सलमान खान की बड़ी मुश्किले दर्ज हुआ एक और 'पुलिस केस'
सलमान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले से ही पुलिस केस में उलझे सलमान खान के खिलाफ एक पुलिस केस और दर्ज हो गया है।;
सलमान खान के खिलाफ मुंबई में एक और केस दर्ज हो गया है। एक व्यक्ति ने अपना फोन छीनने और उसके साथ बदसलूकी करने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता सलमान खान का एक वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रहा था जब वह मुंबई की सड़कों पर साइकिल चला रहे थे। उसी दौरान सलमान खान को गुस्सा आ गया और उन्होंने वीडियो बना रहे व्यक्ति का फोन छीन लिया और उन्हें बदसलूकी की।
सलमान खान के खिलाफ बुधवार शाम को मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज की गई। शिकायतकर्ता ने सलमान खान पर अपना फोन छीनने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि जब सलमान मुंबई के लिंकिंग रोड पर साइकिल चला रहे थे तो उन्होंने सलमान के बॉडीगार्ड से अनुमति ली और अपनी गाड़ी में बैठे-बैठे उनका वीडियो बनाने लगे जबकि सलमान की तरफ से दर्ज शिकायत में कहा गया कि वो बिना सलमान की अनुमति के उनका वीडियो बना रहे थे।
इस मामले में सलमान खान के बॉडीगार्ड द्वारा भी एक क्रॉस-शिकायत दर्ज करवा दी गई है। जिसमें कहा गया है कि वह व्यक्ति सलमान के पीछा कर रहा था और उनकी सहमति के बिना वीडियो शूट करने की कोशिश कर रहा था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App