Weekly Horoscope 29 September To 5 October 2019 : साप्ताहिक राशिफल 29 सितंबर से 5 अक्टूबर 2019

Weekly Horoscope 29 September To 5 October 2019(साप्ताहिक राशिफल 29 सितंबर से 5 अक्टूबर 2019) इस सप्ताह की शुरुआत 29 सितंबर को अश्विन मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हो रही है और आज से ही शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो रहा है। 29 सितंबर को पहली नवरात्रि, 30 सितंबर को दूसरी नवरात्रि, 1 अक्टूबर को तीसरी नवरात्रि, 2 अक्टूबर को चौथी नवरात्रि और विनायक चतुर्थी, 3 अक्टूबर को पांचवी नवरात्रि और प्रदोष व्रत, 4 अक्टूबर को छठी नवरात्रि और 5 अक्टुबर को सातवीं नवरात्रि और सरस्वती आह्वाहन है।;

Update: 2019-09-28 14:42 GMT

Weekly Horoscope 29 September 2019 To 5 Octoberr 2019 (साप्ताहिक राशिफल 29 सितंबर से 5 अक्टूबर 2019) इस सप्ताह में शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ हो रहा है। जिसमें मां दुर्गा की पूजा आराधना की जाती है। इसके अलावा इस सप्ताह में 2 अक्टूबर को गांधी जंयती भी है। इसी के साथ इस हफ्ते में विनायक चतुर्थी, प्रदोष व्रत और सरस्वती आह्वाहन भी है ।ऐसे में कई शुभ अशुभ संयोग भी बन रहे हैं, इसलिए कोई भी शुभ काम करने से पहले आप अपना साप्ताहिक राशिफल जरूर जान लें, ताकि आप अशुभ चीजों से बच सको... 

टिप्स ऑफ दी वीक (Tips Of The Week)

भगवान केवल मंदिर, मस्जिद या गुरुद्वारे में नहीं मिलते बल्कि हर कण-कण में उसका अस्तित्व शामिल है। हम अपने बच्चों को ईश्वर की तस्वीर दिखा कर उनकी सोच को एक सीमा में बांध देते हैं। बल्कि अपने बच्चों को ईश्वर का वास हर उस चीज में दर्शाएं, जो उनके संपर्क में आए। इसे हम जीवन की परिक्रमा कहेंगे। 


मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल)

आने वाले तीन दिनों या तीन हफ्तों में आप नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। यह प्रोजेक्ट आप किसी पार्टनर या किसी टीम के साथ मिलकर शुरू करेंगे। यह कार्ड नवविवाहित महिलाओं के लिए गर्भधारण की खुशखबरी भी लेकर आया है। आप अपने घर और व्यवसाय में एक नई खुशहाली की उमंग पाएंगे।

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 3


वृष (20 अप्रैल - 20 मई)

आप बिल्कुल एक मासूम बच्चे के भाव की तरह अपने भीतर भी एक मासूमियत को महसूस करें। इस स्थिति में किसी तरह की खास सोच की जरूरत नहीं है। बल्कि आप इस स्थिति के अच्छे परिणाम के लिए एक बच्चे की भांति खेल-खेल में अपने कार्य को संपन्न करें।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक-21


मिथुन (21 मई – 20 जून)

आने वाले समय में आप यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। यह यात्रा आपके काम के सिलसिले को लेकर हो सकती है या फिर परिवार के साथ छुट्टी मनाने को लेकर हो सकती है। यादि यात्रा काम के सिलसिले को लेकर होती है तो आपके संपर्क ऐसे लोगों से होंगे जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 8


कर्क (21 जून – 22 जुलाई)

आपके मन में ऐसी चिंता बनी हुई है, जिससे आप लगातार परेशान हो रहे हैं, ऐसे विचारों को देर तक अपने मन में रखने से आप निराशा के शिकार हो जाएंगे। यह समय चिंता का नहीं बल्कि कुछ करने का है। ऐसे में आपको समस्या के कारणों को पत्ता लगाने और उससे उबरने की जरूरत है। इस समय को एक नई शुरुआत के रूप में देखें।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 8


सिंह (23 जुलाई – 22 अगस्त)

यह समय आपके लिए चुनौती से भरा समय है। इस बात को आप अच्छी तरह समझ लें कि ऐसा कोई वक्त नहीं, जो सदा के लिए रुक जाए। हर एक व्यक्ति, परिस्थिति या रिश्ते की अपनी एक उम्र होती है। कृपया जो गुजर गया है, उसे गुजर जाने दें और वर्तमान में जीने की आदत डालें।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 8


कन्या (23 अगस्त - 21 सितंबर)

आने वाले तीन दिनों से लेकर तीन हफ्तों में आप अपने आप को अकेला पाएंगे या आप जान-बूझकर अपनों से दूर जाने की सोचेंगे। आपको सुझाव है कि किसी तरह के नकारात्मक प्रभाव में आकर ऐसी गलती न करें। यह समय आपको अपने प्रियजनों के साथ बिताने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग- पीला

काला, शुभ अंक- 3


तुला (22 सितंबर – 23 अक्टूबर)

यह कार्ड प्रेरित करता है कि आप अतीत के बुरे विचारों और भविष्य की चिंता को छोड़कर वर्तमान में रहकर अपना जीवन सुखद करें। अंग्रेजी में वर्तमान को प्रेजेंट कहा गया है। जिसका मतलब उपहार होता है। ईश्वर के दिए गए इस उपहार को स्वीकार करें।

शुभ रंग- सफेद, संतरी

शुभ अंक- 2


वृश्चिक (24 अक्टूबर -21 नवंबर)

यह समय आपके लिए भरपूर खुशी का समय है। बहुत सी चुनौतियों को पार करने के बाद आपके जीवन में नया यह परिवर्तन आया है, जिसके कारण आप कमल के फूल की तरह खिल जाएंगे। यह बदलाव आपकी कड़ी मेहनत और दुआओं का फल है। कृपया इस समय का स्वागत करें।

शुभ रंग- गुलाबी और नीला

शुभ अंक- 6


धनु (22 नवंबर से 21 दिसंबर)

आने वाले नौ दिनों से लेकर नौ हफ्तों के बीच में आपका शुरू किया गया कार्य अच्छी तरह संपन्न होगा। आप इस कार्य को लेकर अत्यंत मेहनत से जुटे हुए हैं। इस कार्य के संपन्न होने के पीछे आपकी कड़ी मेहनत और दुआएं जुड़ी हैं। धैर्य के साथ आने वाले समय का इंतजार करें।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 9


मकर (22 दिसंबर -19 जनवरी)

आप अपना ध्यान बाहरी चिंताओं में न लगाएं, कृपया अपने भीतर विचारों के शोर को खत्म करने के लिए ध्यान में उतरें। ऐसी स्थिति में आपको रात्रि काल के ध्यान का बहुत फायदा होगा। चंद्रमा की ऊर्जा में अनचाहे विचारों को त्याग करने की कामना करके गहरी शांति अवस्था की तरफ बढ़ें।

शुभ रंग- सफेद, काला

शुभ अंक- 17


कुंभ (20 जनवरी - 18 फरवरी)

आने वाले दस दिनों से लेकर दस हफ्तों के बीच में आपके द्वारा शुरू किए गए कार्य अच्छी तरह संपन्न होंगे। अगर आप विदेश यात्रा की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह कार्ड खुशखबरी लेकर आया है। आपके संपर्क विदेशी लोगों के साथ बनेंगे और यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जरूरी कागजात की कार्रवाई पूरी होगी।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 10


मीन (19 फरवरी - 20 मार्च)

यह आपके हित में होगा कि अतीत से बाहर निकलकर वर्तमान में अपनी सोच को एकाग्र करें। अतीत की गलतियां, रिश्तों या निर्णय का बोझ अपने ऊपर न लादें। जो गुजर गया है, उसे गुजर जाने दें। पुरानी बातों को याद कर अपने आपको केवल तकलीफ दे रहे हैं।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 5

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News