अर्जुन कपूर, अंशुला, रिया और करण बूलानी हुए कोरोना पॉजिटिव, स्टोरी शेयर कर दी जानकारी
भारत में कोरोना केस (Corona Case) लगातार बढ़ रहें हैं,वहीं अब कोरोना बॉलीवुड (Bollywood) में भी अपने पैर पसार रहा है। हाल ही में खबर आई है कि एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), उनकी बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor), अनिल कपूर (Anil Kapoor) की दूसरी बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) और उनके पति करण बूलानी (Karan Boolani) कोरोना पॉजिटिव (Covid Positive) पाए गए हैं।;
भारत में कोरोना केस (Corona Case) लगातार बढ़ रहें हैं, जिसे लेकर दिल्ली में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी कर दिया गया है। वहीं अब कोरोना बॉलीवुड (Bollywood) में भी अपने पैर पसार रहा है। पहले जहां करीना कपूर (Kareena Kapoor_ और अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) के कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) होनें की खबर सामने आई थी, वहीं अब खबर आई है कि एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), उनकी बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor), अनिल कपूर (Anil Kapoor) की दूसरी बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) और उनके पति करण बूलानी (Karan Boolani) कोरोना पॉजिटिव (Covid Positive) पाए गए हैं। ये सभी सेलेब्स इस समय होम क्वारंटाइन में हैं।
अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से स्टोरी शेयर करते हुए रिया कपूर ने अपने कोरोना पॉजिटिव होनें की जानकारी फैंस को दी है। उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा, "हां, मैं अत्यधिक सावधान रहने के बावजूद कोविड पॉजिटिव हूं। लेकिन यह महामारी का नेचर है। निश्चित नहीं है कि मेरी या किसी की निजी स्वास्थ्य जानकारी समाचार या गपशप क्यों है। यह जानकारी केवल सरकारी और चिकित्सा निकायों के लिए होनी चाहिए ताकि वे अपना काम कर सकें और गपशप साइटों पर नहीं। यह अजीब है।"
रिया ने आगे लिखा, "मैं और मेरे पति आईसोलेट कर रहे हैं और सभी निर्धारित दवाएं और सावधानियां बरत रहे हैं। हमने कल रात पहली बार फ्रोजन भी देखी। यह बहुत अच्छी थी। मुझे मेरी बहन (सोनम कपूर) की बहुत याद आई। चॉकलेट को छोड़कर सब कुछ खराब लग रहा है, मेरी सिर में दर्द होता है और मैं अब भी आभारी हूं कि मुझे यह वैसा ही मिला जैसा मैंने किया और हम कुछ ही समय में ठीक हो जाएंगे। यह सुनिश्चित करने के लिए कि हम ठीक हैं, हम ज्यादा खराब नहीं हैं, जांच के लिए धन्यवाद। हम आपसे प्यार करते हैं।" वहीं अर्जुन कपूर इस समय दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। इससे पहले वह सितंबर 2020 में कोविड-19 संक्रमित पाए गए थे। इस बात की जानकारी अर्जुन ने पोस्ट शेयर करते हुए दी थी।