Animal: रणबीर कपूर की फिल्म को देखकर खुद को रोक नहीं पाई आलिया भट्ट, बोली- खतरनाक

फिल्म डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा और बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आलिया भट्ट फिल्म देखने के बाद खुद को रोक नहीं पाई। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह फिल्म के बारे में बताते हुए नजर आ रही हैं। वहीं वह अपनी टीशर्ट को लेकर भी चर्चा में है।;

Update: 2023-12-01 07:00 GMT

Entertainment News: फिल्म डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा और बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'एनिमल' (Animal) 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आलिया भट्ट फिल्म देखने के बाद खुद को रोक नहीं पाई। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह फिल्म के बारे में बताते हुए नजर आ रही हैं। वहीं वह अपनी टीशर्ट को लेकर भी चर्चा में है। 

दरअसल, रणबीर कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट गुरुवार को मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची थीं। इस दौरान आलिया ने ब्लैक कलर का ब्लेजर और पैंट पहनी थी। ब्लेजर के अंदर आलिया ने व्हाइट टी-शर्ट पहनी थी, जो काफी यूनिक थी। इस टी-शर्ट पर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का पोस्ट बना हुआ था। वह अपने पति रणबीर की फिल्म का प्रमोशन करते हुए नजर आईं। जब आलिया फिल्म देखकर लौट रही तो पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और उनसे पूछा कि  आलिया जी आपको फिल्म कैसी लगी। इस पर आलिया ने दो बार कहा खतरनाक, खतरनाक। 

 वीडियो में आप देख सकते हैं कि आलिया काफी कूल लग रही हैं। वहीं वीडियो मेें आलिया भट्ट मां और रणवीर की मां नीतू कपूर भी उनके साथ हैं। वहीं रणबीर कपूर भी भीड़ में घिरे हुए नजर आ रहे हैं। 



बता दें कि इस फिल्म में रणवीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी लीड किरदार में है। इस फिल्म को संदीप रेड्डा वांगा ने निर्देश किया है। थियेटर में रिलीज होने से पहले फिल्म की एक स्पेशन सिक्रिनिंग रखी गई थी। जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंची थी। इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह फिल्म रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म होगी। वहीं दावा किया जा रहा है कि पहले हफ्ते में यह फिल्म 100 करोड़ रुपये की कमाई करेगी। 


ये भी पढ़ें- Randeep Hooda Wedding: शादी के बाद पहली बार लिन लैशराम के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आए रणदीप हुड्डा

Tags:    

Similar News