Bhojpuri Chhath Geet 2021: पवन सिंह के साथ मिलकर सोनू निगम ने छेड़े साज, 'जय छठी मइया' को मिले करोड़ो व्यूज

इन दिनों छठ का पावन त्यौहार चल रहा है। ऐसे में त्यौहार शुरु होने से पहले बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) ने भोजपुरी सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ साज छेड़ दिए हैं। हाल ही में सोनू निगम और पवन सिंह का छठ स्पेशल गीत 'जय छठी मइया' (Jai Chhathi Maiya) तेजी से वायरल हो रहा है।;

Update: 2021-11-09 12:50 GMT

इन दिनों छठ का पावन त्यौहार चल रहा है। ऐसे में त्यौहार शुरु होने से पहले बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) ने भोजपुरी सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ साज छेड़ दिए हैं। हाल ही में सोनू निगम और पवन सिंह का छठ स्पेशल गीत 'जय छठी मइया' (Jai Chhathi Maiya) तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ ही दिनों में सोनू और भोजपुरी सुपरस्टार के इस जबरदस्त जोड़ी के छठ गीत को करोड़ो व्यूज मिल चुके हैं।

'जय छठी मइया' गीत में छठ पर्व की मान्यता और उसे करने के विधी विधान को भी दिखाया गया है। गीत में पवन सिंह और सोनू निगम के साथ हर्षिका पूनाचा (Harshika Poonacha) भी दिखाई दे रहीं हैं। छठ गीत में वह सोनू निगम की पत्नी का किरदार निभाते हुए नजर आ रही हैं। छठ वीडियो गीत में पवन सिंह के साथ सोनू निगम के होने से इसमें चार चांद लग गए हैं। इन दोनों की मधुर आवाज गाने को और भी मनमोहक बना रही है। यहां देखिए 'जय छठी मइया' गीत....

Full View

इस छठ गीत को 'आई बिलीव म्यूजिक' (I Believe Music) नाम के यूट्यूब चैनल से 1 नवंबर को रिलीज किया गया है। गाने में सोनू निगम और पवन सिंह के साथ खुशबू जैन (Khushboo Jain) की आवाज भी शामिल है। इस छठ गीत को अब तक 16,146,461 बार देखा जा चुका है। इस फेमस छठ गीत के लिरिक्स अरुण बिहारी (Arun Bihari) ने लिखे हैं, वहीं इसका सॉफ्ट म्यूजिक छोटे बाबा बशी (Chhote Baba Bashi) ने कंपोज किया है। इस छठ गीत को 'चला भाउजी हाली हाली' (Chala Bhauji Hali Hali) नाम से भी रिलीज किया गया है। 

Tags:    

Similar News