रणबीर-आलिया की बेटी 'राहा' नाम से जानी जाएगी, एक्ट्रेस ने अलग-अलग भाषा में बताया अर्थ

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को अपनी बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद से ही फैंस कपूर खानदान की लाडली का नाम जानने के लिए बेताब थे। आलिया-रणबीर ने बेटी का नाम साझा करके इसका अर्थ भी बताया है।;

Update: 2022-11-25 05:50 GMT

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Daughter Name: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी महीने अपने जीवन में बेटी का स्वागत किया है। इसके बाद से ही फैंस कपूर खानदान की नन्ही परी का नाम जानने के लिए बेताब है। वहीं, आलिया-रणबीर भी अपनी बेटी संग जिंदगी इंजॉय कर रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम सोशल मीडिया के जरिए खुलासा कर दिया है। 

आलिया ने पोस्ट शेयर कर बताया बेटी का नाम

दरअसल, आलिया भट्ट ने कहा था कि अपनी बेटी का नाम रखने में कोई जल्दबाजी नहीं करेंगी। आखिरकार दो सप्ताह तक सभी की सलाह सुनने और विचार करने के बाद कपल ने अपनी बच्ची का नाम फाइनल कर लिया है। साथ ही 'राहा' के नाम का अर्थ भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर आलिया ने अपनी पोस्ट में लिखा- 'राहा' नाम उनकी बुद्धिमान दादी नीतू कपूर ने चुना है। इसके बहुत सारे सुंदर अर्थ हैं।' एक्ट्रेस ने आगे बताया कि राहा का असल में मतलब दिव्य पथ से है।

अलग-अलग भाषाओं में 'राहा' का अर्थ

आलिया भट्ट ने अलग-अलग भाषाओं में भी अपनी बेटी का नाम बताया है। पोस्ट के कैप्शन में आलिया ने कहा, 'संस्कृत में राहा एक वंश बढ़ाने का प्रतीक है। बांग्ला भाषा में इसे आराम, कम्फर्ट और राहत के तौर पर जाना जाता है। वहीं, अरबी में राहा नाम को शांति से जोड़ा जाता है। इस नाम का मतलब खुशी, स्वतंत्रता और आनंद से भी होता है। हमारी बेटी के नाम का पहला शब्द हम सभी ने महसूस किया है। थैंक्यू राहा।'

सेलेब्स लुटा रहे आलिया की बेटी पर प्यार

आलिया भट्ट की बेबी का नाम रिवील होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस समेत सेलेब्स भी एक्ट्रेस को जमकर बधाई उनकी बेटी 'राहा' के नाम को लेकर दे रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के कैप्शन में लिखा 'राहा क्या मैं आपको पकड़ सकती हूं। अब मैं और इंतजार नहीं कर पा रही हूं।' इसके अलावा अर्जुन कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक सेलेब्स आलिया-रणबीर की बेटी को खूब आशिर्वाद दे रहे हैं।

Tags:    

Similar News