Weekly Horoscope 3 November To 9 November 2019 : साप्ताहिक राशिफल 3 नवंबर से 9 नवंबर 2019, देवउठनी एकादशी से जागेगी इनकी किस्मत

Weekly Horoscope 3 November To 9 November 2019 (साप्ताहिक राशिफल 3 नवंबर से 9 नवंबर 2019) इस सप्ताह की शुरुआत 3 नवंबर छठ महापर्व से हो रही है। उसके बाद 4 नवंबर गोपाष्टमी, 5 नवंबर आंवला नवमी, अक्षय नवमी, गुरु का गोचर, 6 नवंबर सरस्वती पूजा, 7 आशा दशमी, 8 नवंबर को देवउठनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी, तुलसी विवाह, भीष्म पंचक, 9 कालिदास जयंती, प्रदोष व्रत जैसे बड़े त्योहार पड़ रहे हैं, जिसके साथ साथ साथ ग्रहों का भी राशि परिवर्तन हो रहा है जिसका सीधा असर आपकी राशि पर पड़ेगा इसलिए आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल...;

Update: 2019-11-02 11:15 GMT

Weekly Horoscope 3 November To 9 November 2019 : साप्ताहिक राशिफल 3 नवंबर से 9 नवंबर 2019 / इस सप्ताह देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन हो रहा है, गुरु का गोचर वृश्चिक राशि से अपनी राशि धनु राशि में हो रहा है, जिसके चलते कई उतार चढ़ाव आपके जीवन में आयेंगे इसलिए आपको इस सप्ताह सावधान रहने की आवश्यकता है, आइये जानते हैं साप्ताहिक राशिफल...

टिप्स ऑफ दी वीक (Tips Of The Week)

परम ज्ञान यानी बुद्धत्व की प्राप्ति होना कोई मिनटों का खेल नहीं कि आप यकायक ही जागरूक हो जाएंगे। यह तो जन्मों की साधना है, सालों की तपस्या का परिणाम होता है। हर छोटी जागरूकता, अंतिम चरम की तरफ एक कदम भरता है। हर बार अपने डर, लालच, मोह, क्रोध से मुक्ति पाना, अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ना होता है। इसीलिए उसकी प्राप्ति हेतु अपनी जागरूकता को सदैव बनाए रखना होगा।


मेष राशिफल 2019

आने वाले 6 दिनों से लेकर 6 सप्ताह के बीच में आप अत्यंत मानसिक बोझ महसूस कर सकते हैं। आप सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक थकावट भी अनुभव करेंगे। यह तनाव आपकी अपनी सोच के कारण हो सकता है। ऐसे में यह आपके हित में होगा कि आने वाली इस अवधि में किसी तरह का महत्वपूर्ण निर्णय न लें।

मेष राशि शुभ रंग-नीला

मेष राशि शुभ अंक-6


वृष राशिफल 2019

लंबे समय से आपने जो मेहनत की है, उसका फल आपको मिलने वाला है। किए गए निवेश का परिणाम आपके लिए हितकर सिद्ध होगा। किसी शुरू किए प्रोजेक्ट का उत्तम परिणाम मिलेगा। अगर आप किसी खास शख्स के इंतजार में हैं तो वो आपसे जल्द संपर्क करेगा।

वृष राशि शुभ रंग-सुनहरा

वृष राशि शुभ अंक-12

मिथुन राशिफल 2019

आने वाले कुछ समय में आप मानसिक परेशानियों से घिरे होने के कारण पूरी तरह से हताशा महसूस करेंगे। सारे दांव-पेंच लगाने के बावजूद भी आपको अपना चाहा नतीजा न मिल पाने के कारण आप मायूस हो सकते हैं। लेकिन धीरज से काम लें, यह समय भी जल्द गुजर जाएगा।

मिथुन राशि शुभ रंग-लाल

मिथुन राशि शुभ अंक-9


कर्क राशिफल 2019

आपके हर काम में देरी होने का कारण आपका आलसी स्वभाव है। इस आलस को छोड़कर अपना सारा ध्यान और ताकत, अपने करियर को बेहतर बनाने में लगाएं। दूसरों पर और वक्त पर इल्जाम लगाने से कुछ नहीं होगा। सृष्टि आपके प्रयास को पहचानती है और आपकी की गई मेहनत व्यर्थ नहीं होगी।

कर्क राशि शुभ रंग-लाल

कर्क राशि शुभ अंक-9


सिंह राशिफल 2019

आने वाले 2 महीनों में आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिलेगा, जिससे आपकी गहरी दोस्ती हो सकती है। बिजनेस में आप किसी पार्टनर की सोच रहे हैं तो यह आपके हित में होगा कि आगे बढ़कर इस मौके का फायदा उठाएं। किसी सहकर्मी से आपको सहायता मिल सकती है। किसी सहकर्मी से आपके प्रेम संबंध भी बन सकते हैं।

सिंह राशि शुभ रंग-गुलाबी

सिंह राशि शुभ अंक-2


कन्या राशिफल 2019

आप लंबे समय से किसी कार्य या प्रोजेक्ट को लेकर खूब मेहनत कर रहे हैं। आने वाले समय में आपकी मेहनत स्वीकारी जाएगी। आपके द्वारा शुरू किए गए काम को पूर्णता मिलेगी। आने वाले 9 सप्ताह में आपको अच्छा नतीजा देखने को मिलेगा।

कन्या राशि शुभ रंग- मैरून

कन्या राशि शुभ अंक-9


तुला राशिफल 2019

किसी काम को शुरू करने से पहले आपको किसी विशेषज्ञ से सलाह-मशविरा कर लेना चाहिए। अगर आप अपनी सेहत को लेकर परेशान हैं तो विलंब न करें, डॉक्टर से इलाज करवाएं। सृष्टि आपको अपनी भाषा में समझाने की कोशिश कर रही है। अपने भीतर की आवाज को सुनें।

तुला राशि शुभ रंग-पीला

तुला राशि शुभ अंक-3


वृश्चिक राशिफल 2019

जिस समस्या को लेकर आप इन दिनों परेशान हैं और समाधान चाहते हैं, वो आपके ही भीतर मौजूद है। जैसे बूढ़े, बीमार और मृत व्यक्ति को देखकर व्यथित सिद्धार्थ अपनी तपस्या से जीवन के सत्य को जान गए थे, वैसे ही आपके सवालों के उत्तर आपको ध्यान में मिल जाएंगे।

वृश्चिक राशि शुभ रंग-सुनहरा

वृश्चिक राशि शुभ अंक-7


धनु राशिफल 2019

आप अपने कठिन समय से विचलित हो रहे हैं। यह कठिन समय आपको निखारने के लिए है। जैसे सोने को आग में तपाकर ही खरा बनाना होता है, वैसे ही आपकी अग्नि परीक्षा आपको निखारेगी। साहस और हौसला बनाए रखें, बहुत जल्द समय बदलेगा और आप कुछ नया हासिल करेंगे।

धनु राशि शुभ रंग-मिट्टी का रंग

धनु राशि शुभ अंक-7


मकर राशिफल 2019

किसी भी कार्य में आने वाली कोई समस्या आपकी पूरी उपस्थिति और लगन की मांग करता है। आपको पूरी तरह अपने काम में जुट जाना चाहिए। किसी तरह का गलत निर्णय आपको भारी पड़ सकता है। तनावग्रस्त होने से काम नहीं चलेगा। एकाग्रता से ही आपको अपना काम संपन्न करना होगा।

मकर राशि शुभ रंग-हरा

मकर राशि शुभ अंक-5


कुंभ राशिफल 2019

आपके सामने आई स्थितियां आपके भीतर की सोच का परिचय देती हैं। अगर आप ही किसी के साथ तनाब भरी स्थिति का सामना करते हैं तो यह उलझन आपके भीतर की उलझन की ही परिचायक है। आपके भीतर के डर ही आपकी सच्चाई बनकर आपको डराते हैं। आपको केवल अपने आपको शांत करना है, और अपने आत्मबल को मजबूत करना है।

कुंभ राशि शुभ रंग-मिट्टी का रंग

कुंभ राशि शुभ अंक-7


मीन राशिफल 2019

आपका मन किसी नन्हे बच्चे की तरह है, जो खुले दरवाजे के पार जाकर खेल नहीं पा रहा क्योंकि आपके मन के भाव खुल नहीं पा रहे हैं। अपना ध्यान खुले दरवाजे पर लगाएं और बेपरवाह होकर बच्चों की तरह जी लें। आपको केवल अपनी आंखें खोलने की जरूरत है।

मीन राशि शुभ रंग-हरा

मीन राशि शुभ अंक-5

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News