सुहागरात के दिन अभिषेक ने तोड़ दिया था बेड, पहली रात के कारनामे से 2 दिन तक नाराज रही थीं ऐश्वर्या
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस कपल को पिछले कुछ समय से एक साथ देखा गया है, जिसमें करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी भी शामिल है। इस पार्टी में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के अलावा सलमान खान भी नजर आए।;
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस कपल को पिछले कुछ समय से एक साथ देखा गया है, जिसमें करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी भी शामिल है। इस पार्टी में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के अलावा सलमान खान भी नजर आए। लंबे समय के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब ऐश्वर्या राय और सलमान खान को एक ही छत के नीचे देखा गया है। कुछ दिन पहले अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को भी IIFA 2022 के सेलिब्रेशन में एक साथ देखा गया था। हाल ही में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का एक पुराना इंटरव्यू वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों अपने हनीमून की कहानी सुनाते नजर आ रहे हैं जिसमें अभिषेक बच्चन की एक गलती से बिस्तर टूट गया था।
कपल्स ने अपने शादीशुदा रिश्ते को बखूबी निभाया है और इन दोनों की जोड़ी को देखकर हर कोई इनकी तारीफ करता नजर आ रहा है.। शादी के कई साल बाद भी इन दोनों कपल्स का प्यार एक दूसरे के लिए कम नहीं हुआ है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की एक बेटी आराध्या बच्चन भी है जो 11 साल की है और जैसे-जैसे वह बड़ी हो रही है वह धीरे-धीरे खूब सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें दोनों एक दूसरे की टांग खींचते नजर आ रहे हैं, जिसमें ऐश्वर्या ने बताया कि कैसे हनीमून पर सुहागरात के दिन अभिषेक ने बेड तोड़ दिया था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन के साथ तभी रिलेशनशिप में आईं, जब उनका सलमान खान से ब्रेकअप हो गया था। अभिषेक बच्चन के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद उन्होंने उनसे शादी भी कर ली। आपको बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक शादी से पहले एक दूसरे को अच्छी तरह जानते थे। वायरल हो रहे इस वीडियो में अभिषेक ने बताया कि कैसे हनीमून के दिन उनकी वजह से बिस्तर टूट गया था। दरअसल अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय के साथ मजाक करने के लिए बेड के सारे पेंच ढीले कर दिए थे और जैसे ही ऐश्वर्या उनके ऊपर बैठी वो बेड के साथ गिर पड़ीं और इस वजह से उन्होंने अभिषेक बच्चन से 2 दिन तक बात नहीं की थी।