Weekly Horoscope 24 November To 30 November 2019 / साप्ताहिक राशिफल 24 नवंबर से 30 नवंबर 2019

Weekly Horoscope 24 November To 30 November 2019 (साप्ताहिक राशिफल 24 नवंबर से 30 नवंबर 2019) इस सप्ताह की शुरुआत 24 नवंबर प्रदोष व्रत से हो रही है। उसके बाद 25 नवंबर मासिक शिवरात्रि, 26 नवंबर मार्गशीष अमावस्या, दर्श अमावस्या, 27 नवंबर चंद्र दर्शन, इष्टि और 30 नवंबर को विनायक चतुर्थी जैसे बड़े त्योहार और व्रत पड़ रहे हैं, इसी के साथ चंद्रमा का अलग- अलग राशियों में गोचर भी आपकी राशि पर प्रभाव डालेगा। इसलिए आपको अपना साप्ताहिक राशिफल अवश्य जानना चाहिए तो चलिए जानते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल...;

Update: 2019-11-24 01:45 GMT

Weekly Horoscope 24 November To 30 November 2019 : साप्ताहिक राशिफल 24 नवंबर से 30 नवंबर 2019 / इस सप्ताह चंद्रमा 24 नवंबर को तुला राशि में, 26 नवंबर को वृश्चिक राशि में, 28 नवंबर को धनु राशि में और 30 नवंबर को मकर राशि में गोचर करेगा। चंद्रमा हर सवा दो दिन में अपनी राशि बदल देता है। चंद्रमा की स्थिति के कारण इसका असर आपके जीवन पर भी पड़ेगा और आपको शुभ और अशुभ दोनों तरह के परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इन बुरे प्रभावों से बचने के लिए आपको अपना साप्ताहिक राशिफल अवश्य जान लेना चाहिए तो चलिए जानते हैं साप्ताहिक राशिफल...

टिप्स ऑफ दी वीक (Tips Of The Week)

असली सवाल यह है कि भीतर तुम क्या हो, अगर भीतर गलत हो तो तुम जो भी करोगे, उससे गलत ही फलित होगा। भीतर के काले गहरे बादल को ध्यान के उजाले से दूर करें। एक सुलझा हुआ मन, स्पष्टता को जन्म देगा। और अगर तुम भीतर से सही हो, तो तुम जो भी करोगे, वह सही फलित होगा। इसलिए सबसे आवश्यक है कि निरंतर आत्मसमीक्षा करते रहें। 


मेष राशिफल 2019

आप खुद को दोषी मानने के बजाय अपने मनोबल को बढ़ाने पर काम करें। जिस चीज पर आपका वश नहीं, उसके लिए खुद को दोषी न मानें। आपके हाथ में केवल अपने लक्ष्य के प्रति कर्म करना लिखा है। अतीत में घटित बीती बातों से मिली सीख पर अपना ध्यान केंद्रित करें।

शुभ रंग-काला

शुभ अंक-8


वृष राशिफल 2019

यह कार्ड आपको सब्र रखने के लिए प्रेरित करता है। जैसे एक मां अपने आने वाले बच्चे का इंतजार करते हुए दुआएं मांगती है, आप भी आने वाले पल को बेहतर बनाने के लिए दुआ करें। पल-पल बदलते हुए वक्त पर नजर रखते हुए बिना किसी घबराहट के अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें।

शुभ रंग-मिट्टी

शुभ अंक-7

मिथुन राशिफल 2019

आपके भीतर की उत्तेजना, आपकी सहायक बन सकती है। आप अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें और खुद पर यकीन रखें। आपके भीतर ही सारी सृष्टि का वास है और आपके भीतर ही कार्य को पूरा करने की शक्ति है। सबसे आवश्यक यह है कि खुद पर पूरा भरोसा रखें, इसी से सभी कार्य संभव हैं।

शुभ रंग-संतरी, सफेद

शुभ अंक-1


कर्क राशिफल 2019

आप इस समय पर पूरा भरोसा रखते हुए अपने कार्य की तरफ आगे बढ़ सकते हैं। अनदेखे भविष्य की तरफ आप पूरी तरह से निडर होकर आगे बढ़ें। इस स्थिति में आपको सृष्टि की तरफ से पूरा आश्वासन और आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में अवश्य सफल होंगे।

शुभ रंग - नीला

शुभ अंक-4


सिंह राशिफल 2019

आप अपने रिश्तों को संवारने के लिए एक नया दृष्टिकोण दें। अपने शुरू किए कार्य को एक नए नजरिए से देखते हुए कुछ बदलाव करें। अपनी सोच को खुले आसमान की तरह विस्तार प्रदान करें। आने वाले समय में आप मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे।

शुभ रंग-सुनहरा

शुभ अंक-12


कन्या राशिफल 2019

बीते कुछ समय से आप अपने भीतर की कश्मकश और गहरे तनाव के कारण परेशान हो रहे हैं। आपके भीतर के तनाव के कारण ही आपको वर्तमान स्थिति में उलझन का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सबसे आवश्यक है कि अपने मन को शांत करने की कोशिश करें, इसी से समस्याओं का समाधान निकलेगा।

शुभ रंग-मिट्टी

शुभ अंक-7


तुला राशिफल 2019

वर्तमान स्थिति आपको समझौता करने के लिए मजबूर कर रही है। आप शांति बनाए रखने के कारण अपनी स्थिति में कुछ देर से समझौता कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में आपको घुटन का सामना करना पड़ सकता है। घर और व्यापार क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए आप समझौता करेंगे।

शुभ रंग-गुलाबी

शुभ अंक-6


वृश्चिक राशिफल 2019

आपके द्वारा की गई इनवेस्टमेंट का अच्छा नतीजा आपके सामने आएगा। आपने पिछले कुछ समय से किसी कार्य में अच्छी मेहनत, समय और पैसा लगाया है। यह कार्य अब संपन्न होने को है। अतीत में की गई मेहनत, पढ़ाई का फायदा आपको जरूर और बहुत जल्द मिलेगा।

शुभ रंग - पीला-लाल

शुभ अंक - 9


धनु राशिफल 2019

वर्तमान जीवन स्थिति आपके लिए गहरी और विचारणीय है। आपको इस परिस्थिति को समझने में अपना पूरा सहयोग देना पड़ेगा। हालांकि यह परिस्थिति ऊपरी स्तर पर बहुत आसान दिखती है मगर यह एक गहरी मानसिक परिस्थिति की तरफ इशारा करती है। इससे उबरने में बहुत संयम की जरूरत है।

शुभ रंग-हरा

शुभ अंक-5


मकर राशिफल 2019

आपकी साधना और कड़ी मेहनत के कारण आपको एक गहरी शांति का अनुभव होगा। आप अपनी ही साधना शक्ति, भक्ति में लीन होकर, किए गए परिश्रम का अच्छा नतीजा पाने के लिए तैयार रहें। जीवन में कुछ अच्छा घटित होने वाला है, तकलीफ भरे लंबे समय का अंत होने को है।

शुभ रंग-गुलाबी

शुभ अंक-6


कुंभ राशिफल 2019

आने वाले 3 दिनों से लेकर 3 सप्ताह के बीच में आप किसी गहरे नए अनुभव से गुजरेंगे। यह अनुभव आपकी जिंदगी में एक गहरा बदलाव लेकर आएगा। आप केवल अपने हृदय के चक्र को पूरी तरह से खुला रखें और ईश्वर के दिए इस उपहार का शुक्रिया अदा करें।

शुभ रंग-पीला

शुभ अंक-12


मीन राशिफल 2019

ईश्वर ने आपको अनेक सुंदर गुणों वाले उपहारों से नवाजा है। अपने इन उपहारों को अपनों के साथ साझा करें। भीतर की खुशी और रोशनी दूसरों के साथ बांटने से और बढ़ती है। आने वाले समय में धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। आने वाले समय में आपको अनेक वजहों से आनंद प्राप्त होगा।

शुभ रंग-लाल

शुभ अंक-9

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News