आलिया नहीं बल्कि इस सेलिब्रिटी के साथ ताजमहल देखने पहुंचे रणबीर, अर्जुन कपूर ने ली चुटकी
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चा में बने हैं। इस कपल ने भले ही खुलकर इस बारे में बात नहीं की हो लेकिन अब इस लव स्टोरी से हरकोई वाकिफ है। वहीं उनके रिलेशनशिप पर दूसरे सेलेब्स भी मस्ती मजाक करते दिख रहे हैं। इस बात का प्रूफ है हाल ही में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के द्वारा शेयर किया गया पोस्ट।;
बॉलीवुड के मोस्ट डिमांडेड और चर्चित कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चा में बने हैं। इस कपल ने भले ही खुलकर इस बारे में बात नहीं की हो लेकिन अब इस लव स्टोरी से हरकोई वाकिफ है। वहीं उनके रिलेशनशिप पर दूसरे सेलेब्स भी मस्ती मजाक करते दिख रहे हैं। इस बात का प्रूफ है हाल ही में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के द्वारा शेयर किया गया पोस्ट। अपने नए पोस्ट में एक्टर ने अलिया को खुलेआम चिढाया है और उनकी चुटकी ली है।
दरअसल फिल्ममेकर लव रंजन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अलीशा वैद से आगरा में शादी की और इस शादी में कई सेलेब्स शिरकत करते नजर आए। इस लिस्ट में श्रधा कपूर, रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर सहित कई सेलेब्स शामिल हुएहाल ही में फिल्ममेकर लव रंजन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अलीशा वैद से आगरा में शादी की। वहीं शादी के बाद सेलेब्स आगरा में ताजमहल का दीदार करने भी पहुंचे। रिपोर्ट्स की माने तो रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर भी साथ में ताजमहल देखने गए।
अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर इस टूर का एक फोटो शेयर किया है जिसमें ताजमहल का लॉन्ग शॉट और अर्जुन का एक्सट्रीम क्लोज शॉट है जिसके फोटोग्राफर हैं रणबीर कपूर। अर्जुन कपूर ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "जब आर्टिस्ट रणबीर कपूर, ताज और मुझे देखकर प्रेरित हुए।" अर्जुन कपूर इतना पर ही नही रुके और इस फोटो के साथ ताजमहल को टैग न करते हुए आलिया को टैग कर लिया।
बस फिर क्या था अर्जुन कपूर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा है। लोग इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और रणबीर कपूर को बेस्ट फोटोग्राफर भी बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स सहित फैन्स इस फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं। इस फोटो पर राकुल प्रीत सिंह ने कमेन्ट कर कहा, "हाहाहा आखिर आप दोनों ताजमहल घूम कर आ गए हैं।" वहीं एक यूजर ने कमेन्ट में लिखा, "आलिया भट्ट को यूं टैग करना हमें बहुत पसंद आया।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "क्यूट फोटो।" गौरतलब है कि आलिया और रणबीर के रिलेशनशिप को लेकर लम्बे समय से कयास लगाए जा रहे हैं कि ये सेलेब्स जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों काफी समय से एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं।