Yogini Ekadashi 2019 : योगिनी एकादशी पूजा विधि और योगिनी एकादशी के लाभ

Yogini Ekadashi 2019 : योगिनी एकादशी का व्रत (Yogini Ekadashi Vrat) रखने वाले व्यक्ति को हजारों ब्राह्मणों को भोजन कराने का फल प्राप्त होता है। योगिनी एकादशी में पीपल के वृक्ष की पूजा को विशेष महत्व दिया जाता है। अगर आप भी योगिनी एकादशी का व्रत रखना चाहते हैं और आपको योगीनी एकादशी की पूजा विधि (Yogini Ekadashi Puja Vidhi in Hindi) और योगिनी एकदाशी के लाभ (Yogini Ekadashi Labh) के बारे में नहीं पता है तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे;

Update: 2019-06-28 04:54 GMT

Yogini Ekadashi 2019 : योगिनी एकादशी 2019 (Yogini Ekadashi 2019 ) का पर्व आज 28 जून 2019 (28 June 2019) को सूबह 6 बजकर 36 मिनट से 29 जून 2019 (29 June 2019) सूबह 6 बजकर 45 मिनट तक मनाया जाएगा। योगिनी एकादशी को हिंदू शास्त्रों (Yogini Ekadashi in Hindu Shastra) के अनुसार बड़ी ही पुण्य फल देने वाली एकादशी के रूप में जाना जाता है। योगिनी एकादशी को व्रत रखने वाले व्यक्ति को हजारों ब्राह्मणों को भोजन कराने का फल प्राप्त होता है। योगिनी एकादशी में पीपल के वृक्ष की पूजा को विशेष महत्व दिया जाता है। अगर आप भी योगिनी एकादशी का व्रत रखना चाहते हैं और आपको योगीनी एकादशी की पूजा विधि और योगिनी एकदाशी के लाभ के बारे में नहीं पता है तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं योगिनी एकादशी की पूजा विधि और योगिनी एकादशी के लाभ के बारे में....


इसे भी पढे : Diwali 2019 Importance : दीवाली का महत्व

योगिनी एकादशी पूजा विधि (Yogini Ekadashi Puja Vidhi)

1.योगिनी एकादशी के दिन सबसे पहले जल्दी उठें नहाधोकर साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद कुंभ की स्थापना करें।

2. कुंभ स्थापना के बाद भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद भगवान विष्णु की लाल पुष्प , अक्षत , नैवेध से पूजा करें।

3.इसके बाद भगवान विष्णु अक्षत लेकर भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें और अक्षत भगवान विष्णु को चढ़ा दें।

4.रात में भगवान विष्णु का जागरण करें

5. योगिनी एकादशी के दूसरे दिन व्रत का पारण करें और अंत में किसी निर्धन व्यक्ति या किसी ब्राह्मण को अन्न दान दें।


इसे भी पढे : Yogini Ekadashi 2019 : योगिनी एकादशी पर जानें भगवान विष्णु के राम अवतार का रहस्य

योगिनी एकादशी के लाभ (Yogini Ekadashi Ke Labh)

1.अगर आपको बार- बार अपयश का सामना करना पड़ता है। तो योगिनी एकादशी के व्रत से आपको मान -सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

2. योगिनी एकादशी के व्रत से आपको अट्ठासी हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने का लाभ हो सकता है।

3.अगर आपने कभी गलती से पीपल का वृक्ष काट दिया हो तो आपको योगिनी एकादशी का व्रत पीपल को काटने के श्राप से मुक्त कर सकता है।

4.योगिनी एकादशी के दिन पीपल की विधि - विधान से पूजा करने पर सभी सुखों की प्राप्ति होती है।

5.योगिनी एकादशी का व्रत रखने वाले व्यक्ति को सभी रोगों से मुक्ति मिलती है।

6.योगिनी एकादशी का व्रत रखने वाले व्यक्ति रूप और गुण दोनों की प्राप्ति होती है।

7.योगिनी एकादशी का व्रत रखने वाले व्यक्ति के पास कभी भी धन की कोई कमीं नहीं रहती और उसे जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होती है।

8.योगिनी एकादशी के दिन किसी निर्धन व्यक्ति को अन्न का दान करने से घर में हमेशा अन्न का भंडार भरा रहता है।

9.योगिनी एकादशी में चावल का बिल्कुल प्रयोग न करें नहीं तो आपको भगवान विष्णु के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।

10. योगिनी एकादशी के दिन भगवान मां लक्ष्मी का पूजन करने से हमेशा धन लाभ होता रहता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News