भोपाल पहुंचे स्वामी अग्निवेश ने पीएम मोदी और साध्वी प्रज्ञा पर जमकर साधा निशाना, कहा - दिग्विजय के पक्ष में करेंगे प्रचार
स्वामी अग्निवेश ने भोपाल में साध्वी प्रज्ञा सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा को प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने उम्मीदवार बनाया, जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि उनके ऊपर संगीन अपराध दर्ज है।;
भोपाल। स्वामी अग्निवेश ने भोपाल में साध्वी प्रज्ञा सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा को प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने उम्मीदवार बनाया, जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि उनके ऊपर संगीन अपराध दर्ज है। अगर साध्वी प्रज्ञा में श्राप देकर मारने की शक्ति थी तो मसूद अजहर को श्राप देतीं तो वह भस्म हो जाता। स्वामी अग्निवेश ने साध्वी को संत मानने से इनकार कर दिया है। स्वामी अग्निवेश ने कहा कि जिस पर आतंकवाद के गंभीर आरोप है उसे संत नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि वह भोपाल के कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
इसके साथ ही स्वामी अग्निवेश ने पीएम मोदी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बिन बुलाए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री घर जाकर बिरयानी खाते हैं। पिछले 5 वर्षों को देख कर मुझे बहुत दुख के साथ कहना पड़ता है कि अब तक देश में सबसे ज्यादा झूठा प्रधानमंत्री हम देख रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App