बेटे के जन्म के बाद गीता बसरा को मिली अस्पताल से छुट्टी, पति हरभजन सिंह के साथ घर जाते वक्त किया गया स्पॉट

हाल फिलहाल में गीता बसरा और हरभजन सिंह दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा ने पिछले हफ्ते ही बेबी बॉय को जन्म दिया है। बुधवार को हरभजन और गीता को हॉस्पिटल के बाहर देखा गया।;

Update: 2021-07-14 13:01 GMT

हाल फिलहाल में गीता बसरा (Geeta Basra) और हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा ने पिछले हफ्ते ही बेबी बॉय को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए दी थी। बुधवार को हरभजन और गीता को हॉस्पिटल के बाहर देखा गया। सोशल मीडिया पर एक जर्नलिस्ट ने वीडियो शेयर किया जिसमें देखा जा सकता है कि गीता अपने पति हरभजन और दोनो बच्चों के साथ दिखायी दे रहीं है।

गीता और हरभजन का ये वीडियो, फोटोजर्नलिस्ट वरिंदर चावला (Varinder Chawla) के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियों में हरभजन सिंह, गीता बसरा और उनकी बेटी दिखायी दे रही है। इस वीडियो में हरभजन न्यूबॉर्न बेबी को बेबी कैरियर में लिए दिखायी दे रहें हैं। इसमें गीता और उनकी बेटी, हिनाया हीर प्लाहा को सेम व्हाइट कलर की ड्रेस और मास्क के साथ नजर आ रहें हैं। वहीं हरभजन काले रंग की फुल स्लीवस टी-शर्ट के साथ नीले रंग की डेनिम पैंट पहने हुए थे और उन्होंने काली टोपी के साथ मास्क भी लगाया हुआ था। यहां देखिए वीडियों...

आपको बता दें कि क्रिकेटर हरभजन सिंह और गीता बसरा की शादी साल 2015 के अक्टूबर की 29 तारीख को हुई थी। गीता ने फिल्मों में अपना डेब्यू साल 2006 में आयी फिल्म 'दिल दिया है' (Dil Diya Hai) से किया था। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर इमरान हाशमी नजर आए थे। गीता अपनी पहली फिल्म के बाद से ही हरभजन सिंह को डेट कर रही थी। शादी के 1 साल बाद साल 2016 में दोनों की पहले बेटी हिनाया का जन्म हुआ। इसके बाद 10 जुलाई को गीता ने अपने बेटे को जन्म दिया है। 

Tags:    

Similar News