Akshara Singh: अक्षरा सिंह ने बेडरूम में किया यह कमाल, फैंस बोले- मार ही डाला

भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) को हमेशा दर्शकों से भरपूर प्यार मिलता है। इस बीच भोजपुरी हसीना ने आज ऐसा कुछ कमाल कर दिया, जिससे उनके प्रशसंक हैरान रह गए। देखिये वीडियो...;

Update: 2022-12-08 08:34 GMT

Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी सिनेमा की क्यूट और खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के सभी गाने इंटरनेट पर तहलका मचाते रहते हैं। बिग बॉस ओटीटी के बाद अभिनेत्री ने अपनी पहचान भोजपुरी इंडस्ट्री से बाहर भी कायम की, लेकिन वो कहावत तो आपने सुनी होगी कि 'पेड़ कितना भी लंबा हो जाए अपनी जड़ों से कभी अलग नहीं होता है।' ऐसा ही कुछ भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस का भी मानना है। वह दुनियाभर में पॉपुलर होने के बाद भी भोजपुरी गानों और फिल्मों में काम करना बेहद पसंद करती हैं। इसी बीच उनका नया गाना यूटयूब पर रिलीज होते ही फैंस के बीच छा गया है।

पिया के झुलुफिया गाने ने मचाया धमाल

अक्षरा सिंह का नया गाना पिया के झुलुफिया (Piya Ke Jhulufiya) खूब सुर्खियां बटोर रहा है। एक्ट्रेस ने अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए उनका धन्यवाद अदा किया है। इंस्टा अकाउंट पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने गाने पर रील बनाकर अपलोड की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ग्रीन कलर की साड़ी पहने हुए अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। फैंस के बीच उनकी यह वीडियो सामने आने के बाद से ही चर्चा में आ गई हैं। अक्षरा सिंह को एक्सप्रेशन क्वीन भी कहा जाता है। लेटेस्ट वीडियो में भी वह अपनी इस अदा का कमाल दिखाती नजर आ रही हैं।

अक्षरा सिंह ने चाहने वालों पर बरसाया प्यार

खेसारी लाल के बाद भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में किसी एक्ट्रेस का नाम मशहूर है तो वह अक्षरा सिंह हैं। लेटेस्ट वीडियो में अभिनेत्री अपने गाने का डांस स्टेप अपने घर के बेडरूम में खड़ी होकर करती दिख रही हैं। हमेशा की तरह इस बार भी अक्षरा अपनी कातिल आंखों से चाहने वालों को घायल करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी का यह आलम है कि चंद मिनटों के अंदर ही उनकी वीडियो को लोगों ने नोटिस कर लिया है। कैप्शन में अक्षरा सिंह ने लिखा- पिया के झुलुफिया गाने को अपना बेहद प्यार देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। एक्ट्रेस की वीडियो पर फैंस अपना रिएक्शन लगातार देते नजर आ रहे हैं। ज्यादातर लोग तो उनकी वीडियो से नजर हटा तक नहीं पा रहे हैं।

Tags:    

Similar News