Weekly Horoscope 1 December To 7 December 2019 / साप्ताहिक राशिफल 1 दिसंबर से 7 दिसंबर 2019

Weekly Horoscope 1 December To 7 December 2019 / साप्ताहिक राशिफल 1 दिसंबर से 7 दिसंबर 2019: 1 दिसंबर को विवाह पंचमी, वर्ल्ड एड्स दिवस, 2 दिसंबर को स्कन्द सष्टि, चम्पा षष्ठी, 4 दिसंबर को दुर्गा अष्टमी और 8 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी व्रत रखा जाएगा। इसके साथ ही बुध का गोचर तुला से वृश्चिक राशि 5 दिसम्बर 2019 को 10:46 पूर्वाह्न में हो रहा है। बुध का राशि परिवर्तन आपनी राशि पर सीधा प्रभाव डालेगा इसलिए आपको अपना साप्ताहिक राशिफल अवश्य जानना चाहिए। तो चलिए जानते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल 1 दिसंबर से 7 दिसंबर 2019...;

Update: 2019-11-30 18:45 GMT

Weekly Horoscope 1 December To 7 December 2019 / साप्ताहिक राशिफल 1 दिसंबर से 7 दिसंबर 2019: इस सप्ताह कि शुरुआत सबसे शुभ दिन विवाह पंचमी से हो रही है। विवाह पंचमी का पर्व इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इस दिन भगवान राम का विवाह देवी सीता माता से हुआ था, इसलिए हर साल मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष कि पंचमी तिथि को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इसके साथ ही बुद्धि रिद्धि सिद्धि के ग्रह बुध का तुला से वृश्चिक राशि में परिवर्तन हो रहा है, जो आपकी राशि को प्रभावी कारेगा इसलिए आपको बुरे प्रभावों से बचने के लिए साप्ताहिक राशिफल जान लेना चाहिए...

टिप्स ऑफ दी वीक (Tips Of The Week)

उड़ता हुआ पंछी हो या खिलता हुआ फूल, इंसान उस पर अपना अधिकार जमाना चाहता है। पंछी को कैद कर लिया जाता है और फूल को तोड़कर घर की सजावट में रख लिया जाता है। अधिकतर इंसान प्रेम के नाम पर सुंदर, प्रिय वस्तुओं और अपनों को कैद करने के भाव में रहते हैं। अगर हमें प्रेम करना नहीं आएगा तो कभी प्रार्थना भी नहीं कर सकेंगे क्योंकि प्रेम का ही इत्र प्रार्थना है। 


मेष (21 मार्च -19 अप्रैल)

हाल में शुरू किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। आपने बहुत जतन से किसी कार्य में अपना लंबा समय और मेहनत लगाई है, जो आने वाले 21 दिनों में पूर्णता को प्राप्त होगा। सृष्टि एवं ईश्वर ने आपकी इस मेहनत को स्वीकार किया है। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

शुभ रंग : पीला

शुभ अंक : 3


वृष (20 अप्रैल - 20 मई)

हमारे शारीरिक नेत्र जिस गहराई को नहीं देख पाते उस रोशनी, गहराई, समझ को हमारा तीसरा नेत्र बहुत अच्छे से देख और समझ पाता है। अपने इन दो शारीरिक नेत्रों को आराम देकर बंद आंखों से एवं खुले विचारों से ईश्वर के दिए गए ज्ञान को समझने की कोशिश करें। ईश्वर का आशीर्वाद आपके साथ है।

शुभ रंग : सुनहरा

शुभ अंक : 20

मिथुन (21 मई - 20 जून)

लंबे समय से चल रहा आपके भीतर का गहरा द्वंद्व, आपके अनुभव को कड़वा बना रहा है। भावी जीवन को बेहतर बनाने के लिए इस द्वंद्व से ऊपर उठने का प्रयास करें। आप अपने आपको एक ऐसे तनाव में महसूस करेंगे, जो दूसरों की चिंता से उपजी होगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 2


कर्क (21 जून - 22 जुलाई)

जो परिस्थितियां आपके सामने हैं, उसमें आप केवल एक बच्चे की भांति मासूमियत से भरकर आगे बढ़ें। जैसे एक बच्चा हर छोटी चीज में कुदरत के करिश्मे को देखकर अत्यंत प्रसन्न होता है, वैसे ही आप अपने अंदर इस अनुभव को प्राप्त करें। जीवन की कर दशा को खेल समझ कर उसका आनंद लें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 6


सिंह (23 जुलाई - 22 अगस्त)

इस समय आप जो भी कार्य कर रहे हैं, उसमें मनचाहा परिणाम पाने के लिए आपको पूरे ध्यान से उसे करने की जरूरत है। इस कार्य को संपन्न करने के लिए आपको पूरी तरह से उसमें लगना पड़ेगा। इस कार्य की संपन्नता के लिए आपको किसी समूह या व्यक्ति की भी जरूरत पड़ सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4


कन्या (23 अगस्त - 21 सितंबर)

आने वाले समय में आपको एक अद्भुत रोमांच का अनुभव होगा। यह कार्ड आपको अपने भीतर के डर को पीछे छोड़ कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। आप जो भी निवेश या नया कार्य कर रहे हैं, उसमें रिस्क होने के साथ-साथ एक अच्छा अनुभव भी प्राप्त होगा।

शुभ रंग : हरा

शुभ अंक : 5


तुला (22 सितंबर - 23 अक्टूबर)

आने वाले 6 दिनों से लेकर 6 सप्ताह के भीतर आप एक मनचाही सफलता को अनुभव करेंगे। इसी बीच आपको एक लंबा सफर तय करने का अवसर मिलेगा। यह सफर आपके कार्य को संपन्नता देगा और आपको नाम-शोहरत की भी प्राप्ति होगी। इसलिए जो कार्य मिले उसे पूरे मन से करें।

शुभ रंग : चांदी

शुभ अंक : 6


वृश्चिक (24 अक्टूबर - 21 नवंबर)

आगामी 2 दिनों से लेकर 2 सप्ताह के भीतर आपको काफी बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे समय में किसी तरह का बड़ा या महत्वपूर्ण फैसला न लें। आप भावुक हो सकते हैं लेकिन ऐसी दशा में स्वयं पर नियंत्रण रखें। किसी तरह के जोश और दबाव में आकर निर्णय न लें।

शुभ रंग : सफेद

शुभ अंक : 2


धनु (22 नवंबर - 21 दिसंबर)

आने वाले समय में व्यस्तता बढ़ने की संभावना है। अत्यंत व्यस्त होने के कारण रोजाना के कार्य को लेकर आपकी भाग-दौड़ बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में यह कार्ड आपको हिदायत देता है अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत का ध्यान रखते हुए थोड़ा अपने आपको भी समय दें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5


मकर (22 दिसंबर - 19 जनवरी)

आपकी वर्तमान परिस्थिति किसी खास कार्य को पूरा करने के लिए प्रयास को प्रेरित नहीं करती। यह समय जीवन के सामान्य अनुभवों को हासिल करने का है। आप अपना समय प्रकृति के सान्निध्य में ज्यादा से ज्यादा बिताएं। इससे आपको गहरी शांति और संतुष्टि प्राप्त होगी।

शुभ रंग : काला

शुभ अंक : 8


कुंभ (20 जनवरी - 18 फरवरी)

आने वाले 10 दिनों से 10 सप्ताह के भीतर आप एक गहरे बदलाव का अनु्भव करेंगे। आपके सभी ग्रह, कार्य, रिश्ते, सोच एक गहरे बदलाव को घोषित करते हैं। यह बदलाव आपके भीतर के संतुलन की भी परीक्षा लेगा। इस संतुलन को पाने के लिए आपको संयम से काम लेना होगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 10


मीन (19 फरवरी - 20 मार्च)

कभी न भूलें कि आप अपनी किस्मत के रचयिता खुद हैं। आप अपनी किस्मत को खुद बनाने के काबिल हैं, ईश्वर ने आपको इस आशीर्वाद के साथ दुनिया में भेजा है कि आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति करने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत होने वाली है।

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 10

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News