Bhojpuri Gana: वैलेंटाइन डे पर फिर साथ दिखेंगे अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव, बेधड़क रोमांस करते आएंगे नजर

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav ) अपनी फिल्मों के साथ-साथ इंटरनेट पर अपने सिंगल हिट गानों के लिए जाने जाते हैं। भोजपुरी के इस सुपरस्टार कि जोड़ी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ खूब जंचती है। फैंस इस कपल को साथ में देखना पसंद करते हैं। उनके म्यूजिक वीडियोज आउट होते ही सोशल मीडिया पर पॉपुलर हो जाते हैं। वहीं दोनों एक बार फिर से साथ में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।;

Update: 2022-02-03 11:46 GMT

भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav ) अपनी फिल्मों के साथ-साथ इंटरनेट पर अपने सिंगल हिट गानों के लिए जाने जाते हैं। भोजपुरी के इस सुपरस्टार कि जोड़ी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ खूब जंचती है। फैंस इस कपल को साथ में देखना पसंद करते हैं। उनके म्यूजिक वीडियोज आउट होते ही सोशल मीडिया पर पॉपुलर हो जाते हैं। वहीं दोनों एक बार फिर से साथ में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। भोजपुरी के ये पॉपुलर स्टार्स वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) के मौके पर अपने फैंस के लिए एक जबरदस्त सरप्राइज लेकर आ रहे हैं। इस गाने का छोटा सा क्लिप यू-ट्यूब पर सामने आया है जिसमें अक्षरा सिंह और खेसारी लाल का लुक बेहद ही इंटरेस्टिंग है।

यह गाना 'सारेगामा हम भोजपुरी' पर रिलीज होने वाला है जिसका टीजर जारी किया गया है। टीज़र को देख यही लग रहा है कि पानी-पानी की तरह खेसारी का यह गाना भी धमाकेदार साबित होगा। इस गाने के झलक को शेयर करते हुए खेसारी ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा, "हेलो गायज, हमारे ड्रीम मी एंट्री का टीज़र YouTube पर आउट हो गया है @saregamahumbhojpuri पर इसे अवश्य देखें और हां कमेंट करके बताएं कैसी लगी ये छोटी सी झलक।" गाने में अक्षरा सिंह ब्लैक कलर के ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं वहीं खेसारी लाल यादव भी काफी हैंडसम लग रहे हैं। दोनों का यह टीज़र से काफी रोमांटिक लग रहा है।

Full View

गाने की ये झलक फैंस को खूब पसंद आ रही है। एक यूजर ने लिखा, "तहलका मचाने वाला है।" एक अन्य फैंस ने लिखा, "फिर से एक बार फिर भोजपुरी इंडस्ट्री में बवाल होने वाला है।" वहीं एक यूजर ने लिखा, "मस्त और जबरदस्त।" बता दें कि इससे पहलेबादशाह के 'पानी-पानी' गाने का भोजपुरी वर्जन आया था। इस गाने में खेसारी और अक्षरा सिंह थे जो लगातार इंटरनेट पर छा गया था। इस गाने को अब तक 65 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

Tags:    

Similar News