।शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर करने पर 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है आइए जानते हैं।
शुक्र का गोचर मेष राशि ( Venus Transist For Aries Sign)
मेष राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर आठवें भाव में होने जा रहा है। आठवें भाव से मृत्यु का विचार किया जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए अशुभ है। शुक्र के परिवर्तन के कारण आपको अत्याधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपकी सेहत खराब रह सकती है। आप इस समय व्यसनों का प्रयोग अधिक कर सकते हैं। इसलिए आपको व्यसनों से बचना चाहिए नहीं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
शुक्र का गोचर वृषभ राशि (Venus Transist For Taurus Sign)
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन सातवें भाव में होने जा रहा है। सातवें भाव से जीवनसाथी का विचार किया जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ है। शुक्र का परिवर्तन आपको वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त कराएगा। इस समय आप और आपका जीवनसाथी एक - दूसरे के और भी ज्यादा करीब आएंगे। आपका जीवनसाथी आपसे इस समय में अधिक प्रेम करने लगेगा। वहीं आपका स्वाभाव भी इस समय में काफी रोमांटिक रहेगा
शुक्र का गोचर मिथुन राशि (Venus Transist For Gemini Sign)
शुक्र का गोचर आपके छठे भाव में होने जा रहा है। छठे भाव से रोग और शत्रु का विचार किया जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए अशुभ है। शुक्र का परिवर्तन आपके स्वास्थय को खराब कर सकता है। इस समय में आपको सर्दी खांसी अत्याधिक रह सकती है।इसलिए इस समय में सेहत की और विशेष ध्यान दें। वहीं इस समय में आपको अपने खर्चों पर भी कंट्रोल करने की आवश्यकता है। आप इस समय बिना वजह के धन खर्च करते हैं। इसलिए सोच समझकर ही धन को खर्च करें।
शुक्र का गोचर कर्क राशि (Venus Transist For Cancer Sign)
शुक्र का गोचर आपके पांचवे भाव में होने जा रहा है। पांचवे भाव से संतान और प्रेम का विचार किया जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ है। शुक्र का परिवर्तन आपके चरित्र का खराब कर सकता है। इसलिए इस और विशेष ध्यान दें। अगर आप अपने पार्टनर से धोखा कर रहे हैं तो संभल जाएं नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। वैसे इस समय में आप प्रेम में खोए रहेंगे। विद्यार्थियों को भी इस समय में अपनी पढ़ाई की और विशेष ध्यान देना चाहिए।
शुक्र का गोचर सिंह राशि (Venus Transist For Leo Sign)
शुक्र का गोचर आपके चौथे भाव में होने जा रहा है। चौथे भाव से सुख और माता का विचार किया जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ है। शुक्र का परिवर्तन आपके सुखों को प्रभावित करेगा। इस समय में आप कोई वाहन आदि खरीद सकते हैं। वहीं इस समय में आपकी माता की सेहत बिल्कुल ठीक रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी इस समय आपका बोलबाला रहेगा। आपके उच्च अधिकारी आपसे खुश होंगे हो सकता है कि इस समय में आपका प्रमोशन भी हो जाए।
शुक्र का गोचर कन्या राशि (Venus Transist For Virgo Sign)
शुक्र का गोचर आपके लिए तीसरे भाव में होने जा रहा है। तीसरे भाव से पराक्रम और छोटे भाई बहनों का विचार किया जाता है। शुक्र का परिवर्तन आपके लिए सामान्य है। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण आप अपने सभी कार्यों को अपने पराक्रम के बल पर पूर्ण कर पाएंगे। यदि आपका कोई छोटा भाई या बहन अविवाहित है तो इस समय में उसका विवाह भी हो सकता है। आपका भाग्य भी इस समय में आपका पूरा साथ देगा।
शुक्र का गोचर तुला राशि ( Venus Transist For Libra Sign)
शुक्र का गोचर आपके लिए दूसरे भाव में होने जा रहा है। दूसरे भाव से वाणी और धन का विचार किया जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ है। शुक्र के परिवर्तन के कारण आपके धन में वृद्धि होगी। लेकिन इस समय में आपको शराब आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको अत्याधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए किसी भी रूप में शराब का सेवन बिल्कुल भी न करें।
शुक्र का गोचर वृश्चिक राशि (Venus Transist For Scorpio Sign)
शुक्र का राशि परिवर्तन आपके पहले भाव में होेन जा रहा है। पहले भाव से लग्न का विचार किया जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए अशुभ है। शुक्र के परिवर्तन के कारण आप थोड़े अहंकारी हो सकते हैं। इस समय में आप अत्याधिक दिखावा करेंगे। जिसकी वजह से आपको अपमानित होना पड़ सकता है। लेकिन इस समय में आपको वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। आप और आपके जीवनसाथी के बीच संबंधों में मधुरता आएगी।
शुक्र का गोचर धनु राशि (Venus Transist For Sagittarius Sign)
शुक्र का गोचर आपके बारहवें भाव में हो रहा है। बारहवें भाव से व्यय और खर्च का विचार किया जाता है। शुक्र का परिवर्तन आपके लिए अशुभ है।शुक्र का राशि परिवर्तन आपके खर्चों को बढ़ा सकता । इस समय में आप अपने दिखावे पर ज्यादा खर्च करेंगे। जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। वहीं आपको इस समय अपने शत्रुओं से भी नुकसान पहुंच सकता है। अगर आपको सर्दी, खांसी या जुकाम आदि की समस्या है तो इस समय में आपको अपनी सेहत की और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुक्र का गोचर मकर राशि (Venus Transist For Capricorn Sign)
शुक्र का गोचर आपके ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। ग्यारहवें भाव से आय का विचार किया जाता है। शुक्र का परिवर्तन आपके लिए शुभ है। शुक्र के परिवर्तन के कारण आपकी आय में बढ़ोतरी तो होगी ही साथ ही यदि आप किसी से प्रेम करते हैं और यदि वह आपसे नाराज है तो आप इस समय में उसे मना सकते हैं और जो लोग पार्टनर की तलाश कर रहे हैं उन्हें कोई नया पार्टनर मिल सकता है। शुक्र का यह गोचर आपके लिए अतिशुभ है। इसका भरपूर लाभ उठाएं।
शुक्र का गोचर कुंभ राशि (Venus Transist For Aquarius Sign)
शुक्र का गोचर आपके लिए दसवें भाव में होने जा रहा है। दसवें भाव से कर्म का विचार किया जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ है। शुक्र के परिवर्तन के कारण आपका नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। वहीं दूसरी और आपका अपने परिवार और रिश्तेदारों के बीच भी मान सम्मान भी बढ़ सकता है। यदि आप काफी समय से कोई वाहन खरीदना चाहते थे तो आप इस समय में वाहन खरीद सकते हैं और यदि आप नौकरी में परिवर्तन करना चाहते थे तो वह भी आप इस समय में कर सकते हैं।
शुक्र का गोचर मीन राशि (Venus Transist For Pisces Sign)
शुक्र का गोचर मीन राशि वालों के लिए नवें भाव में होने जा रहा है। नवें भाव से भाग्य का विचार किया जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति कराएगा। शुक्र के परिवर्तन के कारण आपके रुके हुए सभी काम बनने लगेंगे। आप इस समय में धार्मिक क्रियाकलापों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगें। इतना ही नहीं इस समय में आपका पराक्रम भी बढ़ा रहेगा।जिसकी वजह से आप किसी भी काम को बढ़ी आसानी से पूरा कर लेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App