अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया को अंतिम विदाई देनें पहुंचे तमाम बॉलीवुड सेलेब्स, देखें फोटोज़
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का आज बुधवार सुबह को निधन हो गया। एक्टर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए दी थी। एक्टर की मां का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर हुआ है। अक्की की मां को अंतिम विदाई देने बॉलीवुड के कई सेलेब्स श्मशान घाट पर पहुंचे थे।;
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मां अरुणा भाटिया (Aruna Bhatia) का आज बुधवार सुबह को निधन हो गया। एक्टर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए दी थी। एक्टर की मां का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर हुआ है। इस दौरान वहां पर अक्षय कुमार के साथ उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) और बेटी नितारा (Nitara) भी मौजूद थी। विले पार्ले स्थित श्मशान घाट में इस दौरान कई बॉलीवुड सेलेब्स को देखा गया।
वीडियो जर्नलिस्ट विरल भयानी ने इस दौरान की कई फोटोज़ और वीडियोज़ को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। अक्की की मां के अंतिम संस्कार के बाद रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), साजिद खान (Sajid Khan), रमेश तोरानी, करन कपाड़िया, रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) जैसे कई बॉलीवुड सितारों को श्मशान से बाहर निकलता हुआ देखा गया। फोटो जर्नलिस्ट ने रोहित शेट्टी का एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें डायरेक्टर अक्षय की मां के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचते हुए दिखाई दे रहे हैं।
अक्षय का अपनी मां के साथ बॉन्ड काफी तगड़ा था और अब उनके चले जाने के बाद एक्टर काफी मायूस हैं। एक्टर ने अपने मां के निधन की जानकारी को ट्वीट करते हुए लिखा था कि उनकी मां उनके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी और उनके चले जानें के बाद एक्टर किस तरह के दर्द से गुज़र रहे हैं। एक्टर ने अपने पहले के कई इंटरव्यू में इस बात का ज़िक्र किया है कि वह अपनी मां के कितना करीब हैं। कई साल पहले दिए गए अपने एक मीडिया इंटरव्यू में अक्की ने कहा था, "एक मां और उसके बेटे के बीच का बंधन इतना मजबूत है फिर भी इतना कोमल ... हमारे बीच कुछ भी नहीं आ सकता है, कोई भी मील या कॉन्टिनेंट हमें हर दिन एक-दूसरे को यह बताने से रोक नहीं सकता है कि मैं उनके बिना कुछ भी और कोई भी नहीं होता।"