रामायण के राम 'अरुण गोविल' ने आदिपुरुष फिल्म पर तोड़ी चुप्पी, बोले- सांस्कृतिक धरोहर के साथ छेड़छाड़ ठीक नहीं...

आदिपुरुष फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया फिल्म के टीजर पर दे रहा है। इस बीच अब रामायण में राम का किरदार निभाने वाले कलाकार अरुण गोविल का रिएक्शन सामने आया है।;

Update: 2022-10-08 10:15 GMT

Arun Govil Reaction on Adipurush: आदिपुरुष फिल्म को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। टीजर सामने आते ही लोगों ने अपनी नाराजगी इस पर जतानी शुरू कर दी। ओम राउत (Om Raut) की अपकमिंग फिल्म में लगों को अनेक कमियां नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर प्रभास (Prabhas) की फिल्म के बायकॉट की मांग भी उठने लगी है। न्यूज चैनल पर 'आदिपुरुष' चर्चा का विषय बन चुकी है। हर कोई अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आपत्ति जाहिर कर रहा है। इस बीच अब रामायण सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले कलाकार अरुण गोविल (Arun Govil) का रिएक्शन सामने आया है।

आदिपुरुष के टीजर पर अरुण गोविल का रिएक्शन

अरुण गोविल टीवी पर आने वाली रामायण में भगवान राम की भूमिका निभा चुके हैं। इस सीरियल के तहत उन्होंने अपनी पहचान घर-घर में बनाई। आज भी लोग उनका सम्मान करते हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमे एयरपोर्ट पर एक महीला उनके पैरो में गिरकर उनके प्रति सम्मान की भावना व्यक्त करती है। आदिपुरुष पर सभी अपनी बात रख रहे हैं, लेकिन सभी को इंतजार था कि अरुण गोविल फिल्म के टीजर को लेकर क्या सोचते हैं। रामायण फेम अरुण गोविल ने अब इस फिल्म पर अपनी राय रखी है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि 'अब समय आ गया है कि अपने मन की बात आपके साथ शेयर की जाए।'

Full View

धार्मिक मान्यताओं के साथ छेड़छाड़ ठीक नहीं

अरुण गोविल कहते है कि रामायण और महाभारत जैसे जितने भी ग्रंथ है, यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। ये हमारी संस्कृति की जड़ है और हमारी मानव सभ्यता क लिए एक नींव के सामान है। उन्होंने आगे कहा कि नींव को ना तो कभी हिलाया जाता है और ना ही कभी जड़ को बदला जा सकता है। हमारी नींव या जड़ के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ करना बिल्कुल भी ठीक बात नहीं है। हमें अपने शास्त्रों से संस्कार मिलते हैं। साथ ही ये ही अपने जीवन जीने का आधार प्रदान करते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति है।  

Tags:    

Similar News