Bhojpuri Gana: इस गानें में अक्षरा सिंह का अंदाज कर देगा आपको दीवाना, देखें जबरदस्त वीडियो..

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की चर्चा चारों ओर हो रही है। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस 'बिग बॉस ओटीटी' में नज़र आ रही थी। हाल फिलहाल में ही वह 'बिग बॉस' के घर से एलिमिनेट हो गयी हैं। 'बिग बॉस ओटीटी' में आनें के बाद से अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग में भी काफी इजाफा हुआ है। इसी बीच एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो सॉन्ग 'जिला हउए आरा ऐजे मरद होला खाटी हो' तेजी से वायरल होने लगा है।;

Update: 2021-09-14 11:14 GMT

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की चर्चा चारों ओर हो रही है। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) में नज़र आ रही थी। हाल फिलहाल में ही वह 'बिग बॉस' (Bigg Boss) के घर से एलिमिनेट हो गयी हैं। बिग बॉस ओटीटी में आनें के बाद से अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग में भी काफी इजाफा हुआ है। एक्ट्रेस का भोजपुरी फैनबेस तो पहले से ही काफी तगड़ा था लेकिन अब घर घर में लोग उन्हें जानने लगे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो सॉन्ग 'जिला हउए आरा ऐजे मरद होला खाटी हो' तेजी से वायरल होने लगा है।

'जिला हउए आरा ऐजे मरद होला खाटी हो' (Jila Hauey Aara Ahija Marad) इस गानें में आपको एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज़ देखने को मिलेगा। इस गानें में एक्ट्रेस ने डांस भी कमाल का किया है। इस गानें में एक्ट्रेस की अदाओं को देखकर आप उनके दीवाने हो जाएगें। 'जिला हउए आरा ऐजे मरद होला खाटी हो' गानें में उनकी हर मूव कातिलाना है। इस गानें में एक्ट्रेस का लुक दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए काफी है। यहां देखिए जबरदस्त वीडियो सॉन्ग.....

Full View

अक्षरा सिंह के इस गानें को उनकी फिल्म 'प्रतिज्ञा 2' (Prtigya 2) से लिया गया है। इसे अपनी आवाज़ इंदु सोनाली (Indu Sonali) और अक्षरा सिंह के एक्स लवर रहे पवन सिंह (Pawan Singh) ने गाया है। जहां इसके लिरिक्स विनय बिहारी (Vinay Bihari) ने लिखें हैं, वहीं इसका म्यूज़िक भी विनय ने ही दिया है। यूट्यूब पर इस गानें को अबतक 2.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को यूट्यूब के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी चैनल से साल 2015 में रिलीज किया गया था। वहीं अगर फिल्म प्रतिज्ञा 2 की बात करें तो इस फिल्म में अक्षरा सिंह के साथ पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अनिल समर्थ, काजल राघवानी, और स्मृति सिन्हा ने अहम भूमिका निभाई थी। 

Tags:    

Similar News