चंडीगढ़ में अंकित गुप्ता ने किया प्रियंका चौधरी का ग्रैंड वेलकम, फैंस लुटा रहे फोटोज पर प्यार

चंडीगढ़ में प्रियंका चौधरी का अंकित गुप्ता ने स्पेशल वेलकम किया। इस दौरान की फोटोज पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब प्यार बरसा रहे हैं। क्या आपने देखी फोटोज।;

Update: 2023-02-26 13:12 GMT

Priyanka Choudhary: टीवी सीरियल उड़ारिया में तेजो का रोल निभाने वाली प्रियंका चौधरी किसी परिचय की मोहताज नहीं रही हैं। बिग बॉस 16 का हिस्सा बनने के बाद तो उन्होंने अपनी पहचान घर-घर में कायम की है। बीबी हाउस में अंकित गुप्ता के साथ एक्ट्रेस की कमाल की लव केमिस्ट्री देखने को मिली थी। दोनों ने खुद को एक दूसरे का अच्छा दोस्त ही बताया है। हालांकि, लोगों ने उनके प्यार के रिश्ते को लवबर्ड्स का टैग दे दिया। अब प्रियंका चंडीगढ़ पहुंची। जहां उनका शानदार स्वागत अंकित गुप्ता ने किया। इस दौरान की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

अंकित ने दिया प्रियंका चौधरी को सरप्राइज

प्रियंका चाहर चौधरी के स्वागत के लिए अंकित गुप्ता ने खास पार्टी आयोजित की। टीवी सीरियल स्टार अंकित ने प्रियंका के लिए एक खास केक मंगवाया था, जिसे उन्होंने शूटिंग सेट पर काटा। इस दौरान प्रियंका चाहर चौधरी के साथ उनकी पूरी सॉन्ग की टीम भी मौजुद थी। इस सरप्राइज से प्रियंका की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। इसके बाद वो अपने रयूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड अंकित गुप्ता को भी केक खिलाया। इसके बाद तो दोनों के फैंस के बीच उम्मीदें जग गई कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें कि सलमान खान ने भी दोनों के रिश्ते को लेकर कई बार शो के दौरान पूछा था कि वो क्या गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड है, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया है।

सोशल मीडिया पर छाई प्रियंका और अंकित की फोटोज

सोशल मीडिया पर प्रियंका और अंकित की इस दौरान की फोटोज काफी ज्यादा वायरल हो रही है। दोनों के वर्कफ्रंट को लेकर बात करें तो वो बेहद जल्द एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। इसी के सिलसिले में प्रियंका चंडीगढ़ पहुंची है। फिलहाल दोनों की फोटोज देखकर उनके चाहनेवालों ने एक बार फिर उनका नाम आपस में जोड़ दिया है। दोनों की मुलाकात की ये प्यारी तस्वीरें उनके फैंस के बीच खूब छाई हुई है। 


Tags:    

Similar News