Arjun Kapoor ने अपने Chachu को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई, अनिल कपूर भी कहेंगे Jhakkas!
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) 24 दिसंबर को अपना 65वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं, सुबह से ही उनके फैन्स उन्हें बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने भी अपने 'झक्कास चाचू' को बर्थडे विश किया है।;
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) 24 दिसंबर को अपना 65वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं, सुबह से ही उनके फैन्स उन्हें बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने भी अपने 'झक्कास चाचू' को बर्थडे विश किया है।
दरअसल, अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनिल कपूर के साथ कई तस्वीरों को शेयर किया है। जिसमें उन्होंने दिखाया है कि अनिल कपूर की उम्र दिन-ब-दिन घटती जा रही है, उनके फिटनेस का हर कोई कायल है। 2060 तक अर्जुन कपूर अपने चाचा अनिल कपूर के सामने बुढ्ढे लगने लगेंगे।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा- 'यूथ का खजाना जौशिला जवानी का नमूना, सिर्फ Evergreen ही नहीं, ऐसी Everlasting beauty कभी देखी ही नहीं, उनकी उम्र वाइन की तरह है और बाकी सभी एक्ट्रस को मदहोश कर देता है। दिन-ब-दिन जवान होते रहते हैं तो इनका क्या कसूर... यह अनिल कपूर का curious case है। मेरे झक्कास चाचू को जन्मदिन की बधाई...''
अनिल कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'एनिमल', 'जुग जुग जियो' और 'फाइटर' में नजर आएंगे।